Xiaomi Redmi 6A, Redmi 5A और Samsung Galaxy J2 (2018) में कौन बेहतर?

हमने पिछले साल वाला रेडमी 5ए, नए रेडमी 6ए के साथ परखा। साथ ही इसे हमने सैमसंग के गैलेक्सी जे2 (2018) स्मार्टफोन को भी साथ में लिया और जाना कि इनमें से कौन उतरता है मुकाबले में खरा...

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 14 जून 2018 13:03 IST

Xiaomi Redmi 6A, Redmi 5A और Samsung Galaxy J2 (2018)

पिछले महीने Xiaomi Mi 8 के ग्रांड लॉन्च के बाद चीनी कंपनी ने Redmi 6 और Redmi 6A से पर्दा उठाया। ये बजट स्मार्टफोन चीन में 15 जून से शाओमी के आधिकारिक ऑफलाइन व ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध होंगे। रेडमी 6 की बात करें तो यह रेडमी 5ए का अपग्रेड है, जिसे कई मायनों में 'अपग्रेड' मिला है। रेडमी 6ए में 18:9 डिस्प्ले, फेस अनलॉक और लेटेस्ट हीलियो ए22 चिपसेट दिया गया है। हमने पिछले साल वाला रेडमी 5ए, नए रेडमी 6ए के साथ परखा। साथ ही इसे हमने सैमसंग के गैलेक्सी जे2 (2018) स्मार्टफोन को भी साथ में लिया और जाना कि इनमें से कौन उतरता है मुकाबले में खरा...
 

Xiaomi Redmi 6A vs Xiaomi Redmi 5A vs Samsung Galaxy J2 (2018): कीमत, उपलब्धता

रेडमी 5ए को अक्टूबर महीने में लॉन्च किया गया था, वहीं रेडमी 6ए ने अभी दस्तक दी है। रेडमी 6ए की कीमत 599 चीनी युआन (6,300 रुपये) है। इस कीमत में मिलेगा 2 जीबी रैम व 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट। रेडमी 5ए की कीमत 5,999 रुपये है, जिसमें यूज़र को 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज मिलता है। इसी फोन के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज को खरीदने के लिए चुकाने पड़ते हैं 6,999 रुपये। इस मुकाबले में सैमसंग का गैलेक्सी जे2 (2018) 8,190 रुपये कीमत वाला है।
 

Xiaomi Redmi 6A vs Xiaomi Redmi 5A vs Samsung Galaxy J2 (2018): स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वाला Redmi 6A मीयूआई 10 पर चलता है, जो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो आउट ऑफ द बॉक्स पर दिया गया है। स्मार्टफोन में 5.45 इंच का एचडी+ डिस्प्ले होगा। साथ में मिलेगा 18:9 आस्पेक्ट रेशियो। Redmi 6A में काम करता है क्वाड-कोर मीडियाटेक हीलियो ए22 चिपसेट। साथ देते हैं 2 जीबी रैम।

अब आते हैं कैमरा डिपार्टमेंट पर। Redmi 6A में 13 मेगापिक्सल का रियर सेंसर है, जो एफ 2.2 अपर्चर, पीडीएएफ के साथ आया है। फ्रंट में है 5 मेगापिक्सल का सेंसर, जिसे पोर्ट्रेट मोड सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के काम में लाया जा सकता है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है, जो बजट फोन को ध्यान में रखकर दिया गया है। फोन में 3000 एमएएच की बैटरी है। हैंडसेट का कुल वज़न 145 ग्राम है।
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिहाज़ से Redmi 6A में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ, वाई-फाई, ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी है। पर्याप्त सेंसर का तालमेल यूज़र को इसमें मिलेगा। इसके अलावा Redmi 6 को भी इसी इवेंट में एनाउंस किया है, जिसमें 12+5 मेगापिक्सल का सेटअप, मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर और 4 जीबी तक के रैम।

Redmi 5A के स्पेसिफिकेशन पर जाएं तो डुअल सिम वाला Xiaomi Redmi 5A एंड्रॉयड नूगा आधारित मीयूआई 9 पर चलता है। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी 296 पीपीआई है। फोन में क्वाड-कोर क्वालकॉम 425 प्रोसेसर है जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.4 गीगाहर्ट्ज़ है। स्मार्टफोन में अपर्चर एफ/2.0, एलईडी फ्लैश और पीडीएएफ के साथ 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। आगे की तरफ सेल्फी और वीडियो चैट के लिए अपर्चर एफ/2.0 के साथ 5 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है।
Advertisement

दोनों ही वेरिएंट की स्टोरेज 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाना संभव है। कनेक्टिविटी के लिए Xiaomi Redmi 5A में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस/ए-जीपीएस, इन्फ्रारेड, एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक और एक माइक्रो-यूएसबी पोर्ट दिया गया है। फोन में एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर और एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर है। डिवाइस को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी है। जिसके 8 दिन तक स्टैंडबाय टाइम और 7 घंटे तक वीडियो प्लेबैक टाइम देने का दावा किया गया है। हैंडसेट का डाइमेंशन 140.4x70.1x8.35 मिलीमीटर और वज़न 137 ग्राम है।

सैमसंग गैलेक्सी जे2 (2018) में 5 इंच क्यूएचडी (540 x 960 पिक्सल ) रिज़ॉल्यूशन वाला सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। फोन पॉलीकार्बोनेट बॉडी के साथ आता है। 8.4 मिलीमीटर मोटाई वाले गैलेक्सी जे2 (2018) में 1.4 गीगाहर्टज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन प्रोसेसर है। फोन में 2 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।
Advertisement

कैमरे की बात करें तो Samsung Galaxy J2 (2018) में रियर पर 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेंसर मौज़ूद है। दोनों कैमरों में एलईडी फ्लैश सपोर्ट दिया गया है। स्मार्टफोन में जान फूंकने का काम करेगी 2600 एमएएच की बैटरी। जिसके 18 घंटे तक का टॉक टाइम मिलने का दावा किया गया है।
Advertisement

कनेक्टिविटी की बात करें तो सैमसंग के इस बजट स्मार्टफोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 801.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और माइक्रो-यूएसबी 2.0 जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। फोन का डाइमेंशन 143.8 x 72.3 x 8.4 मिलीमीटर और वज़न 153 ग्राम है।
 
शाओमी रेडमी 6ए बनाम सैमसंग गैलेक्सी जे2 (2018) बनाम रेडमी 5ए

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
-
डिज़ाइन रेटिंग
-
डिस्प्ले रेटिंग
-
सॉफ्टवेयर रेटिंग
-
परफॉर्मेंस रेटिंग
-
बैटरी लाइफ रेटिंग
-
कैमरा रेटिंग
-
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग
-

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
5.45 इंच5.00 इंच5.00 इंच
प्रोसेसर
मीडियाटेक हीलियो ए22क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425
फ्रंट कैमरा
5-मेगापिक्सल5-मेगापिक्सल5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
13-मेगापिक्सल 8-मेगापिक्सल13-मेगापिक्सल
रैम
2 जीबी2 जीबी2 जीबी
स्टोरेज
16 जीबी16 जीबी16 जीबी
बैटरी क्षमता
3000 एमएएच2600 एमएएच3000 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 8.1 Oreoएंड्रॉ़यड 7.1एंड्रॉ़यड 7.1.2
रिज़ॉल्यूशन
720x1440 पिक्सल540x960 पिक्सल720x1280 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
5.455.005.00
रिज़ॉल्यूशन
720x1440 पिक्सल540x960 पिक्सल720x1280 पिक्सल
आस्पेक्ट रेशियो
18:9-16:9
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)
295-294

हार्डवेयर

प्रोसेसर
2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर
प्रोसेसर मॉडल
मीडियाटेक हीलियो ए22क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425Qualcomm Snapdragon 425
रैम
2 जीबी2 जीबी2 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
16 जीबी16 जीबी16 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांहांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडीमाइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
256256256
अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट
हां--

कैमरा

रियर कैमरा
13-मेगापिक्सल (f/2.2)8-मेगापिक्सल13-मेगापिक्सल (f/2.2)
रियर ऑटोफोकस
फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस-फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस
रियर फ्लैश
एलईडीएलईडीएलईडी
फ्रंट कैमरा
5-मेगापिक्सल5-मेगापिक्सल5-मेगापिक्सल (f/2.0)
फ्रंट फ्लैश
नहींएलईडीनहीं

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
MIUI 9.6-MIUI 9

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 बी/जी/एन802.11 बी/जी/एन802.11 बी/जी/एन
ब्लूटूथ
हांहांहां
एनएफसी
नहींनहींनहीं
इंफ्रारेड डायरेक्ट
नहींनहींहां
यूएसबी ओटीजी
हांहांहां
यूएसबी टाइप सी
नहीं--
माइक्रो यूएसबी
हां-हां
सिम की संख्या
222
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जी
हां--
Wi-Fi Direct
-हांनहीं
Mobile High-Definition Link (MHL)
-नहींनहीं

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिममाइक्रो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिममाइक्रो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहांहां

सेंसर

फेस अनलॉक
हां--
फिंगरप्रिंट सेंसर
नहीं--
कंपास/ मैगनेटोमीटर
हांनहींनहीं
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांनहींहां
जायरोस्कोप
नहींनहींनहीं
बैरोमीटर
-नहींनहीं
टेंप्रेचर सेंसर
-नहींनहीं

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: redmi 6a, redmi 5a, samsung galaxy j2, galaxy j2 2018
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.