यह मोबाइल फोन है अंगूठे से छोटा और सिक्के से भी हल्का

Zanco tiny t1 फीचर फोन को देखते ही आपको पुराने दिनों की याद आ जाएगी, जब बड़ी स्क्रीन वाले स्मार्टफोन और फैबलेट चलन में नहीं थे। उन दिनों लोग मोबाइल फोन का इस्तेमाल सिर्फ कॉल करने या मैसेज भेजने के लिए किया करते थे।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 20 दिसंबर 2017 19:55 IST
ख़ास बातें
  • Zanco tiny t1 फीचर फोन को देखते ही आपको पुराने दिनों की याद आ जाएगी
  • फोन में 0.49 इंच का ओलेड (32x64 पिक्सल) डिस्प्ले है
  • फोन में एक नैनो सिम का इस्तेमाल हो सकता है
'दुनिया के सबसे छोटे मोबाइल फोन' ज़ैंको टाइनी टी1 को किकस्टार्टर कैंपेन में लिस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक कैंपन ने अपने करीब 21.45 लाख रुपये के लक्ष्य में से 18.92 लाख रुपये जुटा लिए थे। Zanco tiny t1 फीचर फोन को देखते ही आपको पुराने दिनों की याद आ जाएगी, जब बड़ी स्क्रीन वाले स्मार्टफोन और फैबलेट चलन में नहीं थे। उन दिनों लोग मोबाइल फोन का इस्तेमाल सिर्फ कॉल करने या मैसेज भेजने के लिए किया करते थे। ज़ैंको टाइनी टी1 अंगूठे से छोटा है और किसी सिक्के से भी हल्का है।

Zanco ने टाइनी टी1 का टॉक एंड टेक्स्ट मोबाइल फोन का तमगा दिया है। यह अल्फान्यूमरिक कीबोर्ड के साथ आता है। फोन का डाइमेंशन 46.7x21x12 मिलीमीटर है और वज़न 13 ग्राम।
Advertisement

फोन में एक नैनो सिम का इस्तेमाल हो सकता है। यूज़र फोनबुक में 300 कॉन्टेक्ट स्टोर कर सकते हैं। Zanzo tiny t1 फोन 50 मैसेज भी स्टोर कर सकता है और कॉल लॉग में 50 इनकमिंग/ आउटगोइंग नंबर का ज़िक्र रहता है। ये सारी जिम्मेदारियां 32 एमबी की स्टोरेज पर होती है। टाइनी टी1 में मीडियाटेक एमटीके6261डी मदरबोर्ड दिया गया है और साथ में मौज़ूद है 32 एमबी रैम। फोन में 0.49 इंच का ओलेड (32x64 पिक्सल) डिस्प्ले है और बैटरी 200 एमएएच की है।

Zanco tiny t1 में 2जी, ब्लूटूथ और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फीचर मौज़ूद है। इस फोन में 3जी या 4जी बैंड के लिए सपोर्ट नहीं है। आप इस फोन में इंटरनेट नहीं इस्तेमाल कर सकेंगे। टाइनी टी1 फीचर फोन के निचले हिस्से पर माइक और लाउडस्पीकर है।
Advertisement

ज़ैंको अभी शुरुआती ऑफर के तहत टाइनी टी1 की कीमत करीब 2,280 रुपये रखी है। फोन को अगले साल मई महीने में उपलब्ध कराने जाना का दावा था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.