मात्र 499 रुपये में बदलेगी पुराने फोन की खराब बैटरी, Xiaomi ने शुरू किया रिप्लेसमेंट प्रोग्राम

जब एक बार आपकी अपॉइंटमेंट बुक हो जाती है तो उसके बाद आपको बैटरी रिप्लेसमेंट के लिए खुद सर्विस सेंटर पर जाना होगा। शाओमी ने यह नहीं बताया है कि इसमें कितना समय लगेगा।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 14 जून 2022 10:43 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi की Service+ ऐप के जरिए भी अपॉइंटमेंट को घर से बुक किया जा सकता है।
  • Xiaomi का कहना है कि बैटरी को 499 रुपये से कम में बदल पाएंगे।
  • एक नई बैटरी से आपके स्मार्टफोन की लाइफ में बढ़ोतरी होगी।
टेक दिग्गज शाओमी (Xiaomi) ने भारत में अपने Xiaomi और Redmi ब्रांड वाले स्मार्टफोन के लिए बैटरी रिप्लेसमेंट प्रोग्राम पेश किया है। जैसा कि नाम से ही साफ होता है कि यह प्रोग्राम यूजर्स को उनके फोन की खराब और पुरानी बैटरी को ऑफिशियल सुपरविजन के तहत कम कीमत पर बदलने की सुविधा प्रदान करता है। यह बात सभी जानते हैं कि बैटरी किसी भी स्मार्टफोन का सबसे जरूरी और अहम हिस्सा होती है, क्योंकि उसके बिना फोन एक भी दिन नहीं चल सकता है। वहीं जब बात बैटरी रिप्लेसमेंट की होती है तो किसी ऑफिशियल सेंटर के अलावा बाहर से बैटरी को बदलना नुकसानदायक साबित हो सकता है। वहीं Xiaomi के बैटरी रिप्लेसमेंट प्रोग्राम जैसे ब्रांड बेस्ड सर्विस से यह आसानी से हो जाता है।

शाओमी की यह सर्विस भी काफी आसान और ऑन-पॉइंट लगती है। हालांकि यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप जिस बैटरी को खोज रहे हैं वह आसानी से उपलब्ध हो। इसके लिए आपको अपने नजदीकी Xiaomi के ऑथोराइज्ड सर्विस सेंटर से संपर्क करके यह चेक करना होगा कि बैटरी उपलब्ध है या नहीं। Xiaomi की Service+ ऐप के जरिए भी अपॉइंटमेंट को घर से बुक किया जा सकता है।

जब एक बार आपकी अपॉइंटमेंट बुक हो जाती है तो उसके बाद आपको बैटरी रिप्लेसमेंट के लिए खुद सर्विस सेंटर पर जाना होगा। शाओमी ने यह नहीं बताया है कि इसमें कितना समय लगेगा, लेकिन यह आपके स्मार्टफोन मॉडल के आधार पर अलग-अलग हो सकता है। Xiaomi का कहना है कि ग्राहक स्मार्टफोन की बैटरी को 499 रुपये से कम में बदल पाएंगे।

एक नई बैटरी से आपके स्मार्टफोन की लाइफ में बढ़ोतरी होगी। बल्कि यह आपके फोन भी ठीक रखेगी, क्योंकि खराब या पुरानी बैटरी एक जोखिम पैदा करती है और अधिक गर्मी में भारत में हीटिंग जैसी दिक्कत को पैदा होने से भी रोकेगी। आपको यह चेक करना है कि क्या आपकी बैटरी जल्दी खत्म हो रही है, हालांकि यह कोई बड़ी दिक्कत वाली बात नहीं है। जब बात आपकी बैटरी को बदलने की होती है तो आपको उसमें अधिक बैटरी ड्रेन (यानी कि तेजी से बैटरी का गिरना) और ठीक से बैटरी चार्ज होने में दिक्कत नजर आएगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  2. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  3. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  4. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  2. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  4. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  7. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  8. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  9. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  10. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.