शाओमी रेडमी 3एस आज होगा भारत में लॉन्च

शाओमी रेडमी 3एस आज होगा भारत में लॉन्च
विज्ञापन
शाओमी रेडमी 3एस स्मार्टफोन को भारत में आज (3 अगस्त) लॉन्च किया जाएगा। याद रहे कि शाओमी रेडमी 3एस को पिछले महीने चीन में लॉन्च किया गया था।

चीनी मार्केट में इस स्मार्टफोन के 2 जीबी रैम/ 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 699 चीनी युआन (करीब 7,000 रुपये) और 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 899 चीनी युआन (करीब 9,000 रुपये) है। भारत में भी इस हैंडसेट के इसी कीमत के आसपास उपलब्ध होने की उम्मीद है।

रेडमी 3एस में नया 1.1 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू है। स्मार्टफोन में माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (128 जीबी तक) स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। डुअल-सिम हैंडसेट (माइक्रो+नैनो) हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आता है जिसका मतलब है कि दूसरा सिम स्लॉट ही माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट की तरह भी काम करता है।

शाओमी रेडमी 3
से अलग रेडमी 3एस में रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। रेडमी 3एस में (720x1280 पिक्सल) रिजॉल्यूशन का 5 इंच एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। फोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप बेस्ड एमआईयूआई 7 पर चलता है। स्मार्टफोन में पीडीएएफ (फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस), अपर्चर एफ/2.0, एचडीआर मोड, 1080 पिक्सल वीडियो रिकॉर्डिंग और एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिकसल का रियर कैमरा दिया गया है। 1080 पिक्सल वीडियो रिकॉर्डिंग क्षमता के साथ फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है।

बात करें कनेक्टिविटी की तो इस हैंडसेट में 4जी, वाई-पाई, जीपीआरएस/ईडीजीई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस, ब्लूटूथ, ग्लोनास, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन और माइक्रो-यूएसबी जैसे फीचर मौजूद हैं। इस स्मार्टफोन में ओरिजिनल रेडमी 3 की तरह ही 4100 एमएएच की बैटरी है। रेडमी 3एस का डाइमेंशन 139.3x69.6x8.5 मिलीमीटर और वजन 144 ग्राम है। शाओमी रेडमी 3एस ग्रे, सिल्वर और गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  2. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  6. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  7. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  8. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »