MIUI 11 ग्लोबल स्टेबल रॉम भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च

MIUI 11 Global Stable ROM Launch: Xiaomi ने टीज़र जारी कर इस बात की घोषणा की है कि 16 अक्टूबर को भारत में मीयूआई 11 ग्लोबल स्टेबल रॉम को लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 10 अक्टूबर 2019 17:46 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 7, Redmi Note 7 यूज़र्स को चीन में मिलने लगा MIUI 11
  • MIUI 11 Global Stable ROM अब भारत में होगा लॉन्च
  • Redmi Note 8 Pro मीयूआई 11 आउट-ऑफ-द-बॉक्स के साथ आ सकता है

MIUI 11 Global Stable ROM Launch: मीयूआई 11 ग्लोबल स्टेबल रॉम भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च

MIUI 11 Global Stable ROM Launch: Xiaomi ने टीज़र जारी कर इस बात की घोषणा की है कि 16 अक्टूबर को भारत में मीयूआई 11 ग्लोबल स्टेबल रॉम को लॉन्च किया जाएगा। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि इसी दिन शाओमी Redmi Note 8 Pro को भी लॉन्च किया जाना है और शाओमी रेडमी नोट 8 प्रो को MIUI 11 आउट-ऑफ-द-बॉक्स के साथ उतार सकती है। चीन में Redmi 7, Redmi Note 7, रेडमी नोट 7 प्रो (Redmi Note 7 Pro) और Redmi K20 स्मार्टफोन को मीयूआई 11 चीन स्टेबल रॉम अपडेट मिलने लगा है।

Xiaomi ने ट्विटर पर इस बात को कंफर्म किया है कि नए सॉफ्टवेयर की घोषणा 16 अक्टूबर को इवेंट के दौरान की जाएगी। शाओमी मीयूआई 11 ग्लोबल स्टेबल रॉम के साथ आने वाले नए फीचर्स और डिवाइस की कंपैटिबल लिस्ट और रोल आउट टाइमलाइन के बारे में भी जानकारी दे सकती है। MIUI 11 की घोषणा पिछले महीने चीन में की गई थी और यह डायनामिक फॉन्ट स्केलिंग, कस्टमाइज़ेबल लॉक स्क्रीन, नया रिमाइंडर फीचर और डायनामिक साउंड इफेक्ट जैसे फीचर्स से लैस है।

यह Mi Work और Mi Go जैसे नए ऐप के साथ आता है, यूज़र्स पांच बार पावर बटन को दबाकर इमरजेंसी मोड को एक्टिवेट कर सकेंगे। रेडमी के20 (Redmi K20), रेडमी नोट 7, रेडमी नोट 7 प्रो, रेडमी 7 को सबसे पहले चीन में मीयूआई 11( MIUI 11) सॉफ्टवेयर मिला है। मी फोरम पर यूज़र्स अपने फोन में मीयूआई 11 सॉफ्टवेयर अपडेट प्राप्त होने के बाद स्क्रीनशॉट्स को साझा कर रहे हैं।  


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno देगी Apple को भी मात? बेजल-लेस डिस्प्ले वाला फोन किया पेश, देखें पहली झलक
  2. 12 हजार सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा वाला Oppo फोन! यहां आई जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
  2. Flipkart Free Netflix Plan: 1 अगस्त से FREE मिलेगा Netflix प्लान! Flipkart ग्राहकों के लिए जबरदस्त ऑफर
  3. Vivo V70, V70 Elite, V70 FE फोन भारत में हुए 8000 रुपये तक महंगे! जानें नई कीमत
  4. Apple Pay ने रुलाया, हजारों यूजर्स का फूटा गुस्सा
  5. Tecno देगी Apple को भी मात? बेजल-लेस डिस्प्ले वाला फोन किया पेश, देखें पहली झलक
  6. HMD Pulse 2 सीरीज के लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस होंगे फोन!
  7. 12 हजार सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा वाला Oppo फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. देश में FASTag यूजर्स की संख्या 6.20 करोड़ से ज्यादा, बैरियर-फ्री टोलिंग के लॉन्च की तैयारी
  9. Redmi K100 Pro Max में मिलेगा 6.9 इंच OLED डिस्प्ले, अगले महीने होगा लॉन्च
  10. iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, मिल सकता है 3D कर्व्ड डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.