शाओमी रेेडमी 4ए आज अमेज़न इंडिया पर मिलेगा

शाओमी रेडमी 4ए बजट स्मार्टफोन खरीदने के इच्छुक लोगों के लिए अच्छी ख़बर है। गुरुवार का दिन आ गया है और एक बार फिर शाओमी रेडमी 4ए की बिक्री अमेज़न इंडिया पर होगी। 5,999 रुपये में आने वाला रेडमी 4ए स्मार्टफोन अमेज़न इंडिया पर दोपहर 12 बजे बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। शानदार स्पेसिफिकेशन वाला रेडमी 4ए स्मार्टफोन गुरुवार को होने वाली सेल में डार्क ग्रे व गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा। कंपनी ने हाल ही में अपना नया बजट स्मार्टफोन रेडमी 4 लॉन्च किया।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 मई 2017 09:27 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी रेडमी 4ए में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है
  • शाओमी रेडमी 4ए की कीमत 5,999 रुपये है
  • डार्क ग्रे और गोल्ड कलर वेरिएंट में रेडमी 4ए आज अमेज़न इंडिया पर मिलेगा
शाओमी रेडमी 4ए बजट स्मार्टफोन खरीदने के इच्छुक लोगों के लिए अच्छी ख़बर है। गुरुवार का दिन आ गया है और एक बार फिर शाओमी रेडमी 4ए की बिक्री अमेज़न इंडिया पर होगी। 5,999 रुपये में आने वाला रेडमी 4ए स्मार्टफोन अमेज़न इंडिया पर दोपहर 12 बजे बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। शानदार स्पेसिफिकेशन वाला रेडमी 4ए स्मार्टफोन गुरुवार को होने वाली सेल में डार्क ग्रे व गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा। कंपनी ने हाल ही में अपना नया बजट स्मार्टफोन रेडमी 4 लॉन्च किया। गौर करने वाली बात है कि मीडॉटकॉम पर रेडमी 4ए के लिए 26 मई यानी शुक्रवार को प्री-ऑर्डर किया जा सकेगा।

शाओमी, अमेज़न इंडिया से रेडमी 4ए खरीदने वाले ग्राहकों को आइडिया 343 रुपये में 28 जीबी 4जी डेटा और अनलिमिटेड कॉल का ऑफर दे रही है। इस पैक की वैधता 28 दिनों की है। 28 दिन के बाद ग्राहक 343 रुपये में ही एक बार फिर इन सभी फायदों को ले सकते हैं। यह ऑफर 30 जून 2017 तक चलेगा। इसके अलावा किंडल बुक्स के लिए 200 प्रमोशन क्रेडिट भी मिलेंगे। रेडमी 4ए का ओरिजिनल मी केस भी 399 रुपये की जगह 349 रुपये में मिलेगा। और मी बेसिक इन-ईयर ईयरफोन भी 599 रुपये में उपलब्ध होंगे।

शाओमी रेडमी 4ए में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगर 425 प्रोससर के साथ ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 308 जीपीयू दिया गया है। रैम 2 जीबी है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

(पढ़ेंः शाओमी रेडमी 4ए का रिव्यू)

कैमरे की बात करें तो रेडमी 4ए में पीडीएएफ, 5 लेंस-सिस्टम और अपर्चर एफ/2.2 के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी के लिए अपर्चर एफ/2.2 के साथ 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी की बात करें तो 4जी एलटीई के अलावा इस फोन में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस, ए-जीपीएस और ब्लूटूथ 4.1 जैसे फ़ीचर हैं। रेडमी 4ए में एक्सेलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, इंफ्रारेड और प्रॉक्सिमिटी सेंसर है। फोन का डाइमेंशन 139.5x70.4x8.5 मिलीमीटर और वज़न 131.5 ग्राम है। इस स्मार्टफोन में 3120 एमएएच की बैटरी है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Small and light
  • VoLTE support
  • Easy to use with one hand
  • Decent battery life
  • Bad
  • Hybrid dual-SIM slot
  • Camera performance could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3120 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने सस्ता फोन Vivo Y05e किया लॉन्च, 5150mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत
  2. Acer ने लॉन्च किया 2 डिस्प्ले वाला फोन! 64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Max में होगी सबसे बड़ी बैटरी, 7100mAh के साथ सिंगल चार्ज में चलेगा 58 घंटे!
  2. Hisense लाई ऐसा फोन जिससे अलग हो जाती है स्क्रीन! Hisense A10 के जानें फीचर्स
  3. मोबाइल की महंगी मार! Rs 8 हजार बढ़ गई Samsung Galaxy M47 फोन की कीमत
  4. Vivo ने सस्ता फोन Vivo Y05e किया लॉन्च, 5150mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत
  5. Acer ने लॉन्च किया 2 डिस्प्ले वाला फोन! 64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी, जानें सबकुछ
  6. मोबाइल नेटवर्क गया तो इस देश में ट्रेनें हो गईं ठप! भारत में भी हो सकता है? जानें
  7. 5000mAh बैटरी वाला Xiaomi फोन 21 हजार सस्ता खरीदें! Flipkart पर भारी डिस्काउंट
  8. Samsung Galaxy S27 Pro के फीचर्स में हो सकती है कटौती! प्रोसेसर, कैमरा को लेकर अपडेट
  9. पाकिस्तान में क्रिप्टोकरेंसी के खिलाफ जारी हुआ फतवा, इस्लामिक कानून के तहत अवैध करार
  10. Motorola लेटेस्ट फोन Edge 70 Max में होगी 7100mAh बैटरी, 7000 निट्स वाली डिस्प्ले! 15 जुलाई को है लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.