शाओमी रेडमी नोट 4 में हो सकता है डुअल रियर कैमरा

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 12 जुलाई 2016 17:29 IST
स्मार्टफोन की दुनिया में अब डुअल रियर कैमरे का चलन तेजी से देखने को मिल रहा है। ऐप्पल द्वारा पिछले काफी समय से आईफोन 7 के बड़े वेरिएंट में डुअल रियर कैमरा सेटअप देने की खबरें हैं। अब लगता है कि शाओमी भी डुअल रियर कैमरे वाले स्मार्टफोन पर हाथ आजमाने वाली है।

आने वाले कथित शाओमी रेडमी नोट 4 के एक लीक टीज़र (वाया मायड्राइवर्स) से खुलासा हुआ है कि शाओमी इस स्मार्टफोन में डुअल कैमरा सेटअप दे सकती है। अगर ऐसा होता है तो शाओमी के अगले फैबलेट में भी डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।

नई लीक तस्वीर में रियर पर दो कैमरों के बीच एलईडी फ्लैश देखा जा सकता है। जबकि रेडमी नोट 4 के रियर पैनल पर नीचे की तरफ एमआई लोगो देखा जा सकता है। तस्वीर में इस हैंडसेट में रियर पर कोई फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिख रहा है इसलिए अनुमान है कि इस डिवाइस में फिंगरप्रिंट सेंसर फ्रंट में दिया जाएगा। रेडमी नोट 3 में यह सेंसर रियर पर दिया गया है।  एमआई 5 की तरह फिंगरप्रिंट सेंसर को फिजिकल होम बटन में इंटिग्रेट किया जा सकता है। इस फैबलेट में दायीं तरफ वॉल्यूम रॉकर बटन देखे जा सकते हैं।

लीक हुई टीज़र इमेज से फिलहाल रेडमी के नए स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में बहुत कुछ पता नहीं चला है। लेकिन हाल ही में आई एक खबर से रेडमी नोट 4 के जल्द लॉन्च होने का पता चला था।
Advertisement
 

एक दूसरी लीक तस्वीर में इस डिवाइस के रियर को देखा जा सकता है। ये दोनें तस्वीरें सबसे पहले चीन की सोशल मीडिया साइट वीबो पर लीक हुई हैं। इस डिवाइस के बारे में अभी बहुत ज्यादा पता नहीं चला है लेकिन खबर है कि (वाया गिज़्मोचाइना) यह स्मार्टफोन इस सीरीज के रेगुलर स्क्रीन 5.5 इंच की जगह ज्यादा बड़े साइज़ में आ सकता है। फोन में क्वालकॉम स्नपड्रैगन 652 चिपसेट हो सकता है। फोन में 3 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज हो सकती है। हालांकि ये सभी जानकारी अभी कई मीडिया रिपोर्ट पर आधारित है और अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
Advertisement

डुअल कैमरे की बात करें तो, हुवावे ने भी हॉनर 8 को डुअल कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया है। 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,999 चीनी युआन (करीब 20,000 रुपये) जबकि 4 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,299 चीनी युआन (करीब 23,000 रुपये), 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,499 चीनी युआन (करीब 25,000 रुपये) है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , xiaomi, xiaomi mobile, xiaomi redmi note 4
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  4. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  2. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  4. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  5. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  6. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  7. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  8. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  9. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  10. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.