Xiaomi Redmi 5A खरीदने में हो रही है दिक्कत, आज कर सकते हैं प्री-ऑर्डर बुकिंग

Xiaomi Redmi 5A को आज दोपहर 12 बजे खरीदने का मौका है। शुक्रवार को शाओमी की आधिकारिक साइट मी.कॉम पर Redmi 5A, प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा।

विज्ञापन
Mayank Dixit, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2018 11:40 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Redmi 5A खरीदने का आज ख़ास मौका
  • दोपहर 12 बजे प्री-ऑर्डर बुकिंग होगी मी.कॉम पर
  • Xiaomi Redmi 5A स्मार्टफोन की कीमत है 5,999 रुपये

शाओमी रेडमी 5ए के प्री-ऑर्डर

Xiaomi Redmi 5A को आज दोपहर 12 बजे प्री-बुक करने का मौका है। शुक्रवार को शाओमी की आधिकारिक साइट मी.कॉम पर Redmi 5A, प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा। बता दें कि डिस्काउंट खत्म होने के बाद शुक्रवार को होने वाली प्री-ऑर्डर बुकिंग में Xiaomi Redmi 5A स्मार्टफोन 5,999 रुपये का है। पहले इसकी कीमत 4,999 रुपये थी। मी. कॉम से Xiaomi Redmi 5A को ग्रे, गोल्ड, रोज़ गोल्ड के अलावा लेक ब्लू रंग वेरिएंट में भी खरीदा जा सकता है।
 

Xiaomi Redmi 5A की भारत में कीमत और स्पेसिफिकेशन

जैसा कि हमने बताया, Xiaomi Redmi 5A की भारत में कीमत 5,999 रुपये होगी। इस कीमत में यूज़र 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। वहीं, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के लिए यूज़र को चुकाने होंगे 6,999 रुपये।

डुअल सिम वाला शाओमी रेडमी 5ए एंड्रॉयड नूगा आधारित मीयूआई 9 पर चलता है। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी 296 पीपीआई है। फोन में क्वाड-कोर क्वालकॉम 425 प्रोसेसर है जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.4 गीगाहर्ट्ज़ है। स्मार्टफोन में अपर्चर एफ/2.0, एलईडी फ्लैश और पीडीएएफ के साथ 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। आगे की तरफ सेल्फी और वीडियो चैट के लिए अपर्चर एफ/2.0 के साथ 5 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। (पढ़ें रिव्यू)


दोनों ही वेरिएंट की स्टोरेज 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाना संभव है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस/ए-जीपीएस, इन्फ्रारेड, एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक और एक माइक्रो-यूएसबी पोर्ट दिया गया है। फोन में एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर और एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर है। डिवाइस को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी है। जिसके 8 दिन तक स्टैंडबाय टाइम और 7 घंटे तक वीडियो प्लेबैक टाइम देने का दावा किया गया है। हैंडसेट का डाइमेंशन 140.4x70.1x8.35 मिलीमीटर और वज़न 137 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Extremely affordable
  • Good performance
  • Great battery life
  • Bad
  • Weak cameras
  • Nothing new compared to the Redmi 4A
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.2

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: redmi 5a, redmi 5a launch, redmi 5a smartphone
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  5. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.