शाओमी रेडमी 4ए की बिक्री आज होगी शुरू

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 23 मार्च 2017 01:37 IST
शाओमी रेडमी 4ए स्मार्टफोन की बिक्री गुरुवार को शुरू होगी। याद रहे कि 5,999 रुपये वाले इस स्मार्टफोन को हफ्ते की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। स्मार्टफोन की बिक्री अमेज़न इंडिया के साथ कंपनी की अपनी वेबसाइट मी डॉट कॉम पर दोपहर 12 बजे शुरू होगी। शाओमी ने इस हैंडसेट को सबसे पहले पिछले साल नवंबर महीने में चीन में लॉन्च किया था। भारत में यह ग्रे, गोल्ड और रोज़ गोल्ड कलर में मिलेगा। हालांकि, गुरुवार की सेल में सिर्फ ग्रे और गोल्ड कलर वेरिएंट को उपलब्ध कराया जाएगा। रोज़ गोल्ड वेरिएंट 6 अप्रैल से कंपनी की अपनी ई-कॉमर्स साइट मी डॉट कॉम पर मिलेगा। कीमत को देखते हुए हम आपको यही सुझाव देंगे कि तेज़ी बरतें वर्ना फोन का स्टॉक खत्म होने में वक्त नहीं लगेगा।

अमेज़न इंडिया पर शाओमी रेडमी 4ए के साथ अन्य ऑफर
Advertisement
मज़ेदार बात यह है कि शाओमी रेडमी 4ए के साथ अमेज़न इंडिया पर कई लॉन्च ऑफर भी दिए जा रहे हैं। अगर आप इंडसइंड बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करके 10 फीसदी कैशबैक मिलेगा। अमेज़न इंडिया से शाओमी रेडमी 4ए खरीदने वाले आइडिया प्रीपेड ग्राहकों को 343 रुपये के रीचार्ज पैक के साथ 28 जीबी 4जी डेटा मिलेगा। ग्राहक इस पैक में हर दिन सर्वाधिक 1 जीबी डेटा इस्तेमाल कर सकेंगे। अन्य शाओमी रेडमी 4ए लॉन्च ऑफर में कंपनी के आधिकारिक कवर पर 50 रुपये की छूट शामिल है। इसके बाद कवर की कीमत 399 रुपये से घटकर 349 रुपये की हो जाएगी। इसके अलावा 200 रुपये का प्रमोशनल क्रेडिट मिलेगा जिसे किंडल स्टोर में इस्तेमाल किया जा सकेगा। किंडल स्टोर क्रेडिट पहले एक लाख ग्राहकों को मिलेगा।


शाओमी रेडमी 4ए में क्या-कुछ है खास
Advertisement
शाओमी रेडमी 4ए में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगर 425 प्रोससर के साथ ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 308 जीपीयू दिया गया है। रैम 2 जीबी है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे मaाइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

कैमरे की बात करें तो रेडमी 4ए में पीडीएएफ, 5 लेंस-सिस्टम और अपर्चर एफ/2.2 के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी के लिए अपर्चर एफ/2.2 के साथ 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी की बात करें तो 4जी एलटीई के अलावा इस फोन में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस, ए-जीपीएस और ब्लूटूथ 4.1 जैसे फ़ीचर हैं। रेडमी 4ए में एक्सेलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, इंफ्रारेड और प्रॉक्सिमिटी सेंसर है। फोन का डाइमेंशन 139.5x70.4x8.5 मिलीमीटर और वज़न 131.5 ग्राम है। इस स्मार्टफोन में 3120 एमएएच की बैटरी है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Small and light
  • VoLTE support
  • Easy to use with one hand
  • Decent battery life
  • Bad
  • Hybrid dual-SIM slot
  • Camera performance could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3120 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Redmi 4A, Xiaomi Redmi 4A Sale
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Camon 60 Pro 5G और Infinix Smart 30e 5G जल्द हो सकते हैं लॉन्च, EEC पर लिस्टिंग 
  2. Redmi K100 Ultra लॉन्च हो सकता है 10,000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  3. Oppo का 10,050mAh बैटरी वाला टैबलेट Pad Air 6 होगा 16 नवंबर को लॉन्च, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi 18T लॉन्च से पहले 200MP कैमरा, OLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स हुए लीक!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Camon 60 Pro 5G और Infinix Smart 30e 5G जल्द हो सकते हैं लॉन्च, EEC पर लिस्टिंग 
  2. Xiaomi 18T लॉन्च से पहले 200MP कैमरा, OLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स हुए लीक!
  3. Rogbid VitalRing हुई लॉन्च, 10 दिन बैटरी लाइफ, ECG फीचर के साथ दिल का रखेगी खास ध्यान!
  4. Redmi K100 Ultra लॉन्च हो सकता है 10,000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  5. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग
  6. Meta Muse AI की भारतीय प्राइसिंग लीक, ₹1799 से शुरू होंगे प्लान!
  7. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
  8. iPhone 17 Pro Max मिल रहा ₹20,000 से ज्यादा सस्ता, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  9. Oppo ला रही 12000mAh बैटरी वाला नया फोन, 2 रियर कैमरा, फ्लैट डिस्प्ले फीचर्स!
  10. Infinix GT 50 Pro vs Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16: ₹70000 में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.