Xiaomi Redmi 6 Pro लॉन्च, इसमें है 19:9 डिस्प्ले और दो रियर कैमरे

Xiaomi Redmi 6 Pro स्मार्टफोन से रविवार शाम चीन में पर्दा उठ गया है। Xiaomi Redmi 6 Pro में कंपनी ने 5.84 इंच का डिस्प्ले...

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 जून 2018 11:52 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Redmi 6 Pro स्मार्टफोन से पर्दा उठ गया है
  • 5.84 इंच का डिस्प्ले, डुअल रियर कैमरे जैसे कई फीचर से हैं लैस
  • इसके साथ ही लॉन्च किया गया है मी पैड 4 टैबलेट भी

Xiaomi Redmi 6 Pro

Xiaomi Redmi 6 Pro स्मार्टफोन से रविवार शाम चीन में पर्दा उठ गया है। Xiaomi Redmi 6 Pro में कंपनी ने 5.84 इंच का डिस्प्ले, डुअल रियर कैमरे, ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर और 4000 एमएएच की बैटरी दी है। इसके अलावा यूज़र को Xiaomi Redmi 6 Pro में मिलेगा फेस अनलॉक, वॉयस असिस्टेंट फीचर, आईफोन X जैसा नॉच। Xiaomi Redmi 6 Pro सीरीज़ का नॉच से लैस पहला हैंडसेट है। शाओमी ने इसके साथ ही लॉन्च किया है मी पैड 4 टैबलेट भी।
 

Xiaomi Redmi 6 Pro कीमत, रिलीज़ डेट

Xiaomi Redmi 6 Pro की शुरुआती कीमत  999 चीनी युआन (करीबन 10,400 रुपये) है। इसमें यूज़र को मिलेगा 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट। वहीं, 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत है 1,199 चीनी युआन (करीब 12,500 रुपये)। अगर समान रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज को चुनते हैं तो चुकाने होंगे 1,299 चीनी युआन (करीब 13,600 रुपये)। इसकी सेल 26 जून सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए गए हैं। फोन को ब्लैक, ब्लू, गोल्ड, पिंक और लाल रंग वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा।
 

Xiaomi Redmi 6 Pro स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वाला शाओमी रेडमी 6 प्रो एंड्रॉयड आधारित मीयूआई 9 पर चलता है। इसमें है 5.84 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है। इसमें काम करता है ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर। सर्वाधिक क्लॉक स्पीड है 2 गीगाहर्ट्ज़। साथ देते हैं एड्रेनो 506 जीपीयू, 3 व 4 जीबी के रैम।

Xiaomi Redmi 6 Pro में 12+5 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा है, जो पीडीएएफ, एलईडी फ्लैश से लैस है। फ्रंट कैमरा भी 5 मेगापिक्सल का है, जो एआई पोर्ट्रेट मोड और एचडीआर मोड से लैस होकर आता है।

Xiaomi Redmi 6 Pro में 32 जीबी और 64 जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज है। इसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, माइक्रो यूएसबी और हेडफोन जैक। Xiaomi Redmi 6 Pro को पावर देती है 4000 एमएएच की बैटरी। पर्याप्त सेंसर के साथ स्मार्टफोन का वज़न 178 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Dedicated microSD card slot
  • Vivid display
  • Very good battery life
  • Bad
  • No dual 4G VoLTE
  • Unattractive notch design
  • Weak low-light camera performance
  • App scaling is affected by the notch
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.84 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, xiaomi redmi 6 pro, redmi 6 pro

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.