शाओमी रेडमी नोट 3 आज भारत में होगा लॉन्च, जानें कीमत

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 17 मार्च 2016 13:23 IST
चीनी मोबाइल कंपनी शाओमी आज गुरुवार को भारत में अपने नए शाओमी रेडमी नोट 3 के नए वेरिएंट को लॉन्च करेगी। कंपनी ने कुछ दिन पहले ही पुष्टि की थी कि शाओमी रेडमी नोट 3 के नए वेरिएंट को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में तीन मार्च को लॉन्च किया जाएगा।

शाओमी ने चीन में जनवरी में रेडमी नोट 3 का नया वेरिएंट पेश किया था। शाओमी रेडमी नोट 3 के नए वेरिएंट मीडियाटेक की जगह क्वालकॉम प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। यह डार्क ग्रे, शैंपेन गोल्ड और सिल्वर कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।


शाओमी रेडमी नोट 3 के क्वालकॉम वेरिएंट की कीमत 999 चीनी युआन (करीब 10,000 रुपये) है। इस मेटल बॉडी हैंडसेट में भी ओरिजिनल  रेडमी नोट 3 की तरह इसके रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मौजूद है।

शाओमी रेडमी नोट 3 के नए वेरिएंट में हेक्सा-कोर स्नैपड्रैगन 650 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इसके बाकी स्पेसिफिकेशन रेडमी नोट 3 वाले ही हैं। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। रेडमी नोट 3 की तरह इसके भी दो वेरिएंट होंगे जिनके रैम और स्टोरेज अलग होंगे। एक वर्ज़न 2 जीबी के रैम और 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा और दूसरा 3 जीबी रैम व 32 जीबी की स्टोरेज के साथ।
Advertisement

एंड्रॉयड लॉलीपॉप पर आधारित एमआईयूआई 7 पर चलने वाले इस स्मार्टफोन में दो 4जी सिम कार्ड इस्तेमाल किए जा सकते हैं। स्मार्टफोन में 4000 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्ज़िंग को सपोर्ट करती है। यूज़र एक घंटे चार्ज़ करके हैंडसेट में 50 फीसदी बैटरी पावर पा सकते हैं। शाओमी रेडमी नोट 3 में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और साथ में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। इसका डाइमेंशन 150x76x8.65 मिलीमीटर है और वज़न 164 ग्राम। हैंडसेट में 4जी एलटीई के अलावा ब्लूटूथ, 3जी, जीपीआरएस/ एज, जीपीएस, ग्लोनास, वाई-फाई और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus N6 Launched in India: 8,000mAh बैटरी वाला सबसे सस्ता वनप्लस फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  2. दुनिया में पहली बार! न्यूक्लियर रिएक्टर की गर्मी से बनाई ग्रीन हाइड्रोजन, भारत ने रचा इतिहास
  3. Nothing Phone 4b में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Acer ने भारत में लॉन्च किया TravelLite TL24-54M लैपटॉप, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Amazon Prime Day Sale 2026: OnePlus 13 सिर्फ ₹49,999 में, OnePlus 15 और Nord सीरीज पर भी तगड़े ऑफर्स!
  6. OnePlus N6 Launched in India: 8,000mAh बैटरी वाला सबसे सस्ता वनप्लस फोन
  7. Amazon Prime Day Sale 2026: ₹85 हजार से कम में Galaxy S25 Ultra, साल की सबसे बड़ी डील
  8. Delhi EV Policy 2026: ₹1 लाख तक का फायदा, पेट्रोल-CNG टू-व्हीलर का रजिस्ट्रेशन होगा बंद, जानें सब कुछ
  9. WhatsApp Username Booking: बिना नंबर के शुरू होगी चैट, ऐेसे रिजर्व होगा आपका यूजरनेम
  10. Lava Agni 4 खरीदने का शानदार मौका! ₹4 हजार तक की छूट और एक्सचेंज ऑफर भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.