भारत में दो साल पूरे करने पर शाओमी मनाएगी जश्न, मात्र 1 रुपये में बेचेगी स्मार्टफोन

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 15 जुलाई 2016 14:42 IST
शाओमी भारत में बिजनेस के दो साल पूरे करने के उपलक्ष्य में तीन दिनों का कार्निवल आयोजित करने वाली है। तीन दिन तक चलने वाली सेल की शुरुआत 20 जुलाई से होगी। इस दौरान कंपनी कॉन्टेस्ट आयोजित करेगी। कुछ प्रोडक्ट की कीमत में अस्थाई कटौती की जाएगी। मी सेकेंड एनिवर्सरी कार्निवल के दौरान 1 रुपये के फ्लैश डील भी मिलेंगे।

फ्लैश डील की बात करें तो शाओमी अपने रजिस्टर्ड यूज़र को चुनिंदा डिवाइस मात्र 1 रुपये में मुहैया कराएगी। सेल के पहले दिन दस शाओमी मी 5 और सौ  मी पावर बैंक (20000 एमएएच) इस डील के तहत उपलब्ध होंगे। 21 जुलाई को दस शाओमी रेडमी नोट 3 और 10 मी बैंड (व्हाइट एलईडी) फ्लैश डील के तहत उपलब्ध कराए जाएंगे। और सेल के आखिरी दिन दस शाओमी मी मैक्स और सौ मी ब्लूटूथ स्पीकर उपलब्ध होंगे। फ्लैश डील सेल हर दिनदोपहर 2 बजे आयोजित की जाएगी। इस सेल में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन की ज़रूरत पड़ेगी और इसके लिए सेल की खबर को 19 जुलाई से पहले फेसबुक पर शेयर करना होगा।
Advertisement

फ्लैश डील्स के अलावा शाओमी 10000 एमएएच मी पावर बैंक, मी इन-इयर कैपसूल हेडफोन और मी इन-इयर हेडफोन प्रो गोल्ड को सीमित संख्या में बेचेगी। मी सेकेंड एनिवर्सरी की वेबसाइट पर गेम खेलने पर कंपनी मी कैश कूपन और मुफ्त मी मैक्स देगी। कीमत की कटौती सिर्फ ब्लूटूथ स्पीकर के लिए की जाएगी। यह 700 रुपये के डिस्काउंट के साथ इन तीन दिनों तक 1,999 रुपये में उपलब्ध होगा।

कुछ ऑफर सिर्फ ऐप पर उपलब्ध होंगे। शाओमी मी 5 का गोल्ड कलर वेरिएंट खरीदने पर मुफ्त इन-इयर हेडफोन प्रो गोल्ड मिलेगा। शाओमी मी 4आई के साथ मुफ्त यूएसबी केबल और यूएसबी फैन मिलेंगे। रेडमी नोट 3, मी मैक्स और 20000 एमएएच के पावर बैंक के साथ भी कुछ ऑफर दिए जाएंगे। इसके अलावा शाओमी चुनिंदा ग्राहकों को मी टीवी भी देगी जिन्होंने मी स्टोर ऐप से खरीदारी की है।
Advertisement

शाओमी ने 2014 में मी 3 स्मार्टफोन के जरिए भारतीय मार्केट में कदम रखा था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  2. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  2. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  3. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  7. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  8. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.