Xiaomi के एक स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन लीक, रेडमी 7 प्रो होने का दावा

M1901F9T मॉडल नंबर वाले एक Xiaomi स्मार्टफोन को चीनी सर्टिफिकेशन साइट TENAA पर लिस्ट किया गया है। टीना सर्टिफिकेशन के कारण शाओमी के इस फोन के स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 17 दिसंबर 2018 12:15 IST
ख़ास बातें
  • यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा
  • स्मार्टफोन नॉच डिस्प्ले के साथ आएगा
  • बीते हफ्ते ही शाओमी रेडमी 7 सीरीज़ को 3सी सर्टिफिकेशन मिला
M1901F9T मॉडल नंबर वाले एक Xiaomi स्मार्टफोन को चीनी सर्टिफिकेशन साइट TENAA पर लिस्ट किया गया है। टीना सर्टिफिकेशन के कारण शाओमी के इस फोन के स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है। हैंडसेट के नाम का तो खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि यह शाओमी की Redmi 7 सीरीज़ का एक वेरिएंट होगा, संभवतः Xiaomi Redmi 7 Pro। गौर करने वाली बात है कि बीते हफ्ते ही शाओमी रेडमी 7 सीरीज़ को 3सी सर्टिफिकेशन मिला था।

TENAA लिस्टिंग से साफ है कि यह स्मार्टफोन नॉच डिस्प्ले के साथ आएगा, Redmi 6 Pro की तरह। हालांकि, शाओमी के इस फोन मे वाटरड्रॉप नॉच होगा। देखा जाए तो यह नॉच इन दिनों चलन में है। लिस्टिंग के खुलासा हुआ है कि इस स्मार्टफोन में 5.84 इंच का डिस्प्ले है। उम्मीद है कि स्क्रीन फुल-एचडी+ रिजॉल्यूशन और 19:9 आस्पेक्ट रेशियो से लैस होगा। लिस्टिंग में 147.76×71.89×7.8 मिलीमीटर डाइमेंशन का ज़िक्र है।

इस फोन में 2,900 एमएएच की बैटरी है। फोन एंड्रॉयड पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा। लेकिन यह साफ नहीं है कि एंड्रॉयड का वर्ज़न का कौन सा है। इसके अलावा यह फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। यह आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से लैस होगा।

दूसरी तरफ, शाओमी के आगामी स्मार्टफोन को चीन कंप्लसरी सर्टिफिकेट (3C) से सर्टिफिकेशन मिला है। रेडमी 7 सीरीज के अंतर्गत Redmi 7A, Redmi 7 और Redmi 7 Pro स्मार्टफोन को उतारा जा सकता है। 3C लिस्टिंग से पता चलता है कि नए शाओमी स्मार्टफोन 5V/2A चार्जिंग (10 वाट) सपोर्ट के साथ आएंगे।

लिस्टिंग में तीन मॉडल नंबर M1901F7E, M1901F7T और M1901F7C दिखाई दे रहे हैं। ये तीनों ही मॉडल Redmi 7 सीरीज के Redmi 7A, Redmi 7 और Redmi 7 Pro हो सकते हैं। शेयर किए स्क्रीनशॉट को देखने से पता चलता है कि शाओमी हैंडसेट को 29 नवंबर को 3सी सर्टिफिकेशन मिला था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi Redmi 7, Xiaomi Redmi 7A, Xiaomi Redmi 7 Pro, Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10,200mAh की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y600 Pro, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. OnePlus Nord CE 6 सीरीज होगी 7 मई को लॉन्च, जानें डिजाइन से लेकर स्पेसिफिकेशंस तक
  3. Vi के नए प्लान लॉन्च: 180 दिन तक अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग, ₹44 में JioHotstar सब्सक्रिप्शन भी!
  4. Vivo X Fold 6 के लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. खो गया है आपका स्मार्टफोन तो फाइंड माय डिवाइस फीचर से ऐसे खोजें
  2. 16 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Vivo का फोल्डेबल स्मार्टफोन, ये है ऑफर
  3. Poco C81 vs Samsung Galaxy M17 5G vs Motorola G45 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ Vivo Y500s लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. HMD Vibe 2 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  6. 10,200mAh की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y600 Pro, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. BYD ने पेश किया Atto 3 का नया वर्जन, 630 किलोमीटर तक की रेंज  
  8. दीवार पर लगाने की जरूरत नहीं! Haier का टावर AC लॉन्च, EMI ₹1994 से शुरू
  9. WhatsApp चलाना है तो फोन बदलना पड़ेगा! इन डिवाइस में जल्द बंद होगा सपोर्ट
  10. Vi के नए प्लान लॉन्च: 180 दिन तक अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग, ₹44 में JioHotstar सब्सक्रिप्शन भी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.