Xiaomi Redmi Note 5 और Redmi 5 के बारे में जानकारी लीक, जल्द लॉन्च की उम्मीद

शाओमी द्वारा नए जेनरेशन रेडमी नोट और रेडमी 5 स्मार्टफोन पर काम करने के बारे में जानकारी पहले भी आ चुकी है। अब कथित Redmi Note 5 और Redmi 5 के बारे में फिर कुछ नया पता चला है।

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 17 अक्टूबर 2017 10:37 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 5 और Redmi 5 के बारे में फिर कुछ नया पता चला
  • कंपनी ने सोमवार को ही शाओमी रेडमी 5ए को लॉन्च किया
  • शाओमी रेडमी 5 के 16 जीबी और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट होंगे
शाओमी द्वारा नए जेनरेशन रेडमी नोट और रेडमी 5 स्मार्टफोन पर काम करने के बारे में जानकारी पहले भी आ चुकी है। अब कथित Redmi Note 5 और Redmi 5 के बारे में फिर कुछ नया पता चला है। गौर करने वाली बात है कि कंपनी ने सोमवार को ही शाओमी रेडमी 5ए को लॉन्च किया

रॉलेंड क्वांट के मुताबिक, शाओमी रेडमी 5 के 16 जीबी और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट होंगे। ये गोल्ड और ब्लैक रंग में उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं, रेडमी 5 प्लस वेरिएंट को 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज में उपलब्ध कराए जाने की खबर है। यह गोल्ड ब्लैक और ग्रे रंग में उपलब्ध होगा।

एक अलग रिपोर्ट में कथित Xiaomi Redmi Note 5 का ज़िक्र है। दरअसल, इस हैंडसेट की एक तस्वीर सामने आई है। Slashleaks पर जारी की गई तस्वीर में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो डिस्प्ले से लैस एक हैंडसेट नज़र आ रहा है। इस हैंडसेट में दो रियर कैमरे होने की बात कही गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, शाओमी रेडमी नोट 5 में स्नैपड्रैगन 660 या मीडियाटेक हीलियो पी25 प्रोसेसर होने की उम्मीद है। पिछले हिस्से पर 16 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के रियर कैमरे दिए जाने की उम्मीद है। इसमें 4000 एमएएच की बैटरी होने का दावा है।

जैसा कि हमने आपको बताया कि ये जानकारियां शाओमी रेडमी 5ए के लॉन्च के वक्त सामने आई हैं। इस हैंडसेट को सोमवार को लॉन्च किया गया था।  नए रेडमी 5ए की डिज़ाइन में थोड़े बदलाव किए गए हैं और इसके घुमावदार किनारे इसकी ग्रिप को सुविधाजनक बनाते हैं। पिछले रेडमी स्मार्टफोन की तरह ही रेडमी 5ए में शानदार बैटरी लाइफ मिलने का दावा है। कंपनी का कहना है कि रेडमी 5ए की बैटरी 8 दिन तक चलेगी। फोन मीयूआई 9 पर चलता है। लेकिन रेडमी 4 की तरह ही, एंट्री-लेवल रेडमी 5ए में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  4. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  8. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  9. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  10. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.