Xiaomi ने भारत में बिजनेस बढ़ाने के लिए बनाई यह रणनीति

चीनी स्मार्टफोन कंपनी शाओमी ने भारतीय बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए एक योजना बनाई है। शाओमी इंडिया ने कहा कि वह आने वाले समय में ऑफलाइन बाजार में अपनी पैठ बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करेगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 दिसंबर 2017 10:44 IST
ख़ास बातें
  • ऑफलाइन बाजार में अपनी पैठ बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करेगी कंपनी
  • अभी हाल में कंपनी ने अपने सबसे सस्ते फोन शाओमी रेडमी 5ए को किया लॉन्च
  • कंपनी और ऑफलाइन स्टोर खोलेगी
चीनी स्मार्टफोन कंपनी शाओमी ने भारतीय बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए एक योजना बनाई है। शाओमी इंडिया ने कहा कि वह आने वाले समय में ऑफलाइन बाजार में अपनी पैठ बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करेगी।

शाओमी इंडिया के प्रमुख (ऑनलाइन बिक्री) रघु रेड्डी ने कहा, "हमारा करीब 80 प्रतिशत कारोबार मोबाइल फोनों की ऑनलाइन बिक्री से होता है। लेकिन अब हम अपने कारोबार में इजाफे के लिये ऑफलाइन बाजार में पैठ बढ़ाना चाहते हैं।" उन्होंने बताया कि शाओमी इंडिया आने वाले दिनों में देश के अलग-अलग शहरों में अपने एक्सक्लूसिव स्टोरों और अन्य खुदरा ​बिक्री केंद्रों की संख्या बढ़ायेगी।
Advertisement

याद रहे कि शाओमी के सबसे सस्ते स्मार्टफोन शाओमी रेडमी 5ए की पहली सेल गुरुवार को आयोजित की गई थी। लॉन्च ऑफर के तहत इस फोन को 4,999 रुपये में बेचा जा रहा है। यह कीमत 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की है। Xiaomi Redmi 5A को कंपनी 'देश का स्मार्टफोन' के तमगे के साथ पेश किया है। इस फोन के ज़रिए कंपनी की कोशिश एंट्री लेवल मार्केट में अपनी पकड़ और मजबूत करने की है।

स्मार्टफोन को डार्क ग्रे, गोल्ड और रोज़ गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है। फ्लिपकार्ट की बात करें तो रेडमी 5ए पर बजाज फिनज़र्व क्रेडिट कार्ड के जरिए भुगतान करने पर नो कॉस्ट ईएमआई का विकल्प भी मिलेगा। इसके अलावा, एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड के साथ 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसके अलावा शाओमी ने रिलायंस जियो के साथ साझेदारी की है जिसके तहत सभी रेडमी 5ए यूज़र को Reliance Jio के 'बेटर टुगेदर ऑफर' के तहत 1,000 रुपये का अतिरिक्त कैशबैक मिलेगा। ऑफर के तहत, रेडमी 5ए यूज़र को कैशबैक पाने के लिए 13 महीनों तक 199 रुपये का रीचार्ज कराना होगा। इस पैक में यूज़र को 28 जीबी 4जी डेटा (1 जीबी डेली लिमिट के साथ), अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी वॉयस कॉल व अनिलिमिटेड एसएमएस मिलेंगे। इस पैक की वैधता 28 दिन है। गौर करने वाली बात है कि पहले रीचार्ज को 5 दिसंबर 2017 और 30 नवंबर 2018 के बीच करवाना अनिवार्य है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mobiles, Xiaomi, Xiaomi India

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix XBook 14 Neo लैपटॉप, 512GB तक SSD, Intel Core प्रोसेसर के साथ कीमत करीब ₹50 हजार से शुरू
  2. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
  3. Redmi K100 Ultra लॉन्च हो सकता है 10,000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  4. भाई दूज पर गिफ्ट करें 5G स्मार्टफोन, कीमत 11 हजार से भी कम से शुरू
  5. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
  2. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
  3. ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन
  4. ₹15 हजार में Poco C85x 5G, Redmi A7 Pro 5G और Lava Virat V1 5G में से कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Infinix XBook 14 Neo लैपटॉप, 512GB तक SSD, Intel Core प्रोसेसर के साथ कीमत करीब ₹50 हजार से शुरू
  6. सर्दियों में हीटर और गर्मियों में AC जैसा काम करेगा Dyson का नया HF1 फैन, भारत में हुआ लॉन्च
  7. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
  8. Redmi खेल रहा है बड़ा खेल! 12,000mAh बैटरी वाला फोन लाने की तैयारी, 14,000mAh पर भी काम
  9. ₹10239 में मिल रहा 6000mAh बैटरी, बड़ी डिस्प्ले वाला 5G मोबाइल, सेल में लिमिटेड ऑफर
  10. भाई दूज पर गिफ्ट करें 5G स्मार्टफोन, कीमत 11 हजार से भी कम से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.