शाओमी सीईएस में लेगी हिस्सा, 5 जनवरी को लॉन्च करेगी 'ग्लोबल प्रोडक्ट'

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 23 नवंबर 2016 18:26 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो में एक इवेंट आयोजित करेगी
  • यह पहला मौका होगा जब शाओमी सीईएस का हिस्सा बनेगी
  • इवेंट में शाओमी अंतरराष्ट्रीय मार्केट के लिए 'नया' प्रोडक्ट लॉन्च करेगी
शाओमी ने जानकारी दी है कि वह अगले साल लास वेगास में आयोजित होने वाले कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो में एक इवेंट आयोजित करेगी। इवेंट 5 जनवरी को आयोजित किया जाना है जिसमें शाओमी अंतरराष्ट्रीय मार्केट के लिए 'नया' प्रोडक्ट लॉन्च करेगी।

ज्ञात हो कि यह पहला मौका होगा जब शाओमी सीईएस का हिस्सा बनेगी जिससे कंपनी के अन्य मार्केट में विस्तार की रणनीति को बल मिलेगा। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि कंपनी कौन सा प्रोडक्ट लॉन्च करने वाली है। इस बीच इवेंट के बारे में बताया गया है, "सीईएस में पहली बार हिस्से लेने वाली टेक्नोलॉजी कंपनी शाओमी एक नया प्रोडक्ट लॉन्च करेगी जिससे यह पता चलेगा कि वह तकनीक को लेकर किस किस्म के प्रयोग कर रही है। शाओमी का गठन भी 'इनोवेशन फॉर एव्रीवन' की नीति पर किया गया था। मकसद था...आज की तकनीक से लैस बेहतरीन क्वालिटी के प्रोडक्ट ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुंचाए जाएं।"

इशारों की बात करें तो यह साफ है कि प्रोडक्ट की कीमत बहुत ज़्यादा नहीं होगी। हो सकता है कि शाओमी आखिरकार अपने स्मार्टफोन को अमेरिकी मार्केट में लॉन्च कर दे। कंपनी ने बार-बार इसमें हो रही देरी के लिए आधारभूत संरचना और कस्टमर केयर सेवाओं को ज़िम्मेदार ठहराया है। लेकिन हाल फिलहाल के घटनाक्रमों ने शाओमी को इस दिशा में सोचने को मजबूर कर दिया है। बता दें कि लेईको, हुवावे और वनप्लस जैसी चीनी कंपनियों ने अमेरिकी मार्केट में कदम रख दिया है। संभावना तो यह भी है कि शाओमी खास अमेरिकी मार्केट के लिए कोई वियरेबल प्रोडक्ट या वीआर हेडसेट लॉन्च करे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, CES, CES 2017, Xiaomi CES Event, Mobiles, Android
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 5G vs Realme 15 5G vs Nothing Phone 3a: जानें ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  2. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  4. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  5. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  6. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  7. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  8. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  9. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  10. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.