शाओमी रेडमी प्रो के मिनी वेरिएंट के बारे में पता चला, स्पेसिफिकेशन हुए लीक

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 2 अगस्त 2016 10:49 IST
शाओमी ने पिछले महीने ही अपना नया स्मार्टफोन रेडमी प्रो लॉन्च किया था। अब ख़बर है कि कंपनी जल्द ही रेडमी प्रो स्मार्टफोन का एक मिनी वर्जन पेश कर सकती है। शाओमी इस स्मार्टफोन को रेडमी प्रो मिनी नाम दे सकती है। इस स्मार्टफोन के रेंडर इमेज लीक हो गए हैं।

androidpure.com की ख़बर के मुताबिक, शाओमी रेडमी प्रो के मिनी वेरिएंट में रेडमी प्रो से थोड़े कम बेहतर स्पेसिफिकेशन होंगे। रेडमी प्रो मिनी में 5.2 इंच का ओलेड 2.5 डी कर्व्ड डिस्प्ले होगा जबकि रेडमी प्रो में 5.5 इंच का स्क्रीन है। इसके अलावा मिनी वेरिएंट में रेडमी प्रो की तरह डुअल रियर कैमरा सेटअप भी नहीं होगा। रेडमी प्रो मिनी में डुअल-टोन एलईडी फ्लैश के साथ सिर्फ एक रियर कैमरा ही होगा।

रेडमी प्रो मिनी में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर दिया जाएगा। रैम व स्टोरेज के आधार पर इस स्मार्टफोन के तीन वेरिएंट पेश किए जाएंगे। 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएट को 1,499 चीनी युआन, 4 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 1,699 चीनी युआन की कीमत पर लॉन्च किया जाएगा। रेडमी प्रो मिनी के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट को चीन में 1,899 चीनी युआन की कीमत पर पेश किया जाएगा।
 

इसके अलावा हर वेरिएट में एक फिगंरप्रिंट सेंसर (होम बटन में इंटिग्रेटेड), 18 वाट का चार्जर और 4000 एमएएच की बैटरी होगी।

आने वाले दिनों में हमें रेडमी प्रो मिनी के बारे में और जानकारी मिल सकती हैं। लेकिन बता दें कि ये सभी जानकारियां विभिन्न मीडिया रिपोर्ट पर आधारित है और कंपनी द्वारा किसी तरह की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। इसलिए इन पर पूरी तरह से भरोसा करना गलत होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi redmi pro mini leak
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco M8 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
  2. Vivo X300 E लॉन्च: फ्लैगशिप प्रोसेसर, 7,200mAh बैटरी और 512GB तक स्टोरेज के साथ आया स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo T5e vs Realme C100x vs Samsung Galaxy F70e 5G: ₹15000 में कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. भारत में तेजी से बढ़ सकता है EVs का मार्केट, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की होगी बड़ी हिस्सेदारी
  3. Redmi Note 17 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुआ प्राइस
  4. Oppo A7 Pro Max में होगी 10,000mAh की पावरफुल बैटरी
  5. वॉलेट में एल्यूमिनियम फॉयल लपेटकर चोरी होने से बच जाएंगे पैसे? जानें कैसे काम करती है यह वायरल ट्रिक
  6. iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7500 Turbo होगा चिपसेट!
  7. Redmi 17 4G के स्पेसिफिकेशंस लीक, 50MP कैमरा, 7500mAh बैटरी के साथ गजब होंगे फीचर्स
  8. Google Pixel 11 सीरीज के होंगे महंगे प्राइसेज, मेमोरी और स्टोरेज कंपोनेंट्स की ज्यादा कॉस्ट का असर
  9. ₹5,000 तक महंगे हुए Xiaomi, Redmi स्मार्टफोन, जानें किस मॉडल पर कितना असर
  10. ₹200 में 30GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 20 OTT का फ्री एक्सेस, Vi ने लॉन्च किया नया प्लान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.