Xiaomi करने जा रहा 22 मई को Xring O1, 15s Pro, Pad 7 Ultra और YU7 SUV को लॉन्च

Xiaomi आधिकारिक स्तर पर 22 मई को शाम 7 बजे अपने 15वें एनिवर्सरी लॉन्च इवेंट को आयोजित करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 मई 2025 12:15 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi अपने 15वें एनिवर्सरी लॉन्च इवेंट को आयोजित करने वाला है।
  • Xiaomi की सेल्फ डेवलप मोबाइल चिप Xring 01 पेश होगी।
  • Xiaomi नया टैबलेट Xiaomi Pad 7 Ultra भी लॉन्च करने जा रहा है।

Xiaomi अपना 15th एनिवर्सरी लॉन्च इवेंट आयोजित करने वाला है।

Photo Credit: Xiaomi China

Xiaomi आधिकारिक स्तर पर 22 मई को शाम 7 बजे अपने 15वें एनिवर्सरी लॉन्च इवेंट को आयोजित करने वाला है। कंपनी के फाउंडर लेई जून समेत कई ऑफिशियल चैनल के जरिए शेयर किए गए इस इवेंट में हाई इंपेक्ट वाले प्रोडक्ट की एक सीरीज पेश करने का वादा किया गया है। आगामी लॉन्च इवेंट में क्या कुछ पेश किया जा सकता है, आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।


Xiaomi Xring O1, Xiaomi 15s Pro, Xiaomi Pad 7 Ultra होंगे पेश


इस इवेंट में Xiaomi की सेल्फ डेवलप मोबाइल चिप Xring 01 पेश होगी, जिससे पता चला है कि ब्रांड मोबाइल प्रोसेसर सेगमेंट में फिर से एंट्री कर सकता है। आगामी चिप को नए Xiaomi 15S Pro स्मार्टफोन में दिया जाएगा जो कि एक परफॉर्मेंस बेस्ड फ्लैगशिप फोन है।

बेंचमार्क डाटा से पता चला है कि चिप 10 कोर CPU लेआउट (2 x 3.9GHz + 4 x 3.4GHz + 2 x 1.89GHz + 2 x 1.8GHz) पर चलता है, जिसके साथ Immortalis G925 GPU का उपयोग करता है। गीकबेंच टेस्ट में इसने सिंगल कोर में 3,119 स्कोर और मल्टी कोर में 9,673 स्कोर किया है, जो इसे मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400 और स्नैपड्रैगन 8 एलीट के साथ रखता है।
Advertisement

Xiaomi इसके अलावा प्रीमियम टैबलेट Xiaomi Pad 7 Ultra भी लॉन्च करने जा रहा है। इसमें 14 इंच की डिस्प्ले के साथ 120W तक वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट है। यह LTPO टेक्नोलॉजी और प्रोफेशनल के लिए एडवांस मल्टी-विंडो फीचर्स के साथ 3.2K रेजॉल्यूशन डिस्प्ले का सपोर्ट करता है। डिवाइस में Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट मिल सकता है।

Xiaomi कंपनी की पहली SUV Xiaomi YU7 को भी पेश करेगी। इसमें सैटर्न-रिंग स्टाइल टेल-लाइट और 4999mm x 1996mm x 1600mm के डाइमेंशन होने की उम्मीद है। इसमें हाई-स्पीड परफॉरमेंस और 390 हॉर्सपावर तक पीक आउटपुट के साथ ड्यूल मोटर ऑप्शन शामिल हैं। लॉन्च में सबसे ज्यादा फोकस Xring 01 चिप और Xiaomi 15S Pro पर होगा। फ्लैगशिप-लेवल स्मार्टफोन के लिए खासतौर पर डिजाइन किए गए Xring 01 का निर्माण Xiaomi द्वारा 2021 में अपने चिपसेट निर्माण को फिर से शुरू करने के बाद हुआ। कंपनी ने चिप के लिए 10 सालों की रणनीति तैयार की है, जिसमें 50 बिलियन युआन का निवेश किया गया है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.