Xiaomi अपने स्मार्टफोन के लिए चिप पर कर रहा काम, जल्द देगा दस्तक

चीनी टेक दिग्गज Xiaomi कथित तौर पर अपने नए स्मार्टफोन चिपसेट पर काम कर रहा है।

Xiaomi अपने स्मार्टफोन के लिए चिप पर कर रहा काम, जल्द देगा दस्तक

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi 14 में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Xiaomi कथित तौर पर अपने नए स्मार्टफोन चिपसेट पर काम कर रहा है।
  • टिपस्टर ने दावा किया कि Xiaomi का SoC प्रोजेक्ट मजबूती से चल रहा है।
  • Xiaomi का स्मार्टफोन चिप 2025 की पहली छमाही में पेश हो सकता है।
विज्ञापन
चीनी टेक दिग्गज Xiaomi कथित तौर पर अपने नए स्मार्टफोन चिपसेट पर काम कर रहा है। हाल ही में जाने-माने टिपस्टर ने इसको लेकर खुलासा किया है और परफॉर्मेंस पर भी सुझाव दिया है। ऐसे में Xiaomi जल्द ही Samsung और Huawei जैसी कंपनियों की तरह अपने डिवाइसेज के लिए चिप बनाएगा। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।


कैसा होगा Xiaomi स्मार्टफोन चिप 


स्मार्टफोन इंडस्ट्री में कुछ ब्रांड अपने खुद के चिपसेट के साथ डिवाइस की पेशकश करते हैं, जिसमें Google, Huawei, Apple और Samsung जैसी कंपनियां शामिल हैं। अब टिपस्टर योगेश बरार के अनुसार, Xiaomi जल्द ही उनकी कैटेगरी में शामिल हो सकता है। हाल ही में आए एक ट्वीट में, टिपस्टर ने दावा किया कि Xiaomi का SoC प्रोजेक्ट मजबूती से चल रहा है। यह TSMC की N4P प्रोसेस पर बेस्ड होगा और इसमें Unisoc का 5G मॉडेम होगा। परफॉर्मेंस के मामले में बरार का कहना है कि Xiaomi के नए प्रोसेसर में स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 के जैसा परफॉर्मेंस हो सकता है। आपको बता दें कि यह क्वालकॉम की एक पुरानी फ्लैगशिप चिप है जिसे 2021 में पेश किया गया था। चीनी टेक दिग्गज के Unisoc के साथ 4nm बेस्ड चिप पर काम करने की उम्मीद थी तो ऐसे में यह पिछली अफवाहों के अनुरूप है।


Xiaomi प्रोपराइटरी चिप अगले साल देगी दस्तक


ट्वीट में इसके लॉन्च को लेकर सबसे बड़ी जानकारी सामने आई है। योगेश बरार ने कहा कि 2025 ब्रांड के लिए एक बड़ा साल है और चिप 2025 की पहली छमाही में पेश हो सकता है। Xiaomi की अगले साल अन्य इनोवेटिव प्रोडक्ट का एक ग्रुप भी पेश करने का प्लान है। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह सटीक जानकारी नहीं है। ऐसे में क्या कुछ होगा इसको लेकर कुछ भी साफ नहीं है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  2. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  3. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  4. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  5. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  6. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  7. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  8. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  9. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »