Redmi K30S फोन Redmi K30 Ultra से हो सकता है सस्ता, कंपनी ने यूं दी फोन की जानकारी

टिप्सटर Digital Chat Station ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी है कि रेडमी के30एस स्मार्टफोन की की कीमत Redmi K30 Ultra से कम होगी और यह फोन स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस होगा। वहीं, फोन का अल्ट्रा वेरिएंट डायमेंसिटी 1000+ प्रोसेसर से लैस था।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 22 अक्टूबर 2020 12:33 IST
ख़ास बातें
  • Redmi K30S में मिल सकता है स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर
  • रेडमी के30एस में दिया जा सकता है 120 हर्टज़ रिफ्रेश रेट डिस्प्ले
  • Redmi K30 Ultra फोन डायमेंसिटी 1000+ प्रोसेसर से लैस है

Xiaomi ने फिलहाल फोन से संबंधित किसी प्रकार का खुलासा नहीं किया

Redmi K30S स्मार्टफोन को लेकर माना जा रहा है कि Xiaomi सब-ब्रांड द्वारा फोन की जानकारी चीनी माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पर टीज़ की गई है। हालांकि, इस पोस्ट में न तो फोन के नाम का खुलासा किया गया है और न ही इसके संबंध में कोई जानकारी दी गई है। हालांकि, एक टिप्सटर ने ट्विटर पर जानकारी साझा करते हुए बताया है कि रेडमी के30एस स्मार्टफोन Redmi K30 Ultra की तुलना में सस्ता फोन होगा और इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर दिया जाएगा। फिलहाल, शाओमी ने यह खुलासा नहीं किया है कि वह रेडमी के30एस स्मार्टफोन को कब लॉन्च करेंगे, लेकिन माना जा रहा है कि सबसे पहले इसे चीन में ही पेश किया जाएगा।

Redmi के जनरल मैनेजर Lu Weibing ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर टीज़र तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में एक शख्स की छाया देखने को मिली है, वहीं उसके पीछे की स्क्रीन पर Redmi शब्द लिखा गया है। Xiaomi मोबाइल डिविज़न के वाइस प्रेसिडेंट ने पोस्ट पर कमेंट भी किया है। हालांकि, इस पोस्ट में फोन के बारे में किसी प्रकार की जानकारी का खुलासा नहीं होता है, लेकिन माना जा रहा है कि कंपनी इस पोस्ट के जरिए Redmi K30S स्मार्टफोन को टीज़ कर रही है।
Advertisement

जाने-माने टिप्सटर Digital Chat Station ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी है कि रेडमी के30एस स्मार्टफोन की की कीमत Redmi K30 Ultra से कम होगी और यह फोन स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस होगा। वहीं, फोन का अल्ट्रा वेरिएंट डायमेंसिटी 1000+ प्रोसेसर से लैस था।

रेडमी के30 अल्ट्रा के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 1,999 चीनी युआन (लगभग 22,000 रुपये) और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 2,199 चीनी युआन (लगभग 24,300 रुपये) है। इसका एक 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल भी है, जिसकी कीमत 2,499 चीनी युआन (लगभग 27,000 रुपये) है। हाई-एंड मॉडल में 8 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज शामिल है, जो चीन में 2,699 चीनी युआन (लगभग 30,000 रुपये) में बेचा जाता है।
Advertisement

रेडमी के30एस स्मार्टफोन में 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट डिस्प्ले फीचर किया जाएगा, जिसके साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, 5जी व MIUI 12 मिलेगा। जैसे कि बताया गया है यह फोन स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस होगा। हालांकि, शाओमी ने फिलहाल फोन से संबंधित किसी प्रकार का खुलासा नहीं किया, लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही कंपनी इस फोन से संबंधित जानकारियां रिलीज़ करना शुरू कर सकती है। 
Advertisement
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 1000+

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Redmi, Redmi K30S, Redmi K30 Ultra
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.