Xiaomi Redmi Note 5 के स्पेसिफिकेशन लीक, 16 मेगापिक्सल कैमरा होने का खुलासा

शाओमी रेडमी नोट 4 की जबरदस्त सफलता के बाद Xiaomi ने इसके अपग्रेड वेरिएंट शाओमी रेडमी नोट 5 पर काम करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
शुभम् वर्मा, अपडेटेड: 5 जुलाई 2017 11:12 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Redmi Note 5 के स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो गए हैं
  • शुरुआती वेरिएंट की कीमत 200 डॉलर (करीब 13,000 रुपये) होगी
  • शाओमी रेडमी नोट 5 कंपनी के अपने एंड्रॉयड नूगा पर आधारित मीयूआई 9 पर चलेगा
शाओमी रेडमी नोट 4 की जबरदस्त सफलता के बाद Xiaomi ने इसके अपग्रेड वेरिएंट शाओमी रेडमी नोट 5 पर काम करना शुरू कर दिया है। नई रिपोर्ट के मुताबिक, Xiaomi Redmi Note 5 के स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो गए हैं और इसके आधार पर कहा जा सकता है कि यह एक मिडरेंज स्मार्टफोन होगा। इसके अलावा यह भी जानकारी मिली है कि शाओमी रेडमी नोट 5 कंपनी के अपने एंड्रॉयड नूगा पर आधारित मीयूआई 9 पर चलेगा। इस हैंडसेट के शुरुआती वेरिएंट की कीमत 200 डॉलर (करीब 13,000 रुपये) होगी।

एंड्रॉयड हेडलाइन्स की रिपोर्ट के मुताबिक, Xiaomi Redmi Note 5 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर होगा जिसे इस साल मई महीने में पेश किया गया था। स्मार्टफोन के रैम और स्टोरेज पर आधारित दो वेरिएंट ही होंगे- 3 जीबी/ 32 जीबी और 4 जीबी/ 64 जीबी। याद रहे कि रेडमी नोट 4 का एक 2 जीबी रैम वाला वेरिएंट भी है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 508 जीपीयू इस्तेमाल किए जाने की संभावना है। इस हैंडसेट में भी 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले होगा। लीक के मुताबिक, स्क्रीन इस बार बेहतर स्क्रीन लेजिब्लिटी और कॉन्ट्रास्ट के साथ आएगा।
Advertisement
 

लीक हुई जानकारी में शाओमी के इस फोन में 16 मेगापिक्सल के रियर कैमरे होने का भी पता चला है। रियर कैमरे एफ/2.0 अपर्चर और एलईडी फ्लैश मॉड्यूल के साथ आएगा। फ्रंट पैनल पर 13 मेगापिक्सल का सेंसर होने की उम्मीद है। देखा जाए तो शाओमी रेडमी नोट 4 की तुलना में रेडमी नोट 5 में कैमरे के विभाग बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। शाओमी रेडमी नोट 4 13 मेगापिक्सल के रियर और 5 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आता है। इसके अलावा यह मीयूआई 9 पर चलेगा जो एंड्रॉयड नूगा पर आधारित है। दरअसल, इस ऑपरेटिंग सिस्टम की अभी टेस्टिंग चल रही है। कंपनी ने इसे आधिकारिक तौर पर पेश नहीं किया है।

Xiaomi Redmi Note 5 में सबसे गौर करने वाला फ़ीचर फिंगरप्रिंट सेंसर की जगह होगी। शाओमी के अन्य स्मार्टफोन से अलग रेडमी नोट 5 में फिंगरप्रिंट स्कैनर डिस्प्ले के नीचे फ्रंट पैनल पर होने की उम्मीद है। इसके अलावा शाओमी रेडमी नोट 5 में ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप सी 3.1 और एक्स12 एलटीई मॉडम होने की उम्मीद है। इस हैंडसेट में 3790 एमएएच की बैटरी दिए जाने की उम्मीद है जो 4100 एमएएच की बैटरी से काफी कम है। हालांकि, स्मार्टफोन में क्विक चार्ज 4.0 दिए जाने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  2. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  5. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  6. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  7. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  8. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  9. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  10. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.