Redmi Note 8 Pro की चीनी मार्केट में धूम, पहली सेल में 3 लाख हैंडसेट बिके

Redmi ब्रांड के सीईओ लू विबिंग ने वीबो पर ऐलान किया कि चीनी मार्केट में पहली सेल में 3 लाख Redmi Note 8 Pro हैंडसेट बिके।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 4 सितंबर 2019 15:49 IST
ख़ास बातें
  • रेडमी नोट 8 प्रो में चार रियर कैमरे हैं
  • Redmi Note 8 Pro की बैटरी 4,500 एमएएच की है
  • करीब 2 महीने में भारत में लॉन्च होगा रेडमी नोट 8 प्रो

Redmi Note 8 Pro में है 64 मेगापिक्सल कैमरा

Redmi Note 8 Pro की पहली सेल चीनी मार्केट में सुपरहिट रही है। पहली सेल में रेडमी नोट 8 प्रो के 3 लाख से ज़्यादा यूनिट बिके हैं। याद रहे कि कंपनी ने बीते हफ्ते ही चीनी मार्केट में Redmi Note 8 और रेडमी नोट 8 प्रो को लॉन्च किया था। रेडमी नोट 8 प्रो चार रियर कैमरे, वाटरड्रॉप नॉच, 4,500 एमएएच बैटरी और मीडियाटेक हीलियो जी90टी प्रोसेसर के साथ आता है।

रेडमी ब्रांड के सीईओ लू विबिंग ने वीबो पर ऐलान किया कि चीनी मार्केट में पहली सेल में 3 लाख रेडमी नोट 8 प्रो हैंडसेट बिके। हैंडसेट को आउट ऑफ स्टॉक होने में कितना वक्त लगा? इसका खुलासा नहीं हुआ है। रेडमी नोट 8 की सेल अभी नहीं आयोजित की गई है। शाओमी इंडिया ने पहले ही पुष्टि की है कि  रेडमी नोट 8 और रेडमी नोट 8 प्रो करीब 2 महीने में भारत में लॉन्च कर दिए जाएंगे।
Advertisement

चीनी मार्केट में रेडमी नोट 8 प्रो का दाम 1,399 चीनी युआन (करीब 14,000 रुपये) से शुरू होता है। यह कीमत 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की है। हैंडसेट के 6 जीबी + 128 जीबी और 8 जीबी + 128 जीबी मॉडल क्रमशः 1,599 चीनी युआन (करीब 16,000 रुपये) और 1,799 चीनी युआन (करीब 18,000 रुपये) में बिकते हैं। रेडमी नोट 8 प्रो को पर्ल व्हाइट, आइस इमराल्ड और इलेक्ट्रिक लाइट ग्रे रंग में लाया गया है।
 

Redmi Note 8 Pro specifications

डुअल-सिम रेडमी नोट 8 प्रो भी एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा। इसमें 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। वाटरड्रॉप नॉच वाले इस फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। उम्मीद के मुताबिक, मीडियाटेक के नए गेमिंग प्रोसेसर हीलियो जी90टी का इस्तेमाल हुआ है। साथ में 8 जीबी तक रैम दिए गए हैं। रेडमी नोट 8 प्रो यूज़र्स के गेमिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने लिक्विड कूलिंग को इस फोन का हिस्सा बनाया है। यह गेम टर्बो 2.0 मोड जैसे गेमिंग फीचर के साथ आता है। कंपनी इस फोन के साथ गेमिंग कंट्रोलर को भी बेचेगी।
Advertisement

रेडमी नोट 8 की तरह रेडमी नोट 8 प्रो में भी चार रियर कैमरे हैं। प्रो वेरिएंट कंपनी का पहला 64 मेगापिक्सल कैमरा फोन है। इस सेंसर के साथ कंपनी ने 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर और दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर दिए हैं। फोन में फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

Redmi Note 8 Pro की बैटरी 4,500 एमएएच की है। यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और आईआर ब्लास्टर इसका हिस्सा हैं। शाओमी का यह स्मार्टफोन आईपी52 सर्टिफाइड है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great performance
  • Versatile cameras
  • Premium build quality
  • HDR display
  • Bad
  • Gets warm under load
  • Sub-par low-light video performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी90टी

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.