शाओमी रेडमी नोट 2 प्रो हो सकता है 24 नवंबर को लॉन्च

शाओमी रेडमी नोट 2 प्रो हो सकता है 24 नवंबर को लॉन्च
विज्ञापन
शाओमी का रेडमी नोट 2 प्रो स्मार्टफोन भले ही लॉन्च नहीं हुआ हो, लेकिन यह लगातार सुर्खियों में बना रहा है। इस हैंडसेट को लेकर दावों और खुलासों का दौर जारी है। अब खबर आई है कि यह हैंडसेट 24 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा।

लॉन्च की तारीख का अनुमान चीन की सोशल मीडिया साइट वीबो पर कंपनी के एक पोस्ट के आधार पर लगाया गया है। टीज़र इमेज पर चीनी भाषा में लिखा है, 'ग्रांड फिनाले'। इसके साथ लॉन्च की तारीख का भी ज़िक्र है। हालांकि, टीज़र इमेज हैंडसेट के लॉन्च के संबंध में कुछ नहीं कहता। माई ड्राइवर्स वेबसाइट के मुताबिक, इवेंट का आयोजन बीजिंग नेशनल कनवेंशन सेंटर में किया जाएगा।
xiaomi redmi note 2 pro teaser weibo
गौरतलब है कि शाओमी रेडमी नोट 2 प्रो को पिछले हफ्ते ही चीन की सर्टिफिकेशन वेबसाइट टीना पर लिस्ट किया गया था। लिस्टिंग के मुताबिक, शाओमी रेडमी नोट 2 प्रो में मीडियाटेक का एमटी 6795 हेलियो एक्स10 प्रोसेसर, 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले, 2 जीबी का रैम, 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज, 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप और 3060 एमएएच की बैटरी है। लिस्टिंग से पता चला है कि हैंडसेट का डाइमेंशन 149.9x75.9x8.7 मिलीमीटर है और वज़न 165 ग्राम।

हाल ही में इस हैंडसेट की दो तस्वीरें इंटरनेट पर सार्वजनिक की गई थीं। दावा किया गया है कि हैंडसेट के दो वेरिएंट मार्केट में आएंगे। एक में बैक पैनल पर रियर कैमरे के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर होगा जबकि दूसरे वेरिएंट में यह फ़ीचर नहीं होगा। जानकारी मिली है कि रेडमी नोट 2 प्रो के ज्यादातर स्पेसिफिकेशन रेडमी नोट 2 वाले ही होंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  5. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »