Yu Yunique 2 आज भारत में होगा लॉन्च

माइक्रोमैक्स का यू टेलीवेंचर्स मंगलवार को अपनी 'यूनीक' सीरीज़ का नया स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। यू यूनीक 2 स्मार्टफोन 2015 में आए यू यूनीक का अपग्रेडेड वेरिएंट होगा। सोमवार को यू ने अपने ट्विटर अकाउंट पर Yu Yunique 2 स्मार्टफोन के लॉन्च के बारे में एक वीडियो टीज़र जारी कर जानकारी दी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 जुलाई 2017 10:00 IST
माइक्रोमैक्स का यू टेलीवेंचर्स मंगलवार को अपनी 'यूनीक' सीरीज़ का नया स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। यू यूनीक 2 स्मार्टफोन 2015 में आए यू यूनीक का अपग्रेडेड वेरिएंट होगा। सोमवार को यू ने अपने ट्विटर अकाउंट पर Yu Yunique 2 स्मार्टफोन के लॉन्च के बारे में एक वीडियो टीज़र जारी कर जानकारी दी। यू यूनीक 2 के वीडियो टीज़र को कंपनी ने अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया। लेकिन कंपनी ने लॉन्च टीज़र के अलावा स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन से जुड़ी किसी जानकारी का खुलासा नहीं किया।

यू ने अपने ट्विटर अकाउंट पर यू यूनीक 2 स्मार्टफोन का 12 सेकेंड का वीडियो जारी किया। इस वीडियो टीज़र में स्मार्टफोन को 25 जुलाई, मंगलवार को लॉन्च किए जाने की जानकारी दी गई। इसके अलावा, इसके साथ ट्वीट में कंपनी ने ''Be bold, be different, be #YU. #Yunique2 - कल लॉन्च हो रहा है'' टैगलाइन का भी ज़िक्र किया है। हालांकि, इस टीज़र से स्मार्टफोन की कोई झलक या जानकारी नहीं मिलती है।
Advertisement

इससे पहले माइक्रोमैक्स के ऑनलाइन ब्रांड यू ने जून में अपना यू यूरेका ब्लैक स्मार्टफोन लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन को 8,999 रुपये की कीमत में उपलब्ध कराया गया था। यू यूरेका ब्लैक में 5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है, जिसके ऊपर 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 दिया गया है। Yu Yureka Black स्मार्टफोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर है। रैम 4 जीबी है। हैंडसेट में 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी की बात करें तो यू यूरेका ब्लैक में डुअल एलईडी फ्लैश के साथ एक 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 13 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन के होम बटन में फिंगरप्रिंट स्कैनर इंटीग्रेटेड है। Yu Yureka Black हैंडसेट में 3000 एमएएच की नॉन-रिमूवेबल बैटरी है। फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर कंपनी की स्किन है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी वीओएलटीई के अलावा, ब्लूटूथ, वाई-फाई, माइक्रो-यूएसबी और जीपीएस जैसे फ़ीचर हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Yu, Yu mobile, Micromax, Yu yunique 2, Yu yunique 2 launch

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  4. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  6. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  7. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  8. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.