शाओमी रेडमी नोट 4 आज फ्लिपकार्ट और मीडॉटकॉम पर मिलेगा

शाओमी के बजट स्मार्टफोन रेडमी नोट 4 को भारत में ख़ूब सफलता मिल रही है। फोन को खरीदने के इच्छुक ग्राहकों के लिए बुधवार का दिन आ गया है। बुधवार को शाओमी रेडमी नोट 4 स्मार्टफोन खरीदने का एक बार फिर मौका है। शानदार स्पेसिफिकेशन वाले रेडमी नोट 4 स्मार्टफोन बुधवार को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और मीडॉटकॉम पर सेल में उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 10 मई 2017 09:51 IST
ख़ास बातें
  • रेडमी नोट 4 की बिक्री आज फ्लिपकार्ट और मीडॉटकॉम पर होगी
  • शाओमी रेडमी नोट 4 की कीमत 9,999 रुपये से शुरू होती है
  • शाओमी रेडमी नोट 4 फोन में 5.5 इंच डिस्प्ले है
शाओमी के बजट स्मार्टफोन रेडमी नोट 4 को भारत में ख़ूब सफलता मिल रही है। फोन को खरीदने के इच्छुक ग्राहकों के लिए बुधवार का दिन आ गया है। बुधवार को शाओमी रेडमी नोट 4 स्मार्टफोन खरीदने का एक बार फिर मौका है। शानदार स्पेसिफिकेशन वाले रेडमी नोट 4 स्मार्टफोन बुधवार को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और मीडॉटकॉम पर सेल में उपलब्ध होगा।

रेडमी नोट 4 की बिक्री फ्लिपकार्ट और मीडॉटकॉम पर दोपहर 12 बजे होगी। मीडॉटकॉम पर रेडमी नोट 4 के तीनों वेरिएंट उपलब्ध होंगे। 9,999 रुपये वाला 2 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट, 10,999 रुपये वाला 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 12,999 रुपये वाला 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट  गोल्ड, डार्क ग्रे और ब्लैक कलर वेरिएंट में मिलेंगे। फ्लिपकार्ट पर भी रेडमी नोट 4 के तीनों वेरिएंट सभी कलर वेरिएंट में खरीदे जा सकेंगे।
Advertisement
 

शाओमी रेडमी नोट 4 के स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर


शाओमी रेडमी नोट 4 फोन में 5.5 इंच (1920 x 1080 पिक्सल) फुल एचडी 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले दिया गया है। फोन में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू है। फोन में हाइब्रिड सिम स्लॉट है, यानी दूसरा सिम स्लॉट एसडी कार्ड स्लॉट की भी भूमिका निभाएगा। यूज़र 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे।

इसके रियर कैमरे का सेंसर 13 मेगापिक्सल का है जो एफ/2.0 अपर्चर, डुअल-टोन एलईडी फ्लैश व पीडीएएफ से लैस है। सेल्फी के शौकीनों के लिए अपर्चर एफ/2.0, 85-डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन फिंगरप्रिंट सेंसर व इन्फ्रारेड सेंसर के साथ आता है। फोन का डाइमेंशन 151x76x8.35 मिलीमीटर और वज़न 175 ग्राम है। फोन में 4100 एमएएच की बैटरी है। यह फोन एंड्रॉयड मार्शमैलो आधारित मीयूआई 8 पर चलता है।
Advertisement

बता दें कि हमने इस फोन का रिव्यू किया है। हमारे मुताबिक, रेडमी नोट 4 एक बेहतरीन पैकेज है। लेकिन हाइब्रिड सिम स्लॉट, क्विक चार्जिंग सपोर्ट का ना होना और बहुत ज़्यादा प्रीलोडेड ऐप्स जैसी कमियां खटकती हैं। हमारा मानना है कि रेडमी नोट 4 अपने सेगमेंट या थोड़े महंगे रेंज वाले स्मार्टफोन को मज़बूत चुनौती देगा। डिज़ाइन, बैटरी लाइफ और परफॉर्मेंस के मामले में यह फोन चैंपियन है। जिन यूज़र को बजट में बड़े डिस्प्ले और अच्छी बैटरी लाइफ वाला फोन चाहिए, उनके लिए रेडमी नोट 4 अच्छा विकल्प है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid build quality
  • Great battery performance
  • Decent cameras
  • Bad
  • Hybrid SIM slot
  • Too much software bloat
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.