यू यूनीक का रिव्यू

विज्ञापन
जमशेद अवारी, अपडेटेड: 23 अक्टूबर 2015 16:21 IST
शाओमी और उसकी जैसी अन्य चीनी मोबाइल कंपनियों को चुनौती देने के मकसद से लॉन्च किया गया माइक्रोमैक्स का यू टेलीवेंचर्स ब्रांड अब तक मार्केट में अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रहा है। मात्र एक साल के अंदर चौथा लॉन्च। कंपनी का मकसद साफ है, वह 10,000 रुपये से कम रेंज की मार्केट पर पूरी तरह से कब्जा करना चाहती है। यू अब भी फ्लैश सेल फॉर्मेट पर बरकरार है। उम्मीद है कि शुरुआती सेल में नए यू यूनीक स्मार्टफोन के ज्यादा यूनिट नहीं उपलब्ध होंगे।

इस डिवाइस को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने की भी उम्मीद की जा सकती है। फोन में एचडी स्क्रीन, 4जी एलटीई सपोर्ट, तेज चलने वाला प्रोसेसर और हाई-क्वालिटी कैमरा है। और ये सब कुछ 5,000 रुपये से भी कम में। अगर कंपनी मांग और आपूर्ति के बीच सामंजस्य बनाने में कामयाब रहती है तो संभव है कि यह मार्केट में शाओमी के साथ अन्य चीनी ब्रांड के स्मार्टफोन को पूरी तरह से पछाड़ दे। इसका असर सैमसंग और अन्य हाई-एंड डिवाइस बनाने वाली कंपनियों पर भी पड़ेगा। यह बेहद ही रोचक होगा।
लुक और डिज़ाइन
आज के स्तर से यू यूनीक बेहद ही कॉम्पेक्ट फोन है और इसकी वजह है 4.7 इंच का स्क्रीन। फोन का डाइमेंशन 134.5 x 67.5 x 8.3 मिलीमीटर है और वज़न 128 ग्राम, हालांकि यह और छोटा होने का एहसास देता है। कुल मिलाकर लुक बहुद हद तक प्रीमियम है, लेकिन जैसे ही आप इसे हाथों में लेते हैं तो भ्रम टूटता नज़र आता है। आपको एहसास होगा कि रियर हिस्सा प्लास्टिक का बना हुआ है जिसपर रबर जैसी कोटिंग है। यह आमतौर पर लंबे इस्तेमाल के बाद अलग-अलग जगह से उखड़ने लगता है या फिर थोड़ा चिपकाऊ हो जाता है।

यू ब्रांड का लोगो स्क्रीन के ऊपर बना हुआ है। एक तरफ फ्रंट कैमरा है और ईयरपीस ग्रिल के बगल में एलईडी सेंसर है। माइक्रो-यूएसबी पोर्ट निचले हिस्से में है और 3.5 मिलीमीटर का हैडसेट सॉकेट टॉप पर। पावर बटन को वॉल्यूम बटन के बीच में जगह दी गई है, यह हमें पसंद नहीं आया। जब तक हमारे पास यह फोन रहा, हम इस सेटअप के आदी नहीं हो पाए और बार-बार गलत बटन दबाते रहे।
रियर हिस्से में एलईडी फ्लैश के साथ कैमरा दिया गया है। इसका डिजाइन बहुत हद तक यू यूफोरिया के कैमरा सेटअप जैसा ही है। डिवाइस में यू ब्रांड का एक और लोगो रियर पैनल के निचले हिस्से में है।
Advertisement

माइक्रो-सिम स्लॉट कैमरा लैंस के दोनों तरफ बना हुआ है और एक माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट भी है। यू यूनीक एक चार्जर और एक यूएसबी केबल के साथ आता है। किसी कारण से कंपनी ने चार्ज़र में ब्राइट ब्लू कलर का एलईडी दिया है। इसकी रोशनी अंधेरे में परेशान करने वाली है।
स्पेसिफिकेशन और सॉफ्टवेयर
यू, कंपनी का पहला प्रोडक्ट नहीं है जिसमें पावरफुल हार्डवेयर को बजट फोन में पेश करने की कोशिश की गई हो, लेकिन कंपनी धीरे-धीरे इस मामले में और बेहतर होती जा रही है। स्मार्टफोन 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 410 प्रोसेसर और 1 जीबी के रैम के साथ आता है, लेकिन कंपनी मार्केटिंग में फोन के एचडी 720x1280 पिक्सल डिस्प्ले और एलटीई सपोर्ट पर जोर दे रही है। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है और बैटरी 2000 एमएएच की। रियर कैमरे में 8 मेगापिक्सल का सेंसर है और फ्रंट कैमरे में 2 मेगापिक्सल का।
Advertisement

लगभग हर तरह से यू यूनीक फोन शाओमी रेडमी 2 के जैसा ही है। हालांकि, यह 1,000 रुपये सस्ता है और ज्यादा स्लीक भी। दोनों डिवाइस के बीच ज्यादा अंतर सॉफ्टवेयर में पता चलेगा।
यू यूनीक एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप के स्टॉक वर्ज़न पर चलता है। यह यू फैमिली का पहला हैंडसेट है जिसमें सायनोजेनओएस 12 से दूरी बनाई गई है। कंपनी का कहना है कि अगर यूज़र चाहें तो सायनोजेन इंस्टॉल कर सकते हैं।

यू ने नया वेब ब्राउज़र डाला है जिसे यूयूनिवर्स का नाम दिया गया है। मुख्य तौर पर यह ओपेरा का कस्टमाइज़्ड वर्ज़न है। एक-दो फ़ीचर के अलावा ऑपरेटिंग सिस्टम पूरी तरह से एंड्रॉयड का स्टॉक वर्ज़न है, जो अच्छी बात है।
Advertisement

कैमरा
शाओमी के सस्ते स्मार्टफोन के कैमरे की परफॉर्मेंस अच्छी रही है। इस मामले में यू यूनीक पिछड़ता हुआ नज़र आता है। स्मार्टफोन के कैमरे से ली गई तस्वीरों में हमारी उम्मीद से कम डिटेलिंग थी। तस्वीरें कैमरे के स्क्रीन या फेसबुक पर पोस्ट करने पर तो अच्छी लगीं, लेकिन कंप्यूटर स्क्रीन पर देखने में कमी साफ़ झलक गई।
रात में ली गई तस्वीरें तो और कमज़ोर निकलीं। ज्यादा मोशन रहने पर तो ये धुंधली हो गईं। जब तक सीधी रोशनी में तस्वीर नहीं ली गई तब तक शॉट बेहद ही नॉयज वाले आए। हमें कई बार सब्जेक्ट पर फोकस लॉक करने में परेशानी हुई। यह भी पता चला कि अगर आप ऑटोफोकस पर आश्रित नहीं होते हैं तो नतीजे ज्यादा बेहतर आएंगे।
कैमरा ऐप ठीक-ठाक है। कैमरे का वीडियो आउटपुट भी शानदार नहीं था, लेकिन हमें फोन की कीमत का भी ख्याल रखना होगा। शायद हमें और ज्यादा की आदत हो चुकी है। इतना साफ है कि बाकी मामलों मे भले ही यह डिवाइस अपने रेंज से ऊपर के डिवाइस को टक्कर देने की कोशिश कर रहा है पर कैमरा बेहद ही औसत है।
परफॉर्मेंस
Advertisement
हमें इस फोन को इस्तेमाल करने कोई परेशानी नहीं हुई। डिवाइस ने अपनी कीमत से ज्यादा महंगा होने का एहसास दिया। स्क्रीन शार्प और क्रिस्प है, लेकिन व्यूइंग एंगल बेहतरीन नहीं। सनलाइट में हैंडसेट के स्क्रीन पर कुछ भी पढ़ पाना परेशान करने वाला होता है।
हमारे 1080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन वाले टेस्ट वीडियो हैंडसेट पर आसानी से चले। बिल्ट इन स्पीकर से आवाज़ तो तेज आती है पर कम वॉल्यूम पर भी यह बिखर सी जाती है। अच्छी बात यह है कि लंबे समय तक गेम खेलने के बाद भी हमें हैंडसेट के गर्म होने का एहसास नहीं हुआ। बैटरी वीडियो लूप टेस्ट पर 9 घंटे और 12 मिनट तक चली। बेंचमार्क टेस्ट के नतीजे भी ठीक-ठाक थे।

हमारा फैसला
यू यूनीक की पहचान इसकी कीमत से है। इस मामले में यह शाओमी रेडमी 2 को बड़े अंतर से पछाड़ता है। कुछ मामलों में यह बेहतर डिवाइस है, जैसे कि अपना अलग स्टाइल और स्टॉक एंड्रॉयड का अनुभव। हालांकि, बैटरी कमज़ोर है और कैमरे की परफॉर्मेंस भी औसत है। इसके अलावा यू यूनीक फ्लैश सेल के जरिए उपलब्ध है जो कंज्यूमर के पल्ले नहीं पड़ता। वहीं, शाओमी ने भारत में बढ़ती मांग को देखते हुए आपूर्ति को बेहतर किया है और बिक्री की प्रक्रिया को भी आसान बनाया है।  

यू यूनीक के साथ आपको कुछ समझौता करना पड़ेगा। अगर आप उसके लिए तैयार हैं तो 1,000 रुपये बचाइए और खुश रहिए। वैसे, दोनों ही फोन की परफॉर्मेंस अच्छी है। डिस्प्ले भी शानदार हैं और साथ में 4जी एलटीई सपोर्ट भी। कुछ समय पहले तक इस कीमत में इतने शानदार स्पेसिफिकेशन वाले स्मार्टफोन की कल्पना नहीं की जा सकती थी। पर आज की तारीख में यूज़र के पास कई विकल्प मौजूद हैं। सस्ता फोन खरीदने वालों के लिए यह शानदार वक्त है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  5. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.