Redmi 13 5G के साथ 9 जुलाई को नए पावर बैंक और ईयरबड्स भी पेश करेगी शाओमी

कंपनी ने कन्‍फर्म किया है कि वह Redmi 13 5G स्‍मार्टफोन को पेश करेगी। साथ ही Xiaomi Pocket Power Bank 10000mAh, Xiaomi Power Bank 4i 10000mAh और Redmi Buds 5C ईयरबड्स को भी पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 3 जुलाई 2024 17:40 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी का 9 जुलाई को भारत में लॉन्‍च
  • Redmi 13 5G स्‍मार्टफोन को किया जाएगा पेश
  • नए पावर बैंक और ईयरबड्स को करेगी पेश

शाओमी के अपककिंग पावर बैंक में 22.5W की फास्‍ट चार्जिंग दी जाएगी।

चीनी स्‍मार्टफोन ब्रैंड शाओमी (Xiaomi) 9 जुलाई को भारत में कई नए प्रोडक्‍ट्स लॉन्‍च करने जा रही है। कंपनी ने कन्‍फर्म किया है कि वह Redmi 13 5G स्‍मार्टफोन को पेश करेगी। साथ ही Xiaomi Pocket Power Bank 10000mAh, Xiaomi Power Bank 4i 10000mAh और Redmi Buds 5C ईयरबड्स को भी पेश किया जाएगा। शाओमी के अपककिंग पावर बैंक में 22.5W की फास्‍ट चार्जिंग दी जाएगी। ये इनबिल्‍ट केबल के साथ आएंगे और कई चार्जिंग पोर्ट से लैस होंगे। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, Redmi Buds 5C को बास वाइट, सिम्‍फनी ब्‍लू और अकॉस्टिक ब्‍लैक कलर्स में लाया जाएगा। इनमें एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (ANC) की सुविधा भी दी जा सकती है। रेडमी बड्स 5सी को फ्लिपकार्ट के साथ ही एमेजॉन पर भी सेल किया जाएगा। इन्‍हें ऑफलाइन भी लिया जा सकेगा। 
Advertisement

Redmi 13 5G की बात करें तो इस फोन को चीन में Redmi Note 13R के नाम से लॉन्च किया जा चुका है। Redmi 13 5G को Google लिस्टिंग में भी देखा गया था। वहां Redmi 13 5G का मॉडल नंबर 2406ERN9CI था। इस फोन में Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया जा सकता है। 

रेडमी की नंबर सीरीज भारत में काफी पॉपुलर रही है। मई महीने में कंपनी ने बताया था कि उसने ग्‍लोबली 15 मिलियन ‘रेडमी नोट 13 5जी' सीरीज की यूनिट्स की सेल की थी। इस सीरीज के तहत अबतक Redmi Note 13 5G, Note 13 Pro 5G और Note 13 Pro+ 5G स्‍मार्टफोन को लॉन्‍च किया जा चुका है। 
Advertisement

Redmi 13 5G को 9 हजार से 12 हजार रुपये की रेंज के बीच पेश किया जा सकता है। फोन के बहुत ज्‍यादा स्‍पेसिफ‍िकेशंस अभी सामने नहीं आए हैं। हालांकि उम्‍मीद है कि यह मिड रेंज में दर्शकों को लुभाएगी। 9 जुलाई को होने वाले लॉन्‍च में अभी इतने ही प्रोडक्‍ट्स की जानकारी है। क्‍या कंपनी कोई सरप्राइज भी देगी, जानने के लिए फॉलो करते रहें गैजेट्स 360 हिंदी को। 
Advertisement
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.79 इंच

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5030 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  2. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  3. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  4. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  5. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  6. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  2. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  3. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  4. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  5. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  6. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  7. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  9. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  10. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.