Xiaomi Mi Note 10 जल्द होगा लॉन्च, 108 मेगापिक्सल कैमरा होगी खासियत

Mi Note 10 के आधिकारिक टीज़र से ज़्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। सिर्फ इतना पता चला है कि यह दुनिया का पहला 108 मेगापिक्सल कैमरे वाला पैंटा कैमरा फोन होगा।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 29 अक्टूबर 2019 13:44 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी मी सीसी9 प्रो को चीन में 5 नवंबर को लॉन्च किया जाना है
  • मी नोट 10 के साथ मार्केट में मी नोट 10 प्रो को भी लाने की खबर
  • Xiaomi Mi Note 10 के लॉन्च की तारीख नहीं हुआ है खुलासा

Mi Note 10 का आधिकारिक टीज़र ज़ारी

Mi Note 10 जल्द ही लॉन्च होगा। इसमें पिछले हिस्से पर पांच कैमरे होंगे। Xiaomi ने टीज़र ज़ारी करके यह खुलासा किया है। मी नोट 10 का आधिकारिक टीज़र ऐसे वक्त पर आया है जब शाओमी अपने घरेलू मार्केट में Mi CC9 Pro के लॉन्च को लेकर कई टीज़र ज़ारी कर चुकी है। दावा किया जा रहा है कि मी सीसी9 प्रो और मी नोट 10 स्मार्टफोन 108 मेगापिक्सल के कैमरे के साथ आएंगे। ऐसे में यह माना जा सकता है कि मी सीसी9 प्रो को ही ग्लोबल मार्केट में मी नोट 10 के नाम से लाया जाएगा। क्योंकि Xiaomi पहले ही भी मी सीसी9 सीरीज़ के हैंडसेट को ग्लोबल मार्केट में अलग नाम से पेश कर चुकी है। माना जा रहा है कि सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुआ M1910f4e मॉडल नंबर वाला शाओमी स्मार्टफोन वाकई में मी सीसी9 प्रो और मी नोट 10 ही हैं।

मी नोट 10 के आधिकारिक टीज़र से ज़्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। सिर्फ इतना पता चला है कि यह दुनिया का पहला 108 मेगापिक्सल कैमरे वाला पैंटा कैमरा फोन होगा। Xiaomi ने अभी इसके लॉन्च की तारीख के बारे में भी नहीं बताया है। अगर Mi CC9 Pro और Mi Note 10 एक ही फोन हैं तो हमें मी नोट 10 के बारे में बहुत कुछ पहले से पता है। Xiaomi ने वीबो पर मी सीसी9 प्रो के लिए जो टीज़र ज़ारी किए थे। उसके आधार पर मी नोट 10 में पिछले हिस्से पर 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 20 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा, 12 मेगापिक्सल वाला टेलीफोटो कैमरा, एक मैक्रो कैमरा और एक पोर्ट्रेट शूटर होगा। टेलीफोटो लेंस फोन को 10x हाइब्रिड ज़ूम और 50x डिजिटल ज़ूम की क्षमता प्रदान करेगा।

ध्यान रहे कि शाओमी मी सीसी9 प्रो को चीन में 5 नवंबर को लॉन्च किया जाना है। ऐसे में हमें मी नोट 10 के बारे में विस्तृत जानकारी ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किए जाने के बाद ही मिलेगी।

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, मी नोट 10 के साथ मार्केट में मी नोट 10 प्रो को भी लाया जाएगा। लेकिन अभी मी नोट 10 प्रो के बारे में ज्यादा जानकारी  नहीं उपलब्ध है। संभव है कि कंपनी पहले मी नोट 10 को लॉन्च करे। फिर कुछ दिनों बाद मी नोट 10 प्रो को मार्केट में लाया जाए।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.47 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5260 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mi Note 10, Mi CC9 Pro, Xiaomi Mi Note 10, Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  9. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.