Xiaomi Redmi 6 की पहली फ्लैश सेल आज, जानें लॉन्च ऑफर

Xiaomi ने पिछले सप्ताह भारत में Redmi 6 को लॉन्च किया था। आज रेडमी 6 की पहली सेल Flipkart और Mi.com पर दोपहर 12 बजे होगी। शाओमी ने Redmi 6, Redmi 6 Pro और Redmi 6A को एक साथ लॉन्च किया था।

Xiaomi Redmi 6 की पहली फ्लैश सेल आज, जानें लॉन्च ऑफर
ख़ास बातें
  • ऑक्टा-कोर हीलियो पी22 प्रोसेसर से लैस है Redmi 6
  • Xiaomi Redmi 6 की कीमत 7,999 रुपये से शुरू होगी
  • Flipkart और Mi.com पर बिकेगा शाओमी रेडमी 6
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनी Xiaomi ने पिछले सप्ताह भारत में Redmi 6 को लॉन्च किया था। आज रेडमी 6 की पहली सेल ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com पर दोपहर 12 बजे होगी। शाओमी ने Redmi 6, Redmi 6 Pro और Redmi 6A को एक साथ लॉन्च किया था। रेडमी 6 प्रो की सेल कल दोपहर 12 बजे और रेडमी 6ए की पहली सेल 19 सितंबर को होगी। अब बात Redmi 6 की कुछ खासियतों की। रेडमी6 में 18:9 का डिस्प्ले, दो रियर कैमरे मिलेंगे। स्पीड और बेहतर परफॉर्मेंस के लिए यह स्मार्टफोन मीडियाटैक ऑक्टा-कोर हीलियो पी22 प्रोसेसर पर चलेगा।
 

Redmi 6 की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर

Xiaomi Redmi 6 की कीमत 7,999 रुपये से शुरू होगी। यह 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत है। कंपनी रेडमी 6 के 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 9,499 रुपये में बेचेगी। बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर होगी। पहली सेल 10 सितंबर को है। यह फोन भी ब्लैक, गोल्ड, रोज़ गोल्ड और ब्लू रंग में उपलब्ध होगा। एचडीएफसी बैंक कार्ड से भुगतान करने पर 500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी ग्राहकों को दिया जाएगा। एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी।बता दें कि कंपनी ने यह कीमत पहले दो महीने के लिए रखी है। इसके बाद कीमत में बदलाव संभव है।
 

Redmi 6 स्पेसिफिकेशन

रेडमी 6 में 5.45 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले है जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला है। इसकी स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 80.7 प्रतिशत है। फोन में 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर हीलियो पी22 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। 3 जीबी रैम दिए गए हैं। अब बात कैमरा सेटअप की। Xiaomi Redmi 6 में पिछले हिस्से पर दो कैमरे दिए गए हैं। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का। दोनों ही कैमरे 1.25 माइक्रॉन पिक्सल्स और एआई क्षमता के साथ आते हैं। इसमें 5 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी/ 64 जीबी। दोनों ही वेरिएंट के लिए माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट मौज़ूद है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality
  • Dedicated microSD card slot
  • Good battery life
  • कमियां
  • Below average low-light camera performance
  • Bloated UI, spammy notifications
डिस्प्ले5.45 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी22
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »