Xiaomi और Realme ने भारत में रद्द किए लॉन्च इवेंट, कोरोनावायरस है वजह

Realme और Xiaomi का प्रोडक्ट लॉन्च इवेंट क्रमश: 5 मार्च और 12 मार्च को होना था, जिसे अब रद्द कर दिया गया है।

Xiaomi और Realme ने भारत में रद्द किए लॉन्च इवेंट, कोरोनावायरस है वजह

भारत में भी बड़ी संख्या में कोरोनावायरस (Covid-19) के मामले सामने आए हैं

ख़ास बातें
  • हाल ही में कोरोनावायरस के भारत में बड़ी संख्या में मामलें सामने आए हैं
  • रियलमी 5 मार्च को अपनी रियलमी 6 सीरीज़ को लॉन्च करने वाली थी
  • शाओमी भी 12 मार्च को भारत में अपनी रेडमी नोट 9 सीरीज़ लॉन्च करने वाली थी
विज्ञापन
कोरोनवायरस वायरस के प्रकोप के चलते इस साल सबसे पहले सबसे बड़ा टेक्नोलॉजी इवेंट मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC 2020) रद्द हुआ और इसके बाद गेमिंग का सबसे बड़ा इवेंट गेम डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (GDC 2020) भी रद्द कर दिया गया। अब इस सूची में कुछ नए नाम शामिल हुए हैं, जो कोरोनावायरस (COVID-19) के चलते अपने प्रोडक्ट लॉन्च इवेंट को रद्द करने पर मजबूर हो गए हैं। इनमें ब्रांड का नाम Xiaomi और Realme है। शाओमी ने भारत में 12 मार्च को अपनी Redmi Note 9 सीरीज़ के ऑन-ग्राउंड लॉन्च इवेंट को रद्द कर दिया है। वहीं, दूसरी ओर रियलमी ने भी अपनी लेटेस्ट Realme 6 सीरीज़ के फोनों के लिए 5 मार्च को आयोजित लॉन्च इवेंट को रद्द कर दिया है। दोनों कंपनियां अब अपने फोन को ऑनलाइन लॉन्च करेंगी।
 

आधिकारिक शाओमी इंडिया ट्विटर हैंडल के जरिए कंपनी के एमडी मनु कुमार जैन द्वारा हस्ताक्षरित एक बयान की फोटो साझा की गई है, जिसमें भारत में कोरोनोवायरस संक्रमण के मामलों के सामने आने का हवाला देते हुए 12 मार्च को होने वाले ग्राउंड इवेंट को रद्द करने की जानकारी दी गई है। याद दिला दे  कि शाओमी ने सोमवार को घोषणा की थी कि कंपनी 12 मार्च को एक इवेंट में रेडमी नोट 9 और रेडमी नोट 9 प्रो लॉन्च करेगी। शाओमी के कार्यकारी ने एक दिन बाद मंगलवार को यह जानकारी साझा कर दी कि कंपनी देश भर में मार्च में कोई लॉन्च इवेंट आयोजित नहीं करेगी। कंपनी का कहना है कि यह फैसला करोनावायरस के संक्रमण से कंपनी के कर्मचारियों, भागीदारों और प्रशंसकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।
 

इसी प्रकार रियलमी मोबाइल्स के सीईओ, माधव सेठ ने भी घोषणा की है कि रियलमी 6 और रियलमी 6 प्रो के लॉन्च के लिए आयोजित 5 मार्च के कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। कंपनी अब एक ऑनलाइन लॉन्च इवेंट आयोजित करेगी, जिसे रियलमी इंडिया के आधिकारिक यूट्यूब चैनल के जरिए लाइव दिखाया जाएगा। लॉन्च इवेंट भारत में 5 मार्च को दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगा। जिन रियलमी प्रशंसकों इस लॉन्च इवेंट के लिए टिकट खरीद लिए थे, रियलमी इंडिया के सीएमओ फ्रांसिस वांग ने उनसे वादा किया है कि उनकी टिकट का पैसा एक स्पेशल गिफ्ट के साथ वापस कर दिया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹15,999 में मिल रहा 7000mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर वाला 5G स्मार्टफोन,जल्द खरीदें लिमिटेड है डील
  2. Motorola Edge 70 Pro खरीदें ₹4850 सस्ता! 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Yamaha ने पेश किया इलेक्ट्रिक स्कूटर Xenter E, 108 किलोमीटर की रेंज
  4. इंटरनेशनल मार्केट में EV की सेल्स आठ प्रतिशत बढ़कर 20 लाख यूनिट्स से ज्यादा
  5. Oppo Watch 5 हुई लॉन्च, 1.85 इंच AMOLED डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Oppo Reno 17 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. 10,050mAh बैटरी वाला Oppo Pad Air 6 टैबलेट लॉन्च, 12.1 इंच डिस्प्ले के साथ मिलेगी 12GB RAM
  8. TCL ने टैबलेट के लिए नए 10.95 इंच OLED डिस्प्ले किए पेश, जानें इनकी खासियत
  9. Grand Theft Auto 6 को लॉन्च से पहले मिला 11,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का रेवेन्यू
  10. 13,500mAh बैटरी और 7 इंच डिस्प्ले के साथ आएगा Honor का नया स्मार्टफोन! लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »