Xiaomi Redmi 5A को मीयूआई 10 ग्लोबल बीटा स्टेबल रॉम अपडेट मिलना शुरू

Xiaomi ने अपने बजट रेडमी 5ए स्मार्टफोन के लिए मीयूआई 10 ग्लोबल बीटा स्टेबल रॉम अपडेट ज़ारी कर दिया गया है। इस फोन को भारत में नवंबर 2017 में लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 16 नवंबर 2018 14:50 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Redmi 5A एंड्रॉयड नूगा आधारित मीयूआई 9 पर चलता है
  • फोन में क्वाड-कोर क्वालकॉम 425 प्रोसेसर है
  • शाओमी रेडमी 5ए को जल्द ही मिलेगा स्टेबल अपडेट

Xiaomi Redmi 5A को मिला एंड्रॉयड नूगा पर आधारित MIUI 10 अपडेट मिला

Xiaomi ने अपने बजट रेडमी 5ए स्मार्टफोन के लिए मीयूआई 10 ग्लोबल बीटा स्टेबल रॉम अपडेट ज़ारी कर दिया गया है। इस फोन को भारत में नवंबर 2017 में लॉन्च किया गया था। बता दें कि Xiaomi अपने लेटेस्ट ओएस MIUI 10 को चुनिंदा स्मार्टफोन के लिए धीरे-धीरे जारी कर रही है। याद रहे कि MIUI 10 को सबसे पहले जुलाई में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने पहले इस ओएस का बीटा अपडेट जारी किया, फिर टेस्टिंग के बाद सितंबर महीने से स्टेबल रॉम जारी करना शुरू कर दिया। हाल ही में लॉन्च किए गए रेडमी 6 सीरीज़ को सबसे पहले यह अपडेट मिला। इसके बाद कई हैंडसेट को MIUI Stable ROM अपडेट दिया गया। इस महीने ही शाओमी ने उन 21 स्मार्टफोन की सूची जारी की थी जिन्हें मीयूआई 10 अपडेट मिलेगा। इस सूची में Xiaomi Redmi 5A का भी नाम है।

मीयूआई फोरम पर एक मोडरेटर ने लिखा, Xiaomi ने अपने रेडमी 5ए स्मार्टफोन के लिए मीयूआई 10 ग्लोबल बीटा स्टेबल रॉम ज़ारी कर दिया है। इस अपडेट का बिल्ड नंबर 10.1.1.0.NCKMIFI है। इसे रेडमी 5ए यूज़र को ओवर द एयर दिया जा रहा है। पोस्ट में साफ-साफ लिखा है कि यह बीटा स्टेबल रॉम है और इसे फिलहाल चुनिंदा यूज़र के लिए ही जारी किया गया है। उम्मीद है कि फिडबैक मिलने के बाद यह अपडेट स्टेबल वर्ज़न में सभी Xiaomi Redmi 5A यूज़र्स के लिए उपलब्ध होगा। मीयूआई फोरम पर साझा किए गए स्क्रीनशॉट से पता चलता है कि यह अपडेट एंड्रॉयड नूगा पर ही आधारित है।  इस अपडेट के साथ कुछ नए फीचर मिलने चाहिए। हालांकि, शाओमी ने चेंजलॉग साझा नहीं किया है।


अगर आपके पास Xiaomi Redmi 5A है तो आप Settings > About phone > System updates > Check for updates में जाकर लेटेस्ट MIUI 10 Beta Stable ROM अपडेट के बारे में जांच सकते हैं। आप चाहें तो 'Updater' में भी जाकर अपडेट की जांच कर सकते हैं। दूसरी तरफ, एक्सडीए डेवलपर्स ने रेडमी 5ए के लिए मीयूआई 10 ग्लोबल स्टेबल रॉम पैकेज ज़ारी किया है। यह रिकवरी रॉम के तौर पर उपलब्ध है और यह एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर आधारित है।

डुअल सिम वाला Xiaomi Redmi 5A एंड्रॉयड नूगा आधारित मीयूआई 9 पर चलता है। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी 296 पीपीआई है। फोन में क्वाड-कोर क्वालकॉम 425 प्रोसेसर है जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.4 गीगाहर्ट्ज़ है। स्मार्टफोन में अपर्चर एफ/2.0, एलईडी फ्लैश और पीडीएएफ के साथ 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। आगे की तरफ सेल्फी और वीडियो चैट के लिए अपर्चर एफ/2.0 के साथ 5 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Extremely affordable
  • Good performance
  • Great battery life
  • Bad
  • Weak cameras
  • Nothing new compared to the Redmi 4A
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.2

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, MIUI, MIUI 10, MIUI 10 Global Stable Beta

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 55, 65, 75 और 85 इंच डिस्प्ले वाला Sony BRAVIA 3 II भारत में लॉन्च, घर पर मिलेगा सिनेमा जैसा फील
  2. Instagram पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू, ये है आसान तरीका
  3. OnePlus Nord CE 6 vs Vivo T5 Pro 5G vs Realme 15 Pro 5G: देखें 30K के बजट में कौन सा है बेस्ट
  4. Realme 16T 5G हो रहा 22 मई को लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. 55, 65, 75 और 85 इंच डिस्प्ले वाला Sony BRAVIA 3 II भारत में लॉन्च, घर पर मिलेगा सिनेमा जैसा फील
  2. Sony Xperia 1 VIII हुआ लॉन्च, 48MP कैमरा, 16GB रैम, 5000mAh बैटरी, जानें कीमत
  3. 6 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला जबरदस्त फोन
  4. OnePlus Nord CE 6 vs Vivo T5 Pro 5G vs Realme 15 Pro 5G: देखें 30K के बजट में कौन सा है बेस्ट
  5. भारत के स्मार्टफोन मार्केट में बड़ी गिरावट, Vivo का पहला स्थान बरकरार 
  6. Sony Xperia 1 VIII कल होगा लॉन्च, नए डिजाइन वाला रियर कैमरा सिस्टम
  7. Strategy ने बढ़ाया Bitcoin का रिजर्व, 4.3 करोड़ डॉलर का इनवेस्टमेंट
  8. दिनभर स्क्रीन देखने से आंखें दुखती हैं? Xiaomi का नया स्मार्ट Eye Mask देगा मसाज, जानें कीमत
  9. Huawei की 10,000mAh से ज्यादा कैपेसिटी की बैटरी के साथ स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  10. SanDisk Crayola USB Type-C Flash Drive लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.