ज़ोलो ईरा एचडी स्मार्टफोन लॉन्च, गैजेट्स 360 पर 4,777 रुपये में मिलेगा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 19 नवंबर 2015 13:20 IST
ज़ोलो ने ईरा एचडी स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया है। नया ज़ोलो स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर गैजेट्स 360 की वेबसाइट पर 4,777 रुपये में उपलब्ध है। यह रॉकी ग्रे कलर वेरिएंट में उपलब्ध है।

ज़ोलो ईरा एचडी कंपनी के ईरा स्मार्टफोन का अपग्रेडेड वेरिएंट है जिसे इस साल जुलाई महीने में लॉन्च किया गया था। ईरा एचडी स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 294 पीपीआई। डुअल-सिम ज़ोलो ईरा एचडी स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा।

(पढ़ें: ज़ोलो ईरा एचडी बनाम ज़ोलो ईरा)

ज़ोलो ईरा की तरह ईरा एचडी में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है और साथ में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। इसमें 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्प्रैडट्रम (एससी7731जी) प्रोसेसर के साथ 1 जीबी का रैम मौजूद होगा। ग्राफिक्स के लिए माली 400 एमपी जीपीयू भी दिया गया है।
Advertisement

ईरा एचडी की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है और इसमें माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के लिए सपोर्ट भी मौजूद है। 2500 एमएएच की बैटरी से लैस यह फोन 3जी नेटवर्क पर 10 घंटे तक का टॉक टाइम और 556 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देगा। ज़ोलो ईरा एचडी में जीपीआरएस/ एज, 3जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, एफएम रेडियो, माइक्रो-यूएसबी और जीपीएस कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं।
Advertisement

ज्ञात हो कि एनडीटीवी का गैजेट्स 360 ज़ोलो ईरा एचडी का एक्सक्लूसिव रिटेल पार्टनर है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  2. Redmi M100 लॉन्च हुआ 7900mAh बैटरी, 45W चार्जिंग के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. आपके घर में लगा Wi-Fi आपको दीवार के पार देख सकता है!
  2. पानी और धूल की टेंशन खत्म! ₹21 हजार से शुरू होते हैं ये वाटर-रसिस्टेंट मोबाइल फोन
  3. Xiaomi को लगा बड़ा झटका, स्मार्टफोन की सेल्स में 26 प्रतिशत की गिरावट
  4. Poco M8x 5G में होंगे 3 कलर्स के ऑप्शन, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
  5. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  7. गुजरात में Micron के सेमीकंडक्टर प्लांट में होगी 12 घंटे की शिफ्ट, राज्य सरकार ने दी हरी झंडी
  8. बैटरी सेल बनाने वाली Nippo ने लॉन्च किए एयर प्यूरीफायर, स्मार्ट फीचर्स और 4-स्टेज फिल्ट्रेशन जैसी खूबियां
  9. Realme P4s 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी
  10. Usain Bolt से भी तेज? 45kmph की स्पीड से दौड़ने वाले चीन के इस रोबोट ने मचाया तहलका!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.