Samsung को भारत में टक्कर देने के लिए रिटेल स्टोर्स से स्मार्टफोन की सेल्स बढ़ाएगी Xiaomi

देश में 60 करोड़ से ज्यादा स्मार्टफोन यूजर्स हैं। हालांकि, स्मार्टफोन की सेल्स में ऑनलाइन की हिस्सेदारी 44 प्रतिशत की है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 जुलाई 2023 17:28 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी वर्षों तक ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर फोकस करती रही है
  • देश में 60 करोड़ से ज्यादा स्मार्टफोन यूजर्स हैं
  • शाओमी के पास लगभग 18,000 स्टोर्स का नेटवर्क है

स्मार्टफोन की सेल्स में ऑनलाइन की हिस्सेदारी 44 प्रतिशत की है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Xiaomi ने भारत में रिटेल स्टोर्स से सेल्स बढ़ाने की योजना बनाई है। कंपनी वर्षों तक ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर फोकस करती रही है। दक्षिण कोरिया की Samsung से पिछड़ने के बाद यह स्मार्टफोन की अपनी सेल्स बढ़ाने की कोशिश में जुटी है। पिछले कुछ वर्षों में देश में Amazon और Flipkart जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों के जरिए स्मार्टफोन की सेल्स बढ़ी है। इससे शाओमी जैसी बहुत सी स्मार्टफोन कंपनियों को दुनिया के इस सबसे तेजी से बढ़ने वाले मार्केट में अपनी स्थिति मजबूत करने में मदद मिली है। 

देश में 60 करोड़ से ज्यादा स्मार्टफोन यूजर्स हैं। हालांकि, स्मार्टफोन की सेल्स में ऑनलाइन की हिस्सेदारी 44 प्रतिशत की है। रिटेल स्टोर्स इस सेल्स में बड़ा योगदान देते हैं। इस वजह से शाओमी ने रिटेल स्टोर्स के जरिए सेल्स बढ़ाने की तैयारी की है। कंपनी की भारत में यूनिट के हेड, Muralikrishnan B ने बताया, "हमारी ऑफलाइन में हिस्सेदारी ऑनलाइन की तुलना में काफी कम है। हमारे कॉम्पिटिटर्स ऑफलाइन में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और इस वजह से उनका मार्केट शेयर अधिक है।" 

मार्केट रिसर्च फर्म काउंटरप्वाइंट के डेटा से पता चलता है कि इस वर्ष शाओमी की कुल सेल्स का केवल 34 प्रतिशत रिटेल स्टोर्स से मिला है। इसकी तुलना में सैमसंग की ऑफलाइन सेल्स 57 प्रतिशत की है। शाओमी के पास लगभग 18,000 स्टोर्स का नेटवर्क है। कंपनी ने इसे बढ़ाने की योजना बनाई है। यह इन स्टोर्स में TV और सिक्योरिटी कैमरा जैसे अन्य प्रोडक्ट्स भी बेचने की तैयारी कर रही है। कंपनी का मानना है कि इन प्रोडक्ट्स में कॉम्पिटिशन कम है। शाओमी के भारत में बिजनेस के लिए मुश्किलें बढ़ रही हैं। कंपनी को मार्केट शेयर में कमी और रेगुलेटरी सख्ती जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। शाओमी ने देश में अपनी यूनिट की रिस्ट्रक्चरिंग करने का फैसला किया है। इस वजह से कंपनी से वर्कर्स की छंटनी भी की जा रही है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शाओमी के पास इस वर्ष की शुरुआत में देश में लगभग 1,500 वर्कर्स थे। कंपनी ने हाल ही में लगभग 30 वर्कर्स की छंटनी की है। यह जल्द ही दोबारा छंटनी कर सकती है। पिछले कुछ महीनों में कंपनी का मार्केट शेयर कम हुआ है। इस वजह से यह अपने रिसोर्सेज का बेहतर इस्तेमाल करने और खर्च को घटाने जैसे उपाय कर रही है। अफोर्डेबल स्मार्टफोन्स की कैटेगरी में कम मौजूदगी से भी कंपनी को नुकसान हो रहा है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
  2. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  3. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  2. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  4. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  7. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  8. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  9. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  10. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.