Yahoo Mobile ने लॉन्च किया ZTE Blade A3Y स्मार्टफोन, जानें क्या है खास

Yahoo Mobile ZTE Blade A3Y की कीमत 50 डॉलर (लगभग 3,700 रुपये) है और यह असीमित टॉकटाइम, टेक्स्ट और 4जी एलटीई डेटा के साथ आता है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 30 अक्टूबर 2020 15:41 IST
ख़ास बातें
  • Yahoo Mobile ने ZTE Blade A3Y स्मार्टफोन लॉन्च किया है
  • 2 जीबी रैम और मीडियाटेक हीलियो ए22 चिपसेट से लैस आता है स्मार्टफोन
  • याहू मोबाइल जेडटीई ब्लेड ए3वाई की कीमत 50 डॉलर (लगभग 3,700 रुपये) है

ZTE Blade A3Y स्मार्टफोन Android 10 पर काम करता है

Verizon ने इस साल मार्च में शुरू की गई अपनी Yahoo मोबाइल सर्विस को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से अपना पहला याहू ब्रांडेड स्मार्टफोन लॉन्च किया है। स्मार्टफोन ZTE द्वारा बनाया गया है और इसका नाम Blade A3Y है। फोन में 5.45 इंच का एचडी डिस्प्ले, 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज है। इसमें पीछे की तरफ फिंगरप्रिंट सेंसर है और यह फेस अनलॉक फीचर के साथ आता है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर चलता है।
 

Yahoo Mobile ZTE Blade A3Y price

याहू मोबाइल जेडटीई ब्लेड ए3वाई की कीमत 50 डॉलर (लगभग 3,700 रुपये) है और यह असीमित टॉकटाइम, टेक्स्ट और 4जी एलटीई डेटा के साथ आता है। Yahoo Mobile ZTE Blade A3Y मोबाइल वेरिज़ॉन नेटवर्क पर उपलब्ध है और याहू मोबाइल सर्विस के साथ आता है, जो यूएस में 40 डॉलर (लगभग 2,900 रुपये) प्रति माह में असीमित टॉकटाइम, टेक्स्ट और 4जी एलटीई डेटा का फायदा लेकर आता है। फोन खरीदने वालों को याहू मेल प्रो भी बिना किसी विज्ञापन के इस्तेमाल करने को मिलेगा। फोन मोबाइल हॉटस्पॉट फीचर के साथ आता है, हालांकि, यह एक समय में एक यूज़र तक सीमित है और 5Mbps तक स्पीड सपोर्ट करता है।

मार्च में, वेरिज़ॉन ने नए याहू सब-ब्रांड की घोषणा की। याहू मोबाइल जेडटीई ब्लेड ए3वाई के अलावा, याहू मोबाइल आईफोन 12 और आईफोन 12 प्रो के साथ भी उपलब्ध है। यह सेवा नवंबर में आईफोन 12 प्रो मैक्स और आईफोन 12 मिनी के साथ भी उपलब्ध होगी।
 

Yahoo Mobile ZTE Blade A3Y specifications

आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, याहू मोबाइल जेडटीई ब्लेड ए3वाई में 5.45-इंच एचडी (720x1440) फुलविज़न डिस्प्ले है, जिसमें 18: 9 आस्पेक्ट रेशियो मिलता है। स्मार्टफोन में क्वाड कोर मीडियाटेक हीलियो ए22 चिपसेट मिलता है, जो 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज (128 जीबी तक विस्तार योग्य) के साथ मिलकर काम करता है। फोन एंड्रॉइड 10 पर चलता है और 2,660mAh बैटरी से लैस आता है।
Advertisement

फोटो और वीडियो के लिए, Yahoo Mobile ZTE Blade A3Y में डुअल एलईडी फ्लैश के साथ सिंगल 8-मेगापिक्सल रियर कैमरा मिलता है और सामने की तरफ 5-मेगापिक्सल सेंसर। इसमें पीछे की तरफ फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन का डायमेंशन 5.77x2.79x0.38 एमएम और वज़न 161.8 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.45 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो ए22

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

2660 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.