शाओमी रेडमी नोट 2 प्रो और एमआई पैड 2 का टीज़र जारी

शाओमी रेडमी नोट 2 प्रो और एमआई पैड 2 का टीज़र जारी
विज्ञापन
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी पहले ही मंगलवार को होने वाले लॉन्च इवेंट की जानकारी दे चुकी है। इवेंट में नए रेडमी नोट 2 प्रो हैंडसेट को लॉन्च किए जाने की संभावना है। कंपनी इस हैंडसेट को लेकर लगातार टीज़र तो जारी कर ही रही है। अब शाओमी ने एक नया टीज़र जारी किया है जो संभवतः नेक्सट जेनरेशन एमआई पैड 2 की ओर इशारा करता है।

शाओमी के सह-संस्थापक और प्रेसिडेंट बिन लिन ने चीन की सोशल मीडिया साइट वीबो पर एमआई पैड 2 टैबलेट की एक तस्वीर साझा की। कयास लगाए जा रहे हैं कि इवेंट में रेडमी नोट 2 प्रो के साथ इस टैबलेट की झलक देखने को मिल सकती है। टीज़र इमेज से यह भी पता चला है कि एमआई पैड टैबलेट मेटल बॉडी डिवाइस होगा। वैसे, आधिकारिक पुष्टि के लिए हमें मंगलवार के इवेंट का इंतज़ार करना होगा।

इसके साथ कंपनी ने नोट 2 प्रो हैंडसेट की एक तस्वीर भी शेयर की है जिसमें डिवाइस के स्लिम प्रोफाइल को दिखाया गया है।
xiaomi redmi note 2 pro teaser weibo
शाओमी ने अब तक रेडमी नोट 2 प्रो में मेटल बॉडी और फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद होने की जानकारी दी है। गौरतलब है कि बुधवार को जारी किए गए टीज़र इमेज में शाओमी रेडमी नोट 2 प्रो में मौजूद सर्कुलर कैमरा लेंस, डुअल टोन फ्लैश और एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिख रहा था। ऐसा ही दावा कई पुरानी रिपोर्ट में भी किया जा चुका है।

गौरतलब है कि शाओमी रेडमी नोट 2 प्रो को पिछले हफ्ते ही चीन की सर्टिफिकेशन वेबसाइट टीना पर लिस्ट किया गया था। लिस्टिंग के मुताबिक, शाओमी रेडमी नोट 2 प्रो में मीडियाटेक का एमटी 6795 हेलियो एक्स10 प्रोसेसर, 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले, 2 जीबी का रैम, 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज, 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप और 3060 एमएएच की बैटरी है। लिस्टिंग से पता चला है कि हैंडसेट का डाइमेंशन 149.9x75.9x8.7 मिलीमीटर है और वज़न 165 ग्राम।

हाल ही में इस हैंडसेट की दो तस्वीरें इंटरनेट पर सार्वजनिक की गई थीं। दावा किया गया है कि हैंडसेट के दो वेरिएंट मार्केट में आएंगे। एक में बैक पैनल पर रियर कैमरे के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर होगा जबकि दूसरे वेरिएंट में यह फ़ीचर नहीं होगा। जानकारी मिली है कि रेडमी नोट 2 प्रो के ज्यादातर स्पेसिफिकेशन रेडमी नोट 2 वाले ही होंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ICSE, ISC Results Update: 10वीं, 12वीं के ICSE रिजल्ट ऐसे करें डाउनलोड, जानें पूरी डिटेल
  2. Motorola Edge 60 Pro vs Vivo V60e vs OnePlus Nord 5, Rs 35 हजार से कम में कौन सा है बेस्ट?
  3. 108MP कैमरा वाला Redmi फोन Rs 6 हजार सस्ता खरीदें! मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
  4. 46 घंटे बैटरी और डुअल ड्राइवर के साथ Honor Earbuds 4 TWS ईयरफोन्स हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Motorola Razr 70 Ultra में मिल सकते हैं डुअल कैमरा, 2 कलर्स के ऑप्शन
  6. Mercedes की CLA EV कल होगी भारत में लॉन्च, 700 किलोमीटर से ज्यादा हो सकती है रेंज 
  7. Vivo, Huawei से डर गई Apple? iPhone 18 Pro, 19 Pro में मिल सकते हैं बड़े कैमरा अपग्रेड
  8. Moto G87 होगा 6 रंगों में लॉन्च! 8GB रैम, 5000mAh से ज्यादा हो सकती है बैटरी
  9. सस्ता स्मार्टफोन Lava Bold N1 5G नए वेरिएंट में लॉन्च, 6GB रैम, 5000mAh बैटरी, Rs 11,999 में खरीदें
  10. 81 साल के पिता ने बेटे को बचाया ‘डिजिटल अरेस्ट’ से, ऐन वक्त पर रोकी ₹12 लाख की ठगी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »