शाओमी रेडमी 4ए खरीदने का मौका, आज अमेज़न इंडिया पर होगा उपलब्ध

शाओमी ने अपना नया रेडमी 4 स्मार्टफोन इसी हफ्ते भारत में लॉन्च कर दिया है। लेकिन कंपनी के पिछले रेडमी 4 स्मार्टफोन खरीदने के इच्छुक लोगों के लिए गुरुवार का दिन ख़ास है। शाओमी रेडमी 4ए स्मार्टफोन गुरुवार को भारत में अमेज़न इंडिया पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। 5,999 रुपये में आने वाला रेडमी 4ए स्मार्टफोन एक बेहतरीन बजट डिवाइस है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 25 मई 2017 09:28 IST
शाओमी ने अपना नया रेडमी 4 स्मार्टफोन इसी हफ्ते भारत में लॉन्च कर दिया है। लेकिन कंपनी के पिछले रेडमी 4 स्मार्टफोन खरीदने के इच्छुक लोगों के लिए गुरुवार का दिन ख़ास है। शाओमी रेडमी 4ए स्मार्टफोन गुरुवार को भारत में अमेज़न इंडिया पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। 5,999 रुपये में आने वाला रेडमी 4ए स्मार्टफोन एक बेहतरीन बजट डिवाइस है। पहले की तरह ही यह फोन गुरुवार को होने वाली सेल में भी डार्क ग्रे और गोल्ड कलर में मिलेगा। गौर करने वाली बात है कि मीडॉटकॉम पर रेडमी 4ए के लिए 19 मई यानी शुक्रवार को प्री-ऑर्डर किया जा सकेगा।

शाओमी, अमेज़न इंडिया से रेडमी 4ए खरीदने वाले ग्राहकों को आइडिया 343 रुपये में 28 जीबी 4जी डेटा और अनलिमिटेड कॉल का ऑफर दे रही है। इस पैक की वैधता 28 दिनों की है। 28 दिन के बाद ग्राहक 343 रुपये में ही एक बार फिर इन सभी फायदों को ले सकते हैं। यह ऑफर 30 जून 2017 तक चलेगा। इसके अलावा किंडल बुक्स के लिए 200 प्रमोशन क्रेडिट भी मिलेंगे। रेडमी 4ए का ओरिजिनल मी केस भी 399 रुपये की जगह 349 रुपये में मिलेगा। और मी बेसिक इन-ईयर ईयरफोन भी 599 रुपये में उपलब्ध होंगे।

शाओमी रेडमी 4ए में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगर 425 प्रोससर के साथ ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 308 जीपीयू दिया गया है। रैम 2 जीबी है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

(पढ़ेंः शाओमी रेडमी 4ए का रिव्यू)

कैमरे की बात करें तो रेडमी 4ए में पीडीएएफ, 5 लेंस-सिस्टम और अपर्चर एफ/2.2 के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी के लिए अपर्चर एफ/2.2 के साथ 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी की बात करें तो 4जी एलटीई के अलावा इस फोन में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस, ए-जीपीएस और ब्लूटूथ 4.1 जैसे फ़ीचर हैं। रेडमी 4ए में एक्सेलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, इंफ्रारेड और प्रॉक्सिमिटी सेंसर है। फोन का डाइमेंशन 139.5x70.4x8.5 मिलीमीटर और वज़न 131.5 ग्राम है। इस स्मार्टफोन में 3120 एमएएच की बैटरी है।
Advertisement




Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Small and light
  • VoLTE support
  • Easy to use with one hand
  • Decent battery life
  • Bad
  • Hybrid dual-SIM slot
  • Camera performance could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3120 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 12 हजार सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा वाला Oppo फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  2. Vivo V70, V70 Elite, V70 FE फोन भारत में हुए 8000 रुपये तक महंगे! जानें नई कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
  2. Flipkart Free Netflix Plan: 1 अगस्त से FREE मिलेगा Netflix प्लान! Flipkart ग्राहकों के लिए जबरदस्त ऑफर
  3. Vivo V70, V70 Elite, V70 FE फोन भारत में हुए 8000 रुपये तक महंगे! जानें नई कीमत
  4. Apple Pay ने रुलाया, हजारों यूजर्स का फूटा गुस्सा
  5. Tecno देगी Apple को भी मात? बेजल-लेस डिस्प्ले वाला फोन किया पेश, देखें पहली झलक
  6. HMD Pulse 2 सीरीज के लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस होंगे फोन!
  7. 12 हजार सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा वाला Oppo फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. देश में FASTag यूजर्स की संख्या 6.20 करोड़ से ज्यादा, बैरियर-फ्री टोलिंग के लॉन्च की तैयारी
  9. Redmi K100 Pro Max में मिलेगा 6.9 इंच OLED डिस्प्ले, अगले महीने होगा लॉन्च
  10. iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, मिल सकता है 3D कर्व्ड डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.