Xiaomi Redmi Note 5 Pro स्मार्टफोन 12,000 रुपये से कम में हो जाएगा आपका

Flipkart पर होने वाली बिग बिलियन डेज़ सेल में Redmi Note 5 Pro में 12,999 रुपये में बेचा जाएगा। यह जानकारी Xiaomi इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने ट्विटर पर दी है।

Xiaomi Redmi Note 5 Pro स्मार्टफोन 12,000 रुपये से कम में हो जाएगा आपका
ख़ास बातें
  • Xiaomi Redmi Note 5 प्रो में डुअल रियर कैमरा सेटअप है
  • स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ आता है शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो
  • सेल में Redmi Note 5 Pro की कीमत 12,999 रुपये होगी
विज्ञापन
Xiaomi Redmi Note 5 Pro आज की तारीख सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन में से एक है। इसे ई-कॉमर्स साइट Flipkart और शाओमी की वेबसाइट पर बेचा जाता है। जो भी इच्छुक ग्राहक रेडमी नोट 5 प्रो को खरीदने के लिए त्योहारी सीज़न का इंतज़ार कर रहे थे, उनके लिए बड़ी खबर है। Flipkart पर होने वाली बिग बिलियन डेज़ सेल में Redmi Note 5 Pro (रिव्यू) में 12,999 रुपये में बेचा जाएगा। यह जानकारी Xiaomi इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने ट्विटर पर दी है। यह पहला मौका है जब Xiaomi Redmi Note 5 Pro को सस्ते में बेचा जा रहा है। याद रहे कि दो रियर कैमरे और स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर वाले शाओमी के इस हैंडसेट को 2018 के फरवरी महीने में लॉन्च किया गया था।
 

Redmi Note 5 Pro सेल ऑफर

जानकारी दी गई है कि Xiaomi Redmi Note 5 Pro को सेल के दौरान 12,999 रुपये में बेचा जाएगा। फोन इस कीमत में ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर उपलब्ध होगा। बता दें कि इस फोन की कीमत 14,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में रेडमी नोट 5 प्रो का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट बिकता है। संभवतः यही वेरिएंट 2,000 रुपये सस्ता होगा। फिलहाल, 16,999 रुपये वाले रेडमी नोट 5 प्रो के 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत के संबंध में कोई ऐलान नहीं किया गया है। कीमत में कटौती के अलावा Flipkart Big Billion Days Sale में यूज़र एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड इस्तेमाल करके अतिरिक्त 10 प्रतिशत की छूट पा सकेंगे। इस तरह से Xiaomi Redmi Note 5 Pro आपका 12,000 रुपये से कम कीमत में हो जाएगा।


Xiaomi Redmi Note 5 Pro स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो एंड्रॉयड नूगा पर आधारित मीयूआई 9 पर चलता है। इसमें भी 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। फोन को रफ्तार देने का काम करता है 1.8 गीगाहर्ट्ज़ वाला स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। रैम के दो विकल्प हैं- 4 जीबी  या 6 जीबी। इस हैंडसेट में भी फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है।

Xiaomi Redmi Note 5 प्रो में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ जुगलबंदी में मौज़ूद है एफ/2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल वाला सेंसर। डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश मॉड्यूल दिया गया है। फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्स ल का सोनी आईएमएक्स376 सेंसर है। हाल में कंपनी ने अपडेट के ज़रिए हैंडसेट के यूज़र को फेस अनलॉक फीचर की सुविधा भी दी है।

शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के दोनों वेरिएंट में स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल करना संभव है।शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। बैटरी 4000 एमएएच की है। इसके बारे में लगातार 14 घंटे तक के वीडियो प्लेबैक का दावा है। इसका डाइमेंशन 158.6x75.4x8.05 मिलीमीटर है और वज़न 181 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Bright and vivid display
  • Good build quality
  • Competent cameras
  • Great value
  • कमियां
  • Fast charger not bundled
  • Lacks USB Type-C
  • Preinstalled bloatware
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 17T जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट
  2. Honor Magic 9 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 8,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Apple कर रहा आईफोन एंटी स्नैचिंग फीचर पर काम, चोरी होने पर होगा अपने आप लॉक, जानें सबकुछ
  4. स्क्रू कसने और खोलने का काम होगा आसान, Xiaomi ने लॉन्च किया नया स्मार्ट इलेक्ट्रिक टूल
  5. Lava Bold N2 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  6. Jio ने पेश किया OTT Pass, 30GB डाटा के साथ 12+ OTT ऐप, लाइव चैनल के साथ ऐसे फायदे, जानें कीमत
  7. बढ़ते AI मार्केट ने की Samsung कर्मचारियों की चांदी, बोनस में मिलेंगे ₹3.28 करोड़!
  8. Oppo Find X10 में मिल सकती है 8,000mAh की दमदार बैटरी
  9. सरकार दे रही फ्री Cyber Security Course, सिर्फ 2.5 घंटे में मिलेगा सर्टिफिकेट, ऐसे करें अप्लाई
  10. Amazon Echo Dot Max, Echo Studio 3 गुना ज्यादा Bass और Dolby Atmos के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »