यू यूनिकॉर्न का रिव्यू

विज्ञापन
रॉयडन सरेजो, अपडेटेड: 6 जून 2016 10:28 IST
फ्लैगशिप स्मार्टफोन को परिभाषित करने की यू टेलीवेंचर्स की कोशिश जारी है। कंपनी ने अब यू यूनिकॉर्न रिलीज किया है। इससे पहले यू यूटोपिया (रिव्यू) के साथ ऐसी ही कोशिश हुई थी। यह फोन कागज़ी तौर पर तो बेहद ही मजबूत था, लेकिन उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका।

यू यूनिकॉर्न के जरिए कंपनी ने अपनी उसी पुरानी कोशिश को दोहराया है, लेकिन ज़्यादा ध्यान सॉफ्टवेयर और सर्विस पर दिया गया है। यह स्मार्टफोन 15,000 रुपये के रेंज का है। इस प्राइस रेंज में इस हैंडसेट को कड़ी चुनौती मिलने वाली है। क्या यू यूनिकॉर्न स्मार्टफोन शाओमी रेडमी नोट 3 (रिव्यू), लेनोवो ज़ूक ज़ेड1 (रिव्यू) और मोटो जी4 प्लस (रिव्यू) को चुनौती दे पाएगा?यह जानने की कोशिश करते हैं।
Advertisement

लुक और डिजाइन
फोन पर एक नज़र, और हम आश्वस्त होकर कह सकते हैं कि यूनिकॉर्न अब तक का सबसे बेहतरीन दिखने वाला यू स्मार्टफोन है। मेटल यूनीबॉडी को बेहतरीन तरह से बनाया गया है। ब्रश्ड लुक फोन की खूबसूरती में चार चांद लगाता है। 8.5 मिलीमीटर की मोटाई वाला यह फोन बेहद ही स्लिम है। 172 ग्राम का वज़न थोड़ा ज्यादा है लेकिन इस्तेमाल के साथ हम इसके आदी हो गए। फोन का फ्रंट पैनल दिखने में ओप्पो एफ1 प्लस जैसा है जबकि रियर कैमरा सेक्शन हमें शाओमी रेडमी नोट 3 की याद दिलाता है। डिजाइन का एक जैसा होनाकोई चौकाने वाली बात नहीं है, लेकिन हम डिजाइन के मामले में कुछ नयापन पसंद करते हैं।
Advertisement
 

5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले शार्प पिक्चर और टेक्स्ट के लिए पर्याप्त पिक्सल डेनसिटी वाला है। सूरज की रोशनी में इस डिस्प्ले पर पढ़ने में कोई दिक्कत नहीं होती। टच रिस्पॉन्स भी अच्छा है। स्क्रीन पर एनईजी की प्रोटेक्टिव ग्लास दी गई है। स्क्रीन के दोनों तरफ बने बॉर्डर काफी स्लिम हैं। इसके ऊपर एक नोटिफिकेशन लाइट है और फिजिकल होम बटन निचले हिस्से में है। फिजिकल होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर इंटिग्रेटेड है, जो फोन अनलॉक करने के लिए अच्छा काम करता है।
 

एक सिंगल हाइब्रिड डुअल-सिम ट्रे बायीं तरफ है। पावर और वॉल्यूम बटन दायीं तरफ। इन बटन को दबाने में थोड़ी दिक्कत होती है। हेडफोन सॉकेट टॉप पर है और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट बॉटम में। यूएसबी पोर्ट के दोनों तरफ स्पीकर ग्रिल हैं। पिछले हिस्से में 13 मेगापिक्सल के कैमरे के साथ डुअल टोन एलईडी फ्लैश दिए गए हैं। बैटरी हटाई नहीं जा सकती। यूनिकॉर्न 10 वाट के पावर एडप्टर, डेटा केबल और इन-ईयर हेडसेट के साथ आएगा। एक बात तो माननी पड़ेगी कि कंपनी द्वारा दी जाने वाली एक्सेसरी की क्वालिटी में सुधार हुआ है।
Advertisement
 

स्पेसिफिकेशन और सॉफ्टवेयर
Advertisement
यू यूनिकॉर्न में कंपनी ने ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी10 चिपसेट और 4 जीबी रैम इस्तेमाल किया है। इसके साथ आपको 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। यह वाई-फाई बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, यूएसबी-ओटीजी और जीपीएस से लैस है। एनएफसी और एफएम रेडियो फ़ीचर नहीं मौजूद हैं।
 

सॉफ्टवेयर की बात करें तो एंड्रॉयड लॉलीपॉप 5.1 का लगभग स्टॉक वर्ज़न मिलता है जिसे कंपनी ने 'एंड्रॉयड ऑन स्ट्रॉयड्स' का नाम दिया है। इनहांस्ड लॉन्च का कस्टम आइकन सेट है और इसमें यू के अराउंड फ़ीचर का नया वर्ज़न दिया गया है। नए अराउंड सर्विस में यू वॉलेट भी मौजूद है। इसका इस्तेमाल करके आप अपने मोबाइल, डीटीएच या डेटा कार्ड को इस्तेमाल कर पाएंगे।
Advertisement
 

इसमें बहुत ज्यादा ऐप नहीं हैं। लेकिन फाइल मैनेजर, साउंड रिकॉर्डर और यूयूनिवर्स वेब ब्राउज़र जैसे काम के ऐप तो मौजूद हैं ही। यूनिकॉर्न में यू की क्लाउड सर्विस उपलब्ध है जिसपर आप एसएमएस, कॉन्टेक्ट, कॉल लॉग सेटिंग्स और व्हाट्सऐप डेटा का बैकअप रख सकते हैं।

परफॉर्मेंस
यू यूनिकॉर्न मल्टीटास्किंग में अच्छा काम करता है। चाहे ऐप लोड करना हो या फिर गेम खेलना। कुल मिलाकर यह एक अच्छा मॉ़डर्न स्मार्टफोन है। इस्तेमाल के दौरान फोन ज्यादा गर्म नहीं हुआ। थोड़ा बहुत चार्ज करने और गेम खेलने के दौरान ये शिकायत मिली। फोन ने हमारे 4जी नेटवर्क में भी अच्छा काम किया। मेटल बैक थोड़ा फिसलने वाला है। इस्तेमाल के दौरान एक-दो बार तो यह हैंडसेट हमारे हाथों से गिरने ही वाला था। परफॉर्मेंस ऐसी है कि आप ज्यादातर गेम आसानी से खेल पाएंगे।  
 

मल्टीमीडिया प्लेबैक में भी फोन अच्छा काम करता है। स्पीकर से पर्याप्त आवाज आती है। म्यूजिक प्लेयर गाना ऐप के साथ इंटिग्रेटेड है और इसमें इक्वलाइजर भी है।

रियर हिस्से में मौजूद है इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन और फाइव-एलीमेंट लेंस से लैस 13 मेगापिक्सल का कैमरा। दिन की रोशनी में इस से ली गई तस्वीरें अच्छे कलर्स के साथ आती हैं। हालांकि, फोटो क्रॉप करने के दौरान आप पाएंगे कि इनमें डिटेल की कमी है। क्लोज-अप शॉट में भी ऑब्जेक्ट के आसपास फोकस बेहद शार्प नहीं हैं। एचडीआर मोड में फोटो भुतिया इफेक्ट  के साथ आता है। ये कमी यू यूटोपिया में भी थी। सबसे बड़ी समस्या धीमा फोकस सिस्टम है जो दिन में भी परेशानी का कारण है। कैमरा ऐप फोकस लॉक करने में करीब एक सेकेंड लेता है। इसके बाद एक-दो सेकेंड इमेज को सेव करने में।


यह समस्या कम रोशनी में और उभर जाती है। यू यूनिकॉर्न कम रोशनी और इंडोर शूटिंग में पूरी तरह से पिछड़ता हुआ नज़र आता है। रिकॉर्ड किए गए वीडियो की क्वालिटी को ठीक-ठाक ही कहा जा सकता है। आपको स्लो मोशन मोड भी मिलेगा लेकिन रिज़ॉल्यूशन 640 पिक्सल तक सीमित है। अच्छी रोशनी में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा ठीक-ठाक तस्वीरें लेता है। कुल मिलाकर यूनिकॉर्न का कैमरा इसकी सबसे अहम खासियत नहीं है। अगर यह आपके लिए सबसे जरूरी फ़ीचर है तो आप किसी और फोन के बारे में विचार करें।

बैटरी लाइफ
हैंडसेट में मौजूद 4000 एमएएच की बैटरी हमारे वीडियो लूप टेस्ट में 14 घंटे और 46 मिनट तक चली। आम इस्तेमाल में फोन आसानी से डेढ़ दिनों तक चलता रहा। फास्ट चार्जिंग की कमी खटकती है लेकिन इसके साथ दिए गए चार्जर से आप मात्र आधे घंटे के चार्ज में 20 फीसदी बैटरी पा सकते हैं।
 

हमारा फैसला
यू यूनिकॉर्न की कीमत 12,999 रुपये है। लेकिन यह लॉन्च कीमत है। एक महीने बाद यह हैंडसेट 13,499 रुपये में मिलेगा। कंपनी इस हैंडसेट को कुछ ऑफलाइन स्टोर तक पहुंचाने का काम भी कर रही है। यू यूनिकॉर्न की सबसे अहम खासियत बिल्ड क्वालिटी, बनावट, बैटरी लाइफ और रोचक सॉफ्टवेयर सर्विसेज हैं। कुछ कमियां भी हैं, जैसे कि कमजोर कैमरा परफॉर्मेंस, वज़न और एफएम रेडियो व वाई-फाई एसी की कमी।

हम यह समझ सकते हैं कि सभी विभाग में बेहतरीन परफॉर्मेंस देने वाला फोन बना पाना बेहद ही मुश्किल है, ख़ासकर इस कीमत में। हालांकि, इस प्राइस रेंज में शॉपिंग करने वाले यूज़र सूपर्ण फोन की तलाश में नहीं रहते। उन्हें एक ऑलराउंडर हैंडसेट चाहिए। शाओमी रेडमी नोट 3, लेनोवो ज़ूक जे़ड1 और मोटो जी4 प्लस ये सारी चीजें ऑफर करते हैं। ऐसे में यूनिकॉर्न के लिए इन चुनौतियों के सामने खड़ा हो पाना आसान नहीं होगा।




 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  2. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  2. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  3. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  4. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  6. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  7. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  8. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  9. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  10. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.