शाओमी रेडमी 3एस जल्द भारत में हो सकता है लॉन्च

शाओमी रेडमी 3एस जल्द भारत में हो सकता है लॉन्च
ख़ास बातें
  • रेडमी 3एस के 2 जीबी/16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,000 रुपये है
  • 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,000 रुपये है
  • रेडमी 3एस में रियर पर फिगंरप्रिंट सेंसर भी है
विज्ञापन
शाओमी ने हाल ही में भारत में मी मैक्स स्मार्टफोन लॉन्च किया था। अब खबर है कि कंपनी जल्द ही अपने एक और स्मार्टफोन रेडमी 3एस को भारत में लॉन्च कर सकती है।

शाओमी रेडमी 3एस को पिछले महीने चीन में लॉन्च किया था। फिलहाल यह फोन चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, अब रेडमी 3एस को अगले हफ्ते भारत में लॉन्च किया जा सकता है। लेकिन स्मार्टफोन को किस तारीख को लॉन्च किया जाएगा यह नहीं पता चला है। इस स्मार्टफोन के 2 जीबी रैम/ 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 699 चीनी युआन (करीब 7,000 रुपये) और 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 899 चीनी युआन (करीब 9,000 रुपये) है। भारत में भी इस हैंडसेट के इसी कीमत में उपलब्ध होने की उम्मीद है।

रेडमी 3एस में नया 1.1 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू है। स्मार्टफोन में माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (128 जीबी तक) स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। डुअल-सिम हैंडसेट (माइक्रो+नैनो) हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आता है जिसका मतलब है कि दूसरा सिम स्लॉट ही माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट की तरह भी काम करता है।

शाओमी रेडमी 3 से अलग रेडमी 3एस में रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। रेडमी 3एस में (720x1280 पिक्सल) रिजॉल्यूशन का 5 इंच एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। फोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप बेस्ड एमआईयूआई 7 पर चलता है। स्मार्टफोन में पीडीएएफ (फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस), अपर्चर एफ/2.0, एचडीआर मोड, 1080 पिक्सल वीडियो रिकॉर्डिंग और एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिकसल का रियर कैमरा दिया गया है। 1080 पिक्सल वीडियो रिकॉर्डिंग क्षमता के साथ फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है।

बात करें कनेक्टिविटी की तो इस हैंडसेट में 4जी, वाई-पाई, जीपीआरएस/ईडीजीई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस, ब्लूटूथ, ग्लोनास, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन और माइक्रो-यूएसबी जैसे फीचर मौजूद हैं। इस स्मार्टफोन में ओरिजिनल रेडमी 3 की तरह ही 4100 एमएएच की बैटरी है। रेडमी 3एस का डाइमेंशन 139.3x69.6x8.5 मिलीमीटर और वजन 144 ग्राम है। शाओमी रेडमी 3एस ग्रे, सिल्वर और गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  5. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  6. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  7. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  8. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  9. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  10. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »