शाओमी पिकमी सर्विस लॉन्च, सर्विस सेंटर जाने की टेंशन खत्म

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 अक्टूबर 2015 12:50 IST
पिछले कुछ दिनों में कई स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों ने कहा है कि उनकी प्राथमिकता अपने कस्टमर को बेहतर सर्विस मुहैया कराने की है। अब चीन की हैंडसेट निर्माता कंपनी शाओमी ने इस मकसद से 'पिकमी' सर्विस की शुरुआत की है। इस सर्विस के तहत कस्टमर के घर से एमआई प्रोडक्ट को पिक अप और ड्रॉप करने की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। इसके लिए कस्टमर को 189 रुपये चुकाने पड़ेंगे। कंपनी ने इस सर्विस की घोषणा करके बताया कि इसके तहत सभी एमआई प्रोडक्ट आएंगे और यह पूरे भारत में उपलब्ध होगी।

शाओमी ने फेसबुक पर लिखा, "पिकमी सर्विस पूरे भारत में उपलब्ध है। यहसर्विस आपके घर तक दी जाएगी। हमें 1800-103-6286 पर कॉल करें और सभी एमआई प्रोडक्ट के लिए पिक अप और ड्रॉप सर्विस का इस्तेमाल मात्र 189 रुपये में करें। "
Advertisement

कंपनी ने इस सर्विस के बारे में विस्तृत ब्योरा नहीं दिया है, इसके लिए गैजेट्स 360 ने शाओमी इंडिया से संपर्क किया है।

गौर करने वाली बात है कि इस चीनी कंपनी द्वारा शुरू की गई यह पहली डोरस्टेप सर्विस नहीं है। मई महीने में भी कंपनी ने गैजेटवुड के साथ पार्टनरशिप में ऐसे ही सर्विस की शुरुआत की थी जो सिर्फ दिल्ली-एनसीआर तक सीमित थी। यह सेवा 99 रुपये में उपलब्ध कराई गई थी।
Advertisement

चीन की एक और स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मेज़ू ने अगस्त महीने में एमएक्स5 स्मार्टफोन को लॉन्च करने के दौरान बताया था कि वह भारत के 20 शहरों में 40 कस्मटर सर्विस सेंटर खोलेगी। इसके अलावा घर पर भी सर्विस मुहैया कराने का ऑफर लाएगी।
Advertisement

मोटोरोला इंडिया ने भी अगस्त महीने में मोटो एक्सप्रेस के नाम से ऐसी ही सेवा की शुरुआत की थी। इस सर्विस को सबसे पहले दिल्ली, गुड़गांव और  नोएडा में लागू किया गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.