Xiaomi Redmi Note 5A के स्पेसिफिकेशन लीक, 21 अगस्त को लॉन्च होने का खुलासा

शाओमी रेडमी नोट 5 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन पिछले महीने लीक हुए थे। और अब, इंटरनेट पर रेडमी नोट 5ए वेरिएंट के बारे में जानकारी सामने आई है। स्मार्टफोन की कीमत 999 चीनी युआन (करीब 9,600 रुपये) होने का खुलासा हुआ है और इसे 21 अगस्त से बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 16 अगस्त 2017 12:21 IST
ख़ास बातें
  • रेडमी नोट 5 ए को 21 अगस्त को रिलीज़ किया जा सकता है
  • फोन को 999 चीनी युआन (करीब 9,600 रुपये) में लॉन्च किया जा सकता है
  • इस फोन के दो और वेरिएंट लॉन्च हुए हैं
शाओमी रेडमी नोट 5 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन पिछले महीने लीक हुए थे। और अब, इंटरनेट पर रेडमी नोट 5ए वेरिएंट के बारे में जानकारी सामने आई है। स्मार्टफोन की कीमत 999 चीनी युआन (करीब 9,600 रुपये)  होने का खुलासा हुआ है और इसे 21 अगस्त से बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

स्लैशलीक्स के मुताबिक, रेडमी नोट 5 स्मार्टफोन में 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल्स) डिस्प्ले और रेडमी नोट 5ए वेरिएंट में भी इसी साइज़ का डिस्प्ले आने का पता चला है। लेकिन डिस्प्ले की डेनसिटी कम होगी और यह एचडी रिज़ॉल्यूशन के साथ आएगा। जहां रेडमी नोट 5 में स्नैपड्रैगन 630 या 660 प्रोसेसर होने का पता चला था, जबकि ज़्यादा किफ़ायती रेडमी नोट 5ए में 2 जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर होने का खुलासा हुआ है।

कैमरे की बात करें तो, रेडमी नोट 5ए में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और एक 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। हैंडसेट के एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलने की उम्मीद है। रेडमी नोट 5 में 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और एक 3790 एमएएच की बैटरी हो सकती है। जबकि रेडमी नोट 5ए में 3080 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। रेडमी नोट 5ए का डाइमेंशन 153x76.2x7.59 मिलीमीटर और वज़न 150 ग्राम होने की उम्मीद है।

जीएसएमअरीना की एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी द्वारा स्मार्टफोन के ज़्यादा बेहतर वेरिएंट भी लॉन्च किए जा सकते हैं। MDE6S और MDT6S हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर हो सकता है। इन दोनों स्मार्टफोन में एक 5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले हो सकती है। फोन में रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन के 3 जीबी और 4 जीबी रैम वेरिएंट आने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.