Redmi Note 5 Pro से कितना बेहतर है Asus Zenfone Max Pro M1?

ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 की कीमत ऐसी है कि इसकी सीधी भिड़ंत Xiaomi Redmi Note 5 Pro से होगी। लॉन्च इवेंट में भी कंपनी ने बार-बार अपने प्रोडक्ट की तुलना शाओमी के इस लोकप्रिय डुअल रियर कैमरा स्मार्टफोन से कर रही थी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 अप्रैल 2018 18:57 IST
ख़ास बातें
  • Zenfone Max Pro M1 की कीमत 10,999 रुपये से शुरू होती है
  • Redmi Note 5 Pro के 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 13,999 है
  • दोनों ही स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस हैं

Zenfone Max Pro (M1) के कई फीचर हैं Redmi Note 5 Pro जैसे

ताइवानी कंपनी असूस ने नया स्मार्टफोन ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 लॉन्च किया है। नया ज़ेनफोन हैंडसेट कई शानदार फीचर के साथ आता है, जैसे- डुअल रियर कैमरा सेटअप, फुलव्यू डिस्प्ले, मेटल बॉडी और बड़ी बैटरी। इसके अलावा Asus Zenfone Max Pro M1 स्टॉक एंड्रॉयड अनुभव के साथ आएगा। यह चौंकाने वाली बात है। क्योंकि कंपनी अब तक अपने फोन ज़ेनयूआई देती आई है। ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 की कीमत ऐसी है कि इसकी सीधी भिड़ंत Xiaomi Redmi Note 5 Pro से होगी। लॉन्च इवेंट में भी कंपनी ने बार-बार अपने प्रोडक्ट की तुलना शाओमी के इस लोकप्रिय डुअल रियर कैमरा स्मार्टफोन से कर रही थी। देखा जाए तो बजट सेगमेंट में अब तक Redmi Note 5 Pro स्मार्टफोन का दबदबा रहा है। इसे बेहतरीन स्पेसिफिकेशन और मीयूआई फीचर के कारण खासा पसंद किया जा रहा है।

अहम बात यह भी है कि शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो फ्लैश सेल में मिलता है। इस हैंडसेट को खरीद पाना आसान नहीं रहा है। ऐसे में Asus Zenfone Max Pro M1 एक मजबूत विकल्प के तौर पर उभर कर आता है। अब आपके मन में भी यही सवाल होगा कि असूस का लेटेस्ट स्मार्टफोन Redmi Note 5 Pro  से कितना बेहतर है? हमने आपकी सुविधा के लिए इसी सवाल का जवाब ढूंढने की कोशिश की है।
 

Asus Zenfone Max Pro M1 बनाम Redmi Note 5 Pro: भारत में कीमत

Zenfone Max Pro M1 की कीमत 10,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए 12,999 रुपये खर्चने होंगे। 3 मई से यह हैंडसेट मिडनाइट ब्लैक और ग्रे रंग में एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर बिकेगा। इसके अलावा असूस ने फ्लिपकार्ट के साथ Complete Mobile Protection Plan के लिए साझेदारी की है। इसकी कीमत है 49 रुपये। इसके अलावा वोडाफोन इस्तेमाल करने वाले यूज़र को 3,200 रुपये तक का फायदा होने की बात कही गई है। 199 रुपये या उससे महंगे प्रीपेड प्लान इस्तेमाल करने वाले वोडाफोन सब्सक्राइबर को हर महीने 10 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलेगा। यह सुविधा एक साल के लिए होगी। 399 रुपये और उससे महंगे प्लान वाले Vodafone पोस्टपेड सब्सक्राइबर को भी हर महीने 10 जीबी डेटा मिलेगा।


दूसरी तरफ, Redmi Note 5 Pro (रिव्यू पढ़ें)  के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। आप चाहें तो 16,999 रुपये में 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट खरीद सकते हैं। दोनों ही वेरिएंट ब्लैक, गोल्ड, लेक ब्लू और रोज़ गोल्ड रंग में उपलब्ध हैं। यह हैंडसेट फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर फ्लैश सेल में मिलता है।
Advertisement
 

Asus Zenfone Max Pro M1 vs Redmi Note 5 Pro स्पेसिफिकेशन

असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 में 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) फुल-व्यू आईपीएस डिस्प्ले है। मौज़ूदा चलन की तरह यह हैंडसेट 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन से लैस है। मेटल बॉडी वाला यह डुअल सिम स्मार्टफोन 2.5डी कर्व्ड ग्लास पैनल के साथ आता है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। Zenfone Max Pro M1 के दो वेरिएंट हैं। एक वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। वहीं, पावरफुल वेरिएंट में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज है। ज़रूरत पड़ने पर दोनों ही वेरिएंट में 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। यह लेटेस्ट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के साथ आता है।
 

Zenfone Max Pro M1 का सबसे वेरिएंट 10,999 रुपये में

Asus Zenfone Max Pro M1 में रियर पर दो कैमरे दिए गए हैं। पिछले हिस्से पर प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। यह एफ2.2 अपर्चर और फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस से लैस है। दूसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। यह डेप्थ सेंसर है जिससे बोकेह इफेक्ट हासिल करने में मदद मिलेगी। सेल्फी के दीवानों के लिए एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। हैंडसेट की एक और अहम खासियत बैटरी है। फोन में जान फूंकने का काम करेगी 5000 एमएएच वाली बैटरी। इसके साथ 10 वॉट का चार्जर दिया गया है।
Advertisement

असूस का यह फोन सुरक्षा के लिए फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। माइक्रो-यूएसबी 2.0, 3.5 एमएम हेडफोन जैक, जीपीएस, वाई-फाई डायरेक्ट और वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन कनेक्टिविटी फीचर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 159x76x8.61 मिलीमीटर है और वज़न 180 ग्राम।

गौर करने वाली बात है कि लॉन्च इवेंट में असूस ने Zenfone Max Pro M1 के 6 जीबी रैम वेरिएंट को भी लाने की जानकारी दी। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी होगी। यह 16 मेगापिक्सल + 5 मेगापिक्सल रियर कैमरा सेटअप और 16 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ आएगा। इसकी कीमत 14,999 रुपये होगी। देखा जाए तो यह वेरिएंट Redmi Note 5 Pro के 6 जीबी रैम वेरिएंट के जवाब में है। हालांकि, Zenfone Max Pro M1 की उपलब्धता के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
Advertisement

दूसरी तरफ, डुअल सिम शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो एंड्रॉयड नूगा पर आधारित मीयूआई 9 पर चलता है। इसमें भी 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। फोन को रफ्तार देने का काम करता है 1.8 गीगाहर्ट्ज़ वाला स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। रैम के दो विकल्प हैं- 4 जीबी  या 6 जीबी। इस हैंडसेट में भी फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है।
Advertisement
 

Xiaomi Redmi Note 5 Pro में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ जुगलबंदी में मौज़ूद है एफ/2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल वाला सेंसर। डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश मॉड्यूल दिया गया है। फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स376 सेंसर है। शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के दोनों वेरिएंट में स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल करना संभव है।

शाओमी रेडमी नोट 5 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। बैटरी 4000 एमएएच की है। इसके बारे में लगातार 14 घंटे तक के वीडियो प्लेबैक का दावा है। इसका डाइमेंशन 158.6x75.4x8.05 मिलीमीटर है और वज़न 181 ग्राम।
 
असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 बनाम रेडमी नोट 5 प्रो

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
5.99 इंच5.99 इंच
प्रोसेसर
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
फ्रंट कैमरा
8-मेगापिक्सल20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम
3 जीबी4 जीबी
स्टोरेज
32 जीबी64 जीबी
बैटरी क्षमता
5000 एमएएच4000 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 8.1 Oreoएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन
1080x2160 पिक्सल1080x2160 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
5.995.99
रिज़ॉल्यूशन
1080x2160 पिक्सल1080x2160 पिक्सल
आस्पेक्ट रेशियो
18:918:9
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)
404-
प्रोटेक्शन टाइप
-गोरिल्ला ग्लास

हार्डवेयर

प्रोसेसर
1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
रैम
3 जीबी4 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
32 जीबी64 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
2000128

कैमरा

रियर कैमरा
13-मेगापिक्सल (f/2.2, 1.12-micron) + 5-मेगापिक्सल (f/2.4, 1.12-micron)12-मेगापिक्सल (f/2.2, 1.25-micron) + 5-मेगापिक्सल (f/2.0, 1.12-micron)
रियर फ्लैश
एलईडीएलईडी
फ्रंट कैमरा
8-मेगापिक्सल20-मेगापिक्सल (f/2.2, 1.0-micron)
फ्रंट फ्लैश
एलईडीएलईडी
रियर ऑटोफोकस
-फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
-MIUI 9

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 ए/बी/जी/एन802.11 बी/जी/एन/एसी
ब्लूटूथ
हांहां
सिम की संख्या
22
Wi-Fi Direct
हांहां
एनएफसी
-नहीं
इंफ्रारेड डायरेक्ट
-नहीं
यूएसबी ओटीजी
-हां
माइक्रो यूएसबी
-हां
Mobile High-Definition Link (MHL)
-नहीं

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सेंसर

फेस अनलॉक
हांहां
कंपास/ मैगनेटोमीटर
हांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहां
जायरोस्कोप
हांहां
3डी फेस रिकग्निशन
-नहीं
फिंगरप्रिंट सेंसर
-हां
बैरोमीटर
-नहीं
टेंप्रेचर सेंसर
-नहीं

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.