शाओमी रेडमी 'प्रो' बजट फोन लॉन्च, फिंगरप्रिंट सेंसर व 3 जीबी रैम से है लैस

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 29 मार्च 2016 17:44 IST
शाओमी ने मंगलवार को चीन में अपने रेडमी 3 स्मार्टफोन का नया वेरिएंट रेडमी 3 'प्रो' (हाई वर्ज़न) लॉन्च किया। पुराने की तुलना में नए वेरिएंट में मैमोरी, इनबिल्ट स्टोरेज और सेंसर का फ़र्क है।

शाओमी रेडमी 3 के नए वेरिएंट की कीमत 899 चीनी युआन (करीब 9,000 रुपये) रखी गई है और यह चीन में अगले महीने से उपलब्ध होगा। इसके लिए पहली फ्लैश सेल 6 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। स्मार्टफोन को फिलहाल भारत में उपलब्ध कराए जाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है। यह गोल्ड, ग्रे, सिल्वर कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

नए शाओमी रेडमी 3 प्रो हैंडसेट में ज्यादा रैम और स्टोरेज दिए गए हैं। इसमें एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है जो रेडमी 3 में नहीं मौजूद था। रेडमी 3 प्रो के बाकी स्पेसिफिकेशन रेडमी 3 वाले ही हैं।

शाओमी रेडमी 3 प्रो में 5 इंच का एचडी रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। इसमें 64-बिट 1.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 616 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है और साथ में मौजूद है 3 जीबी का रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है। याद रहे कि शाओमी रेडमी 3 स्मार्टफोन 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज के साथ आता है।
Advertisement

रेडमी 3 की तरह रेडमी 3 प्रो में 4100 एमएएच की बैटरी है जो इस डिवाइस की ख़ासियत है। हैंडसेट एमआईयूआई 7 पर चलेगा हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया कि स्मार्टफोन एंड्रॉयड के किस वर्ज़न पर आधारित है। इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और साथ में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। शाओमी रेडमी 3 एक डुअल सिम डुअल स्टैंडबाय स्मार्टफोन है। यह हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आएगा, यानी माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करते वक्त आप सिर्फ एक ही सिम इस्तेमाल कर पाएंगे। दोनों ही सिम स्लॉट 4जी एलटीई कनेक्टिविटी के साथ आते हैं।
Advertisement

अब बात कनेक्टिविटी फ़ीचर की। रेडमी प्रो में 4जी एलटीई के अलावा ब्लूटूथ, जीपीएस, ए-जीपीएस, ग्लोनास, जीपीआरएस/ एज, माइक्रो-यूएसबी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन फ़ीचर से लैस है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  2. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  3. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  3. AI पर भरोसा पड़ा भारी! Gemini की सलाह पर पहाड़ चढ़े 3 हाइकर्स, रात में फंसे; रेस्क्यू के बाद सामने आई पूरी कहानी
  4. AI हो गया बेकाबू! जर्मन वेबसाइट को किया हैक, कर डाले 18 हजार पोस्ट, OpenAI ने मानी गलती
  5. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  6. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  7. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  8. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  9. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  10. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.