यू ब्रांड के एक और स्मार्टफोन के बारे में पता चला, 4 जीबी रैम होने का खुलासा

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2016 15:25 IST
ऐसा लगता है कि माइक्रोमैक्स अपने यू ब्रांड के तहत एक और स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। दरअसल, 'यू5530' कोडनेम से एक हैंडसेट को बेंचमार्क साइट गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है। बेंचमार्क साइट की लिस्टिंग से हैंडसेट के कई स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर का खुलासा हुआ है।

लिस्टिंग के मुताबिक, माइक्रोमैक्स का यू5530 हैंडसेट 1.8 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक के हीलियो पी10 ओक्टा-कोर प्रोससर से लैस है। इसके अलावा हैंडसेट में 4 जीबी रैम होने का भी खुलासा हुआ है। अगर यह जानकारी सही है तो अब तक लॉन्च नहीं किया गया माइक्रोमैक्स का यू5530 हैंडसेट यू यूटोपिया के बाद 4 जीबी रैम से कंपनी का दूसरा हैंडसेट होगा।

गीकबेंच लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले प्राइसराजा द्वारा दी गई। गौर करने वाली बात है कि हाल ही में लॉन्च किया गया मेज़ू एम3 नोट भी इसी प्रोसेसर के साथ आता है।

बेंचमार्क टेस्ट में स्मार्टफोन को सिंगल कोर टेस्ट में 816 और मल्टी कोर टेस्ट में 3059 प्वाइंट मिले। यह एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर आधारित फोन है। फिलहाल माइक्रोमैक्स के यू ब्रांड के इस फोन के बारे में और जानकारी नहीं मिल पाई है। उम्मीद है कि स्मार्टफोन के अन्य स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर का खुलासा लॉन्च की तारीख करीब आने पर होगा।
Advertisement

याद रहे कि माइक्रोमैक्स के यू टेलीवेंचर्स ने पिछले हफ्ते अपना नया स्मार्टफोन यू यूरेका नोट लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन 13,499 रुपये की कीमत में ब्लैक कलर में उपलब्ध है। यू यूरेका नोट में (1920 x 1080 पिक्सल) रिजॉल्यूशन का 6 इंच फुल एचडी डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 367 पीपीआई है। फोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6753टी प्रोसेसर है।
Advertisement

इससे पहले, माइक्रोमैक्स द्वारा यू टेलीवेंचर्स ब्रांड द्वारा जल्द ही यू यूरेका प्लस का अपग्रेडेड वेरिएंट पेश करने की जानकारी सामने आई थी। इसका खुलासा बेंचमार्क और इंपोर्ट / एक्सपोर्ट साइट की लिस्टिंग से हुआ। इस हैंडसेट का मॉडल नंबर यू5200 है। स्मार्टफोन को चीन से मंगाया गया था और इसकी घोषित कीमत 9,036 रुपये प्रति हैंडसेट थी। इसके अलावा यू5200 को जीएफएक्स बेंच साइट पर स्पेसिफिकेशन के साथ लिस्ट किया गया था।
जीएफएक्स बेंच लिस्टिंग के मुताबिक, यू5200 में 5.2 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले, ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 615 प्रोसेसर, एड्रेनो 405 जीपीयू, 3 जीबी रैम, 16 जीबी स्टोरेज, 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Micromax, Yu Brand, Yu Televentures, Micromax Mobile
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.