20 करोड़ से ज्यादा स्मार्टफोन भारत में बेच चुकी है चाइनीज कंपनी शाओमी

जहां पहले कंपनी को 10 करोड़ का आंकड़ा पार करने में 5 साल लगे, अबकी बार उसे केवल 3 साल ही इस संख्या को छूने में लगे

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 जुलाई 2022 16:32 IST
ख़ास बातें
  • भारत में Xiaomi Smartphones पिछले कुछ समय में अधिक पॉपुलर हुए हैं
  • कंपनी ने पिछले एक साल में 15 5G स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया
  • Xiaomi India की लीडरशिप में हाल ही में कुछ बदलाव किए गए हैं

Xiaomi पिछले कई सालों से भारत में नम्बर 1 स्मार्टफोन कंपनी बनी हुई है

Xiaomi भारत टॉप स्मार्टफोन कंपनी के रूप में कई सालों से स्थापित है। 8 साल पहले अधिकारिक रूप से भारत में पंजे जमाने आई ये चाइनीज कंपनी आज के समय में मजबूती से अपने पैर जमाए पिछले कई सालों से नम्बर वन स्मार्टफोन कंपनी के स्थान पर जमी हुई है। 2019 में कंपनी ने घोषणा की थी कि उसने भारत में 10 करोड़ स्मार्टफोन्स की बिक्री पूरी कर ली है। यानि कि 2015 से 2019 तक शाओमी ने भारत में 10 करोड़ फोन बेच डाले थे। कहा जा सकता है कि कंपनी ने भारत में एक साल में 2 करोड़ स्मार्टफोन्स की सेल की। 

Redmi K50i के लॉन्च के समय शाओमी ने एक और चौंकाने वाला खुलासा किया जो बताता है कि बीतते समय के साथ भारत में Xiaomi Smartphones और ज्यादा पॉपुलर हुए हैं। दूसरे, शब्दों में कहें तो कंपनी की जड़ें अधिक गहरी हुई हैं। शाओमी ने घोषणा कर बताया कि पिछले तीन सालों में उसने 10 करोड़ स्मार्टफोन्स की सेल की है। यानि कि 2019 से 2022 तक कंपनी 10 करोड़ और अधिक स्मार्टफोन बेच चुकी थी। लेकिन अबकी बार खास बात यह रही कि जहां पहले कंपनी को यह आंकड़ा पार करने में 5 साल लगे, अबकी बार उसे केवल 3 साल ही इस संख्या को छूने में लगे, जो बताता है कि भारतीय बाजार में चाइनीज दिग्गज ने नम्बर वन फोन कंपनी के रूप में अपनी दावेदारी और मजबूती से पेश की है। 

भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में आने वाला समय 5G डिवाइसेज का रहने वाला है। इस सेग्मेंट में भी कंपनी ने खुलासा करते हुए कहा कि उसने पिछले एक साल में 15 5G स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया है। हालांकि, 5G की शुरुआत अभी तक भारत में नहीं हो पाई है, फिर भी टेलीकॉम और स्मार्टफोन कंपनियां इसके लिए पूरी तरह से तैयार दिखाई दे रही हैं। शाओमी का मानना है कि 5G स्मार्टफोन मार्केट में उतारने से उसकी सेल्स में बढोत्तरी हुई है। कंपनी की इस सफलता के पीछे जाहिर तौर पर इसके स्मार्टफोन्स की एग्रेसिव प्राइसिंग और बिल्ड क्वालिटी का हाथ है, जिससे इनकार नहीं किया जा सकता है। कंपनी मार्केट के दूसरे प्लेयर्स के मुकाबले कम दाम में बढ़िया फीचर्स और बिल्ड क्वालिटी वाले डिवाइसेज डिलीवर करती आई है, और यह रणनीति कंपनी ने वर्तमान में भी जारी रखी है। 

Xiaomi India की लीडरशिप में हाल ही में कुछ बदलाव किए गए हैं। कंपनी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर मुरलीशंकरन बी को प्रेजिडेंट की पोस्ट दे दी गई है जो कि 1 अगस्त 2022 से लागू हो जाएगा। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि पोस्ट की फेरबदल से कंपनी की सेल्स में और अधिक बढ़ोत्तरी हो सकती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  8. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  9. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  10. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.