Xiaomi का 20000mAh पावर बैंक भारत में लॉन्च, इसमें है 67W चार्जिंग और इनबिल्ट USB केबल

Xiaomi ने भारत में Power Bank 5i 20000 67W लॉन्च कर दिया है। इसमें 20,000mAh बैटरी, 67W फास्ट चार्जिंग, इनबिल्ट USB-C केबल, डिजिटल डिस्प्ले और एक साथ तीन डिवाइस चार्ज करने का सपोर्ट मिलता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 जुलाई 2026 12:50 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Power Bank 5i में 20,000mAh बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग मिलती है
  • इनबिल्ट USB-C केबल के साथ एक साथ 3 डिवाइस चार्ज किए जा सकते हैं
  • पावर बैंक की कीमत 3,299 रुपये है और बिक्री 28 जुलाई से शुरू होगी

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने भारतीय बाजार में अपना नया Xiaomi Power Bank 5i 20000 67W लॉन्च कर दिया है। यह पावर बैंक 20,000mAh क्षमता और 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। इसकी खास बात इनबिल्ट USB Type-C केबल है, जिसे कंपनी ने कैरी लैनयार्ड के तौर पर भी डिजाइन किया है। यह स्मार्टफोन, टैबलेट और USB Type-C लैपटॉप तक को चार्ज करने में सक्षम है। इसके अलावा इसमें रियल-टाइम डिजिटल बैटरी डिस्प्ले, 65W टू-वे फास्ट चार्जिंग और एक साथ तीन डिवाइस चार्ज करने जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं।

Xiaomi Power Bank 5i 20000 67W की कीमत 3,299 रुपये रखी गई है। यह Black और Blue कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इसकी बिक्री 28 जुलाई से mi.com, Amazon India और कंपनी के ऑफिशियल रिटेल स्टोर्स के जरिए शुरू होगी।

Advertisement

Xiaomi का यह नया पावर बैंक 67W Turbo Output सपोर्ट करता है, जिससे फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को हाई-स्पीड चार्ज किया जा सकता है। कंपनी के मुताबिक, इससे Xiaomi 17 Ultra को 20% से 80% तक सिर्फ 32 मिनट में, iPhone 17 Pro को 35 मिनट में और Galaxy S26 Ultra को 21 मिनट में चार्ज किया जा सकता है। वहीं, पावर बैंक खुद भी 65W टू-वे फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है और एक कम्पैटिबल चार्जर की मदद से करीब 2.5 घंटे में फुल चार्ज हो सकता है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें इनबिल्ट USB Type-C केबल, एक अतिरिक्त USB Type-C पोर्ट और USB Type-A पोर्ट मिलता है। यानी यूजर्स एक साथ तीन डिवाइस चार्ज कर सकते हैं। कंपनी ने इसमें हाई-फ्लेक्सिबिलिटी TPU मटेरियल से बनी USB-C केबल दी है, जिसे कैरी लूप के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

Xiaomi Power Bank 5i में डिजिटल डिस्प्ले भी दिया गया है, जो बैटरी प्रतिशत, फास्ट चार्जिंग स्टेटस और Low Current Mode जैसी जानकारी दिखाता है। यह लो-करंट मोड स्मार्टवॉच, फिटनेस बैंड और Bluetooth ईयरबड्स जैसे छोटे डिवाइस को सुरक्षित तरीके से चार्ज करने के लिए बनाया गया है।

Advertisement

सुरक्षा के लिए कंपनी ने इसमें 12-लेयर सर्किट प्रोटेक्शन दिया है, जिसमें ओवरचार्जिंग, ओवर-डिस्चार्जिंग, शॉर्ट सर्किट और ओवर-वोल्टेज जैसी कई सुरक्षा सुविधाएं शामिल हैं। इसके अलावा डुअल NTC Temperature Sensors चार्जिंग के दौरान तापमान पर नजर रखते हैं। Xiaomi का कहना है कि यह पावर बैंक 74.37Wh रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन कैरी-ऑन नियमों के अनुरूप भी है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  3. Trump-Xi की मुलाकात से iPhone, Samsung और Xiaomi यूजर्स पर क्या पड़ेगा असर? महंगे होंगे फोन या घटेंगे दाम
  4. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  6. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  7. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  8. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  10. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  2. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  5. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  6. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  7. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  8. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  10. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.