Xiaomi Poco F1 की बिक्री आज पहली बार, मिलेंगे ये लॉन्च ऑफर

शाओमी पोको एफ1 की कीमत 20,999 रुपये से शुरू होती है और सबसे महंगा वेरिएंट 29,999 रुपये का है। इसी महीने हुए लॉन्च इवेंट में Xiaomi Poco F1 के चार वेरिएंट भारतीय मार्केट में उतारे गए।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 29 अगस्त 2018 10:15 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Poco F1 के पिछले हिस्से पर दो कैमरे हैं
  • Poco F1 में 6.18 इंच का डिस्प्ले है
  • Xiaomi Poco F1 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा

Xiaomi Poco F1 की कीमत 20,999 रुपये से शुरू

Xiaomi के लेटेस्ट किफायती फ्लैगशिप स्मार्टफोन Poco F1 की बिक्री आज पहली बार भारत में होगी। हैंडसेट ई-कॉमर्स साइट Flipkart और Mi.com पर दोपहर 12 बजे से उपलब्ध होगा। चीनी कंपनी शाओमी ने अपने इस फोन को नए सब-ब्रांड Poco के तहत लॉन्च किया है। यह Poco ब्रांड का पहला स्मार्टफोन है और इसकी भिड़ंत सीधे तौर पर मिड-रेंज के OnePlus 6 और Asus ZenFone 5Z से होगी। शाओमी पोको एफ1 की कीमत 20,999 रुपये से शुरू होती है और सबसे महंगा वेरिएंट 29,999 रुपये का है। इसी महीने हुए लॉन्च इवेंट में Xiaomi Poco F1 के चार वेरिएंट भारतीय मार्केट में उतारे गए। ये 8 जीबी तक रैम, स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, 6.1 इंच डिस्प्ले और कई प्रीमियम फीचर के साथ आते हैं।
 

Xiaomi Poco F1 की भारत में कीमत

मार्केट में शाओमी पोको एफ1 के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 20,999 रुपये में बेचा जाएगा। दूसरी तरफ, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट की कीमत 23,999 रुपये होगी। फोन का 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 28,999 रुपये में बेचा जाएगा। स्मार्टफोन में पॉलीकार्बोनेट बैक है। यह रोसो रेड, स्टील ब्लू और ग्रेफाइट ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा। इसके अतिरिक्त Poco F1 का एक आर्मर्ड एडिशन भी पेश किया गया है जिसकी कीमत 29,999 रुपये है।
Advertisement

पहली सेल के लिए कुछ लॉन्च ऑफर का भी ऐलान किया गया है। ग्राहक अगर एचडीएफसी बैंक का डेबिट या क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा रिलायंस जियो की ओर से 6 टीबी डेटा दिया जाएगा। रिटेल बॉक्स में एक सॉफ्टकवर मुफ्त मिलेगा। फोन के लिए 399 रुपये का अल्ट्रा-स्लिम कवर लाया गया है। केवलर फिनिश वाला आर्मर्ड केस को 799 रुपये में बेचा जाएगा। भले ही यह नया सब-ब्रांड है, लेकिन पोको एफ1 की सर्विसिंग शाओमी के सर्विस सेंटर पर ही होगी।
 

Xiaomi Poco F1 स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम Xiaomi Poco F1 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित मीयूआई 9.6 पर चलेगा। MIUI 10 अपडेट जल्द ही दिए जाने का वादा है। कंपनी ने एंड्रॉयड पी अपडेट देने का भी भरोसा दिया है। Xiaomi ने जानकारी दी है कि वह Poco F1 के लिए मीयूआई का कस्टमाइज़्ड वर्ज़न इस्तेमाल में ला रही है। इंटरफेस में थोड़े बदलाव किए गए हैं। पोको लॉन्चर स्टॉक एंड्रॉयड यूआई जैसा लगता है। थर्ड पार्टी ऐप आइकन के लिए भी सपोर्ट है।
Advertisement

Poco F1 में 6.18 इंच का डिस्प्ले है जो 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जो लिक्विडकूल टेक्नोलॉजी के साथ आता है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, जुगलबंदी के लिए 6 जीबी और 8 जीबी रैम दिए गए हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Xiaomi Poco F1 के पिछले हिस्से पर दो कैमरे हैं। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है। यह सोनी आईएमएक्स363 सेंसर है। इसी सेंसर का इस्तेमाल शाओमी के Mi 8 और Mi Mix 2s जैसे फ्लैगशिप फोन में हुआ है। दूसरा 5 मेगापिक्सल का सैमसंग का डेप्थ सेंसर है। फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का है जो एचडीआर और एआई ब्यूटी फीचर से लैस है। फोन में इंफ्रारेड लाइट है जो फेस अनलॉक फीचर में काम आता है। Xiaomi ने बताया कि एआई कैमरे को भारत के लिए ट्यून किया गया है और इसमें सीन रिकग्निशन फीचर भी है। कंपनी ने डायरेक एचडी साउंड सपोर्ट होने की बात की है।
Advertisement

Poco F1 की इनबिल्ट स्टोरेज के तीन विकल्प हैं- 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी। हाइब्रिड सिम स्लॉट की मदद से यूज़र स्टोरेज 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी+, वीओेएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। गौर करने वाली बात है कि फोन में 4000 एमएएच की बैटरी है जो क्विक चार्ज 3 को सपोर्ट करती है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent value for money
  • Sturdy body
  • Good battery life
  • Bad
  • Average low-light camera performance
  • No video stabilisation at 4K
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.18 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2246 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  2. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  4. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  5. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  5. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  7. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  9. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  10. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.