यू यूनिकॉर्न फ्लैगशिप फोन आपके बटुए पर नहीं पड़ेगा भारी, वीडियो टीज़र से खुलासा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 13 मई 2016 19:33 IST
माइक्रोमैक्स का यू टेलीवेंचर्स ब्रांड अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन यू यूनिकॉर्न के लिए माहौल बनाना शुरू कर दिया है। कंपनी अपने इस हैंडेसेट के लिए पहले से ही 'रीडिफाइनिंग फ्लैगशिप' का कैंपेन चला रही है। अब कंपनी ने इस हैंडसेट के संबंध में नया वीडियो टीज़र जारी किया है।

यू टेलीवेंचर्स के आधिकारिक ट्विटर पेज पर जारी किए गए नए वीडियो टीज़र में भी कंपनी ने 'रीडिफाइनिंग फ्लैगशिप' कैंपेन पर ही जोर दिया है। वीडियो में गूगल सर्च पेज जैसा एक वेबपेज दिखाया गया है। वेबपेज के एक किनारे में यू का लोगो है। इसमें 'Flagship Meaning' टाइप किया गया है। जिसके बाद सर्च पेज इस शब्द की परिभाषा बताता है...''एक ब्रांड द्वारा स्वघोषित शानदार तकनीक और डिजाइन वाला हैंडेसट, जिसकी कीमत हताश करने वाली है और उसे बहुत ज्यादा प्रमोट किया गया है।" और पेज के निचले हिस्से में लिखा हुआ आता है...19 मई को फ्लैगशिप को फिर से परिभाषित किया जाएगा।

The date has been locked and so is the destiny of flagships. Stay tuned. pic.twitter.com/ZH3qiRYOaq

— YU (@YUplaygod) May 12, 2016 पहले की तरह इस बार हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन के संबंध में कोई खुलासा नहीं किया गया है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में हमें इसके बारे में पता चलेगा।
 
यू यूनिकॉर्न को 19 मई को लॉन्च किया जाना है। कंपनी द्वारा भेजे गए मीडिया इनवाइट में कहा गया है, ''कल्पना जल्द ही हकीकत बनेगी। रीडिफाइनिंग फ्लैगशिप। (इस महीने फ्लैगशिप फिर परिभाषित होंगे)।''

इस फोन के बारे सबसे पहले खुलासा माइक्रोमैक्स के सीईओ राहुल शर्मा ने ट्विटर प्रोफाइल से एक वीडियो ट्वीट करके किया था।
Advertisement
गौरतलब है कि हाल ही में 'यू5530' कोडनेम से माइक्रोमैक्स के एक हैंडसेट को बेंचमार्क साइट गीकबेंच पर लिस्ट किया गया था। बेंचमार्क साइट की लिस्टिंग से हैंडसेट के कई स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर का खुलासा हुआ था।

लिस्टिंग के मुताबिक, माइक्रोमैक्स का यू5530 हैंडसेट 1.8 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक के हीलियो पी10 ओक्टा-कोर प्रोससर से लैस है। इसके अलावा हैंडसेट में 4 जीबी रैम है। बेंचमार्क टेस्ट में स्मार्टफोन को सिंगल कोर टेस्ट में 816 और मल्टी कोर टेस्ट में 3059 प्वाइंट मिले।
Advertisement

याद रहे कि माइक्रोमैक्स के यू टेलीवेंचर्स का आखिरी फोन यू यूरेका नोट था जिसे पिछले महीने ही लॉन्च किया गया था। यह स्मार्टफोन 13,499 रुपये की कीमत में ब्लैक कलर में उपलब्ध है। यू यूरेका नोट में (1920 x 1080 पिक्सल) रिजॉल्यूशन का 6 इंच फुल एचडी डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 367 पीपीआई है। फोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6753टी प्रोसेसर है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Micromax, Yu Televentures, Yu Yunicorn

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.