अब Xiaomi के इन 21 स्मार्टफोन को मिलेगा MIUI 10 अपडेट

MIUI 10 के लॉन्च के बाद से Xiaomi सॉफ्टवेयर को बैच बनाकर धीरे-धीरे सभी कम्पैटिबल डिवाइस के लिए जारी कर रही है। अब दूसरे चरण में वो 21 Xiaomi स्मार्टफोन कौन से होंगे आइए जानते हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 8 नवंबर 2018 13:41 IST
ख़ास बातें
  • MIUI 10 स्टेबल रॉम को सबसे पहले सितंबर में किया गया था जारी
  • Poco F1 को पिछले सप्ताह मिला MIUI ग्लोबल स्टेबल रॉम अपडेट
  • 21 शाओमी स्मार्टफोन को मिलेगा MIUI 10 अपडेट

जल्द Xiaomi के ये 21 स्मार्टफोन होंगे MIUI 10 से लैस

MIUI 10 के लॉन्च के बाद से चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi सॉफ्टवेयर को बैच बनाकर धीरे-धीरे सभी कम्पैटिबल डिवाइस के लिए जारी कर रही है। याद करा दें कि मीयूआई 10 को जुलाई में लॉन्च किया गया था, इसके बाद कंपनी सॉफ्टवेयर की बीटा टेस्टिंग कर रही थी। Xiaomi सितंबर माह से MIUI 10 का स्टेबल अपडेट जारी स्मार्टफोन के लिए जारी कर रही है। सबसे पहले Redmi 6 सीरीज स्मार्टफोन (मीयूआई 10 चीन स्टेबल रॉम) समेत कई अन्य हैंडसेट को अपडेट मिला था।

चीनी साइट Weibo पर MIUI अकाउंट द्वारा जारी पोस्ट से पता चला है कि अब दूसरे चरण में 21 Xiaomi स्मार्टफोन को अपडेट मिलेगा। आइए एक नजर डालते हैं स्मार्टफोन पर। दूसरे चरण में अपडेट मिलने वाली लिस्ट में Xiaomi Mi Max 2, शाओमी मी 4एस, Xiaomi Mi 4c, शाओमी मी 5एस, मी 5एस प्लस, Xiaomi Mi Max, मी 4, शाओमी मी मैक्स प्राइम, Xiaomi Redmi 5A, रेडमी 4, Xiaomi Redmi 4A, शाओमी रेडमी 4एक्स, Redmi Note 5A, Xiaomi Redmi Note 4 (क्वालकॉम), शाओमी रेडमी नोट 5ए प्राइम, रेडमी नोट 4एक्स, Redmi Note 4 (मीडियाटेक), Xiaomi रेडमी प्रो, Mi Note 3 और रेडमी 5 प्लस शामिल हैं।

याद करा दें कि पिछसे सप्ताह Xiaomi Poco F1 को मीयूआई ग्लोबल स्टेबल रॉम अपडेट मिलना शुरू हो गया था। नए अपडेट के साथ शाओमी पोको एफ1 में फुल-स्क्रीन जेस्चर, नेचुरल और एंबियंट साउंड को जोड़ा गया है। मीयूआई 10 ग्लोबल स्टेबल रॉम में एआई पोर्टेट मोड को भी जोड़ा गया है जो तस्वीर लेते वक्त बोकेह इफेक्ट देने में मदद करेगा। ऊपर बताए गए सभी हैंडसेट को ऑवर-द-एयर (OTA) के जरिए जल्द अपडेट मिल जाएगा। यूजर चाहें तो Settings > About phone > System updates > Check for updates में जाकर भी अपडेट की जांच कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, MIUI 10, Redmi Note 4, Redmi Note 5A
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  8. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  9. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  10. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.