शाओमी रेडमी प्रो 2 इस महीने हो सकता है लॉन्च, डुअल रियर कैमरा होने का चला पता

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 14 मार्च 2017 14:06 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी रेडमी प्रो 2 मार्च के आखिर में लॉन्च हो सकता है
  • लीक में इस फोन के डुअल रियर कैमरे से लैस होने का पता चला है
  • इस फोन में मीडियाटेक हीलियो पी25 प्रोसेसर हो सकता है
शाओमी के आने वाले कथित रेडमी प्रो 2 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन जनवरी में लीक हुए थे। अब ख़बर है कि यह डिवाइस मार्च के आखिर तक लॉन्च हो जाएगा। इसके अलावा शाओमी रेडमी प्रो 2 के प्रोसेसर को लेकर भी नई जानकारी सामने आई है।

गिज़्मोचाइना की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, शाओमी अपने नए रेडमी प्रो 2 स्मार्टफोन को इस महीने के अंत तक लॉन्च करेगी। लेकिन अभी इस लॉन्च से जुड़ी किसी तारीख का पता नहीं चला है।

इसके अलावा शाओमी रेडमी प्रो 2 में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर और एक रियर कैमरा होने की जानकारी भी सामने आई थी। जबकि ओरिजिनल रेडमी प्रो शाओमी का पहला फोन था जिसमें डुअल कैमरा सेटअप दिया गया था। बहरहाल, अब एक नई लीक में नई जानकारी सामने आई है। इस नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रेडमी प्रो 2 में इसकी सबसे अहम ख़ासित डुअल रियर कैमरा इस बार भी दिया जाएगा। ख़बरों के मुताबिक, फोन में पिछले वेरिएंट की तरह ही 12 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे दिए जा सकते हैं।

इसके अलावा, इस फोन में स्नैपड्रैगन 660 की जगह मीडियाटेक हीलियो पी25 प्रोसेसर भी दिया जा सकता है। यह एक ऑक्टा-कोर सीपीयू है जिसमें चार कॉर्टेक्स-ए53 कोर हैं जो 2.5 गीगाहर्ट्ज़ तक की स्पीड पर चलता है। इसमें ग्राफिक्स के लिए एआरएम माली-टी880एमपी4 जीपीयू होगा और यह कैट.6 एलटीई सपोर्ट करेगा।
Advertisement

रेडमी प्रो 2 के पूरी तरह से मेटल डिज़ाइन में आने की उम्मीद है। डिस्प्ले पर 2.5डी कर्व्ड गलास दिया जा सकता है। और इस फोन को 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। पहले वेरिएंट की कीमत 1,599 चीनी युआन (करीब 16,000 रुपये) और दूसरे वेरिएंट की कीमत 1,799 चीनी युआन (करीब 18,000 रुपये) हो सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung लाई सस्ता फोन, Super AMOLED स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. सर्दियां आ गई हैं! रूम हीटर का इस्तेमाल करते समय जान लें सुरक्षा से जुड़ी ये जरूरी बातें
  2. Samsung लाई सस्ता फोन, Super AMOLED स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग से लैस, जानें कीमत
  3. Vivo X500e ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 7200mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  4. ₹3350 सस्ता मिल रहा iQOO का 7600mAh बैटरी वाला फोन!
  5. ChatGPT मेकर OpenAI ने Apple पर लगाया ट्रेड सीक्रट चोरी करने का आरोप, दायर किया कानूनी मामला
  6. MG Motor की Comet EV हुई महंगी, जानें नए प्राइसेज
  7. iQOO Z12 Turbo में मिलेगी 8GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप! Geekbench पर स्पॉट
  8. Oppo Pad 6 F Lite टैबलेट ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, दो कैमरा के साथ 11000mAh बैटरी!
  9. Realme 17 Ultra होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च!
  10. Instagram की रील TV की बड़ी स्क्रीन पर चलेंगी! Meta भारत में ला रही 'इंस्टाग्राम फॉर टीवी', जानें कब होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.